ADVERTISEMENT
home / पैरेंटिंग
डिलीवरी के बाद झुर्रियों

डिलीवरी के बाद पड़ गई हैं चेहरे पर झुर्रियां, तो अपनाएं ये टिप्स

डिलीवरी के बाद डार्क सर्कल, पफी आईज, एक्ने, स्ट्रेच मार्क्स और पिगमेंटेंशन जैसी स्किन संबंधी समस्याएं महिलाओं की सुंदरता को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। अगर डिलीवरी के बाद आपके चेहरे पर झुर्रियों ने घेरा बना लिया है, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि इस आर्टिकल में हमारा फोकस इसी समस्या के समाधान पर रहेगा। तो चलिए जानते हैं डिलीवरी के बाद झुर्रियों से निजात पाने के लिए क्या करें।

डिलीवरी के बाद झुर्रियों से परेशान महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स

प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। इनमें ज्यादातर डिलीवरी के बाद अपने आप ठीक हो जाते हैं। लेकिन कई बार कुछ महिलाओं को झुर्रियों की शिकायत हो जाती है। 

  1. सनस्क्रीन लगाएं
डिलीवरी के बाद झुर्रियों

ज्यादातर महिलाओं का मानना होता है कि सनस्क्रीन सूर्य की हानिकारक किरणों से स्किन को सुरक्षा कवच प्रदान करता है। एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन्स द्वारा किए गए एक शोध की मानें तो सनस्क्रीन त्वचा पर एजिंग के प्रभाव को कम करता है। इसलिए अब सिर्फ घर से बाहर निकलते समय ही नहीं, रोजाना सनस्क्रीन लगाने की आदत डालें।

नोट- न्यू मॉम के लिए किसी भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं माना जाता है। क्योंकि कई सनस्क्रीन में ऐसे केमिकल होते हैं, जो ब्लडस्ट्रीम के जरिए महिला के शरीर में प्रवेश कर शिशु को हानि पहुंचा सकते हैं। इसलिए न्यू मॉम्स हमेशा उसी सनस्क्रीन का चुनाव करें, जो उनके लिए तैयार किया गया हो और डर्मेटोलॉजिस्ट टेस्टेड हो। ऐसे में आप ‘द मॉम्स को’ का नैचुरल डेली सनस्क्रीन का चुनाव कर सकती हैं। 

ADVERTISEMENT
  1. विटामिन-ई लगाएं

झुर्रियों के लिए विटामिन-ई का इस्तेमाल काफी प्रभावी माना जाता है। यह कोलेजन के स्तर को बनाए रखने में सहायक होता है। साथ ही यह त्वचा की इलास्टिसिटी को बढ़ाने के साथ तेजी से टाइट बनाता है। विटामिन-ई का इस्तेमाल करने के लिए रात को सोने से पहले इसके कैप्सूल से लिक्विड निकालकर त्वचा पर लगाएं। चाहें तो विटामिन-ई युक्त नाइट क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

  1. एलोवेरा जेल

डिलीवरी के बाद झुर्रियों की समस्या को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है। इसके पीछे इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण को प्रभावी माना जाता है। साथ ही यह त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। रोजाना रात को सोने से पहले फ्रेश एलोवेरा जेल लगाकर सोएं। इससे झुर्रियों से बचाव के साथ सुबह आपकी त्वचा फ्रेश नजर आएगी।

  1. बादाम तेल

डिलीवरी के बाद झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय में बादाम तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई फाइन लाइन्स को कम करने में सहायक भूमिका निभाता है। इसमें कई अन्य माइक्रो न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, तो त्वचा को हील करने व स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले बादाम के तेल की दो से तीन बूंदों से चेहरे की मालिश करें। नियमित रूप से इसे लगाने से कुछ ही दिनों में त्वचा पर कसावट आपको नजर आने लगेगी। 

  1. एग व्हाइट

झुर्रियों की समस्या के लिए अंडे के सफेद हिस्से को सबसे कारगर इलाज माना जाता है। यह त्वचा को मुक्त कणों के कारण होने वाले नुकसान से बचाव करता है। इसमें विटामिन-ए पाया जाता है, जो त्वचा को हील करने के साथ झुर्रियों को काफी हद तक कम करता है। झुर्रियों की समस्या को दूर करने के लिए एग व्हाइट में एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे की मसाज करते हुए लगाएं। जब यह सूख जाए, तो नॉर्मल पानी से फेसवॉश कर लें। हफ्ते में दो बार एग व्हाइट और एलोवेरा जेल से तैयार इस फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

डिलीवरी के बाद त्वचा पर झुर्रियों से बचाव के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान

डिलीवरी के बाद बच्चे की देखभाल के साथ महिलाओं के लिए अपने लिए समय निकाल पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि कुछ चीजों का आगे चलकर भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए त्वचा को रिंकल्स फ्री रखने के लिए न्यू मॉम्स को कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। 

डिलीवरी के बाद झुर्रियों
  • पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं। शरीर में पानी की कमी से त्वचा सिकुड़ने लगती है। परिणामस्वरूप झुर्रियां होने लगती हैं। 
  • अपनी आहार पर भी ध्यान दें। रोजाना अपनी पसंद का एक फल खाएं। हर दिन अलग फल खाएं। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी।
  • दिन की शुरुआत माइल्ड फेसवॉश से करें।
  • इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाना न भूलें। 

इस लेख में डिलीवरी के बाद झुर्रियों की समस्या को दूर करने के लिए क्या करें, इससे जु़ड़ी जानकारी दी है। लेख में इसके लिए कई अलग-अलग उपाय दिए गए हैं। आप अपने अनुसार इनमें से किसी भी उपाय को अपने स्किन केयर रिजीम में शामिल कर सकती हैं। बस ध्यान दें कि प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

चित्र स्रोत: Freepik

23 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT