ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Republic Day Quotes in Hindi – गणतंत्र दिवस 2023 पर देशभक्ति से भरे बधाई संदेश

Republic Day Quotes in Hindi – गणतंत्र दिवस 2023 पर देशभक्ति से भरे बधाई संदेश

26 जनवरी 2023 को भारत में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन सन 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्र ध्वज फहराया जाता है। इसके बाद खड़े होकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया जाता है। भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किला से हमारे प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं। इस दिन सभी देशवासी देश भक्ति की भावना से भरे होते हैं। हर तरफ देश भक्ति गीत की धूम रहती है।
सभी देशवासी एक-दूसरे को 26 जनवरी की बधाइयां देते हैं। आपके पास बधाई संदेशों की कमी न हो, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं गणतंत्र दिवस पर भेजने के लिए 50 से भी ज्यादा देश भक्ति मैसेज, गणतंत्र दिवस कोट्स, सुविचार और बधाई संदेश। 

 

गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति मैसेज – Patriotic Messages in Hindi

                                    Patriotic Message in Hindi

 

1- ऐ बन्दे !
न हिन्दू बन, न मुस्लिम,
न भ्रष्टाचार का गुलाम,
बस एक इंसान बन
कुछ ऐसे कर्म कर,
कि खुद से कोई शर्म न हो
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

2- इतना सुन्दर जीवन दिया हमें
कई लोगों की कुर्बानी ने
फैशन ने अंधा कर दिया हमें
जोश भरी जवानी में
क्या समझेंगे हम मोल इस आज़ादी का
कभी सहा नहीं दर्द हमने गुलामी का।
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

3- मां तुझे सलाम
तू मस्तक पर विराजे 
यही है मेरी शान
तिरंगा मिले कफन में मुझे
यही उपहार होगा तेरा
हर जीवन तेरे आंचल में खिले
यही अरमान होगा मेरा
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

4- सीमा पर लोग मरते हैं
वो खुशनसीब अमर हो जाते हैं
मेरी बदकिस्मती है ये
हम आम जिन्दगी जिए चले जाते हैं
दिल के तार जुड़ गए हैं उससे
बेवफाई न होगी मुझसे
उसकी भक्ति में ही सुकून है
ऐ भारत मां, क्या तुझे मेरा मस्तक कुबूल है?
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

5- खूबसूरती ऐसी है मेरे वतन की
शान है दिल में तिरंगे की
ज़िंदगी से इतना प्यार न रह गया
भारत मां का दुलार ही जीवन बन गया
26 जनवरी की हार्दिक शुभकामनाएं।

6- न पाल हिन्दू-मुस्लिम का बैर
मेरी मां के प्यार को न बना इतना गैर
उसके दिल में सभी समान हैं
सब मिलकर रहें, इसी में उसकी शान है
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

7- क्या हिन्दू-क्या मुस्लिम
क्या सिख-क्या ईसाई
मेरी मां ने कहा था
हम सब हैं भाई-भाई
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
8- पैसे की चाह में देश छूट गया  
ऐ वतन, मैं तुझसे दूर हो गया
न जानता था मैं
इस मिट्टी की खुशबू
न समझता था मैं
अपनों की आरजू
आज जब तिरंगा देखा मैंने
मेरे वतन की याद आने लगी
आज जब राष्ट्रगान सुना मैंने
मुझे वतन की खुशबू सताने लगी 
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

9- न जियो धर्म के नाम पर
न मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

10- बचपन का वो भी एक दौर था
गणतंत्र में भी खुशी का शोर था
न जाने क्यों मैं इतना बड़ा हो गया
इंसानियत में मज़हबी बैर हो गया
26 जनवरी की हार्दिक शुभकामनाएं।

11- वीरों के बलिदान की कहानी है ये
मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये
यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह न करना
देश है कीमती
उसे धर्म के नाम पर नीलाम न करना।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

गणतंत्र दिवस पर सुविचार – Republic Day Thoughts in Hindi

                       Republic Day Thoughts in Hindi

 

 

12- “किसी राष्ट्र की संस्कृति यहां पर रहने वाले लोगों के दिलों और आत्मा में निवास करती है।”  महात्मा गांधी

13- “मुझे लगता है कि हमारा संविधान व्यावहारिक और लचीला है। यह देश में शांति बनाए रख सकता है और युद्ध के वक्त पर्याप्त मजबूत रहता है। मैं यह भी कह सकता हूं कि अगर नए संविधान के तहत चीजें गलत होती हैं तो इसका कारण यह नहीं होगा कि हमारे पास एक खराब संविधान था।”- बी. आर. अंबेडकर

14- कानून व व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है और जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़ने लगे तो दवा ज़रूर देनी चाहिए।” – बी. आर. अंबेडकर

15- “यहां तक कि अगर मैं देश की सेवा में मर गई तो भी मुझे गर्व होगा। मेरे खून की हर बूंद, इस देश के विकास में योगदान देगी और इसे मजबूत और गतिशील बनाने के लिए योगदान देगी।” – इंदिरा गांधी

Inspirational Republic Day Quotes in Hindi – गणतंत्र दिवस पर प्रेरणादायक कोट्स

 

16- संवैधानिक प्रतिबद्धता भारतीय गणराज्य की सबसे गहरी और सक्षम विशेषता है। आइए हम दिल और आत्मा के साथ इसकी घोषणा का दिन मनाएं।” गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

17- “हम गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी मातृभूमि से वादा करते हैं कि हम अपनी विरासत और हमारे खजाने को समृद्ध और संरक्षित करने के लिए सब कुछ करेंगे।” आप सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

18- “भारत को सलाम! यहां प्रत्येक कली अपने असली रंगों में खिलती है, यहां प्रत्येक दिन एकता, सद्भाव और संश्लेषण का उत्सव होता है।” गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

19- “एक बार फिर से एक-दूसरे का सम्मान करने और अपने राष्ट्र का गौरव बढ़ाने की कसम खाते हैं।” गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

20- “यह न पूछें कि देश ने आपके लिए क्या किया, बल्कि यह पूछें कि आप देश के लिए क्या कर सकते हैं।”

21- “हमारा जीवन रंग से भरा है, मुझे आशा है कि यह 26 जनवरी आपके जीवन में और अधिक रंग जोड़ेगी।” गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

22- “हमारा देश प्रेम और स्नेह से बंधा विविधता वाला देश है। आइए गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर हम इस दिन को एक-दूसरे के लिए सम्मान और प्रेम के साथ मनाएं।” – वंदे मातरम

23- केसरिया रंग शक्ति और साहस का प्रतीक है… सफ़ेद रंग शांति और सच्चाई का प्रतीक है… हरा रंग हरियाली और विकास का प्रतीक है।

24- तैरना है गर तो समंदर में तैरो, नदी-नालों में क्या रखा है। प्यार करना है तो इस देश से करो, इन बेवफा लोगों में क्या रखा है।

25- देश भक्त शहीदों के बलिदान से स्वतंत्र हुए हैं हम… कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहेंगे… भारतीय हैं हम। गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

26- भारत के गणतंत्र का सारे जग में मान, वर्षों से खिल रही इसकी अद्भुत शान, सब धर्मो को देकर मान, रच दिया इतिहास, इसीलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।

27- मेरा दिल, मेरी धड़कन मेरी जान हो तुम, मेरे वजूद की पहचान हो तुम। हर बार मैं गर्व से सिर उठाकर कहता हूं, ऐ मेरे भारत देश, महान हो तुम।

28- कोई न पूछो कि क्या हमारी कहानी है। हमारी पहचान है बस इतनी कि हम हिंदुस्तानी हैं। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

29- खुशनसीब हैं वो लोग, जो सीमा पर मरते हैं और अमर हो जाते हैं। हमारी बदनसीबी है यह कि हम आम ज़िंदगी जिये चले जाते हैं। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

30- आओ तिरंगा लहराएं, आओ तिरंगा फहराएं, अपना गणतंत्र दिवस है आया, झूमें, नाचें, खुशियां मनाएं। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति शायरी – Republic Day Shayari in Hindi

 

31- वतन हमारा ऐसा न छोड़ पाए कोई,
रिश्ता हमारा ऐसा न तोड़ पाए कोई,
दिल हमारा एक है, एक है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है और हम हैं इसकी शान.
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

32- आज़ादी का जोश कभी कम न होने देंगे,
जब भी ज़रूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है,
अब दोबारा इस पर कोई आंच न आने देंगे.
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

33- ये बात हवाओं को बताए रखना,
रौशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

34- आज़ादी की कभी शाम नहीं होने देंगे,
शहीदों की कुरबानी बदनाम नहीं होने देंगे,
बची हो जो एक बूंद भी गरम लहू की,
तब तक भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

35- न जियो धर्म के नाम पर,
न मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

36- खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,
मर कर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,
करता हूं तुम्हें सलाम ऐ वतन पर मिटने वालों
तुम्हारी हर सांस में बसता तिरंगे का नसीब है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

37- कुछ नशा तिरंगे की आन है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है. 
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

38- इस दिन के लिए वीरों ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियों, गणतंत्र दिवस फिर आया है। 
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

39- यही ख्वाहिश खुदा, हर जन्म हिंदुस्तान वतन देना,
अगर देना तो दिल में देशभक्ति का चलन देना,
न दे दौलत न दे शोहरत, कोई शिकवा नहीं हमको,
अगर देना तो दिल में देश भक्ति का चलन देना 
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

40- लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमां पर 
भारत का नाम होगा सबकी ज़ुबान पर
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान
कोई जो उठाएगा आंख हमारे हिन्दुस्तान पर।

 

41- बलिदानों का सपना सच हुआ, तभी देश आज़ाद हुआ
आओ सलाम करें उन वीरों को जिनकी शहादत से ये भारत गणतंत्र हुआ।

 

42- संस्कार, संस्कृति और शान मिले 
ऐसे हिन्दू, मुस्लिम और हिन्दुस्तान मिलें
रहें हम सब ऐसे मिल-जुल कर
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिलें।

 

43- तिरंगा लहराएंगे, भक्ति गीत गुनगुनाएंगे
वादा करो, इस देश को दुनिया का 
सबसे प्यारा और न्यारा देश बनाएंगे। 

 

44- वो फिर आया नए सवेरे के साथ 
मिल-जुल कर रहेंगे हम दूजे के साथ 
तिरंगा सबसे प्यारा और है सबसे न्यारा
दे देंगे आहुति पर न आने देंगे इस पर आंच कभी

 

45- चलो फिर से खुद को जगाते हैं,
अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं,
सुनहरा रंग है गणतंत्र का शहीदों के लहू से,
ऐसे शहीदों को हम सब सिर झुकाते हैं।
आपको गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

46- भारत माता तेरी गाथा
सबसे ऊंची तेरी शान
तेरे आगे शीश झुकाएं
दें तुझको हम सब सम्मान
भारत माता की जय
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

47- आज़ाद भारत में जीते हैं हम,
आगे बढ़ने का ख्वाब देखते हैं हम,
भारत फिर से सोने की चिड़िया बन जाए,
ऐसी कोशिश करते हैं हम।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

48- आओ तिरंगा लहराएं, आओ तिरंगा फहराएं,
हमारा गणतंत्र दिवस है आया
आओ मिलकर जश्न मनाएं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

49- भारत के गणतंत्र का सारे जग में है मान,
दशकों से खिल रही भारत की अद्भुत शान,
सब धर्मों को देकर मान, रच गया इतिहास,
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास,
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

50- गांधी स्वप्न जब सत्य बना
देश तभी गणतंत्र बना
ज़रा याद करो वीरों की कुर्बानी
जिससे देश गणतंत्र बना
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

51- न जुबान से, न एसएमएस से,
न दिमाग से, न रंगों से,
न ग्रीटिंग से, न तोहफे से,
26 जनवरी मुबारक सीधे दिल से
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

अभी आपने जाना कि गणतंत्र दिवस के दिन आप किस तरह से अपनी दिल की भावनाओं को साझा कर सकते हैं वो भी खूबसूरत अल्फाजों में। यहाँ से आपको बस कोट्स कॉपी करना है और भेज देना है अपने प्रियजनों तक ताकि आप देशभक्ति की भावना को प्रचारित प्रसारित कर सके। 

 

19 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT