ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका और परिणीति ने ईशा अंबानी के नये आलीशान घर में की पार्टी, आइसक्रीम बनाकर आलिया को चिढ़ाया

प्रियंका और परिणीति ने ईशा अंबानी के नये आलीशान घर में की पार्टी, आइसक्रीम बनाकर आलिया को चिढ़ाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) इन दिनों मुंबई में हैं। हाल ही में वो अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी दोस्त ईशा अंबानी के नए घर पर नाइट आउट के लिए गई थीं। वहां मौजूद गर्ल्स गैंग ने मिलकर मजेदार पार्टी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और काफी पंसद भी की जा रही हैं।

दरअसल, ईशा अंबानी ने अपने घर में आइसक्रीम पार्टी होस्ट की थी। इसमें उनकी खास दोस्त प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा और कुछ अन्य सहेलियां शामिल हुई थीं। प्रियंका ने अपने इस गर्ल्स गैंग के नाइट आउट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

priyanka chopra parineeti made ice cream at isha ambani house %283%29

प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘होममेड आइसक्रीम! होस्टेस यानि कि ईशा अंबानी को इसके लिए थैंक यू। आपका नया घर बेहद शानदार है। आप हमेशा ऐसे ही मुस्कुराती रहें, ये मेरी दुआ है।’ सिर्फ यही नहीं, प्रियंका ने आलिया भट्ट को भी इस तस्वीर में टैग करते हुए लिखा है, ‘आपने इस पागलपन को कुछ मिनटों से ही मिस कर दिया, सभी को प्यार।’

ADVERTISEMENT

priyanka chopra parineeti made ice cream at isha ambani house %281%29 8451820

वहीं इस तस्वीर पर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब तक की सबसे बेहतरीन रात’। परिणीति ने भी उस रात की एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें सभी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

Anand-Piramal-Isha-Ambani-House

ये सभी फ्रेंड्स जिस घर में पार्टी कर रही हैं, वो घर ईशा अंबानी का है, जोकि मुंबई के वर्ली में सी फेसिंग एक आलीशान अपार्टमेंट है। ये घर मुकेश अंबानी के एंटीलिया की ही तरह आलीशान और भव्य है। बता दें कि 450 करोड़ रुपये का ये आलीशान बंगला ईशा अंबानी के सास- ससुर ने उन्हें शादी के तोहफे के रूप में दिया था।

ADVERTISEMENT

priyanka chopra parineeti made ice cream at isha ambani house %282%29

आपको बता दें कि प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए इंडिया आई हुई हैं। इन दिनों वो अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो शादी के बाद उनकी एक हॉलीवुड फिल्म वैलेंटाइन- डे के मौके पर रिलीज़ हुई है, जिसका नाम ‘Isn’t It Romantic’ है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी प्रियंका नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगे। इसके अलावा प्रियंका एक बार फिर से संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई में काम करने जा रही हैं।

ये भी पढ़ें –

प्रियंका के ससुरालवालों ने उनकी शादी के इंतजामों पर कसा ताना, बोले- मेहमानों को हुई थी काफी परेशानी
प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा
सब्यसाची के इवेंट में छा गया आलिया और ईशा अंबानी का साड़ी लुक, देखिए तस्वीरें
इस अजीबोगरीब ड्रेस को लेकर उड़ रहा है रणवीर सिंह का मजाक, दीपिका ने लिखा- मेरा फेवरिट लुक

ADVERTISEMENT
29 Apr 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT