ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
प्रियंका के ससुरालवालों ने उनकी शादी के इंतजामों पर कसा ताना, बोले- मेहमानों को हुई थी काफी परेशानी

प्रियंका के ससुरालवालों ने उनकी शादी के इंतजामों पर कसा ताना, बोले- मेहमानों को हुई थी काफी परेशानी

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के तलाक की अफवाहें उड़ रही थीं। हालांकि ये खबरें महज मजाक थीं, इसके अलावा और कुछ नहीं। लेकिन हाल ही में प्रियंका के ससुरालवालों ने उनकी शादी के इंतजामों को लेकर जो कुछ भी कहा है, वो इन दिनों मीडिया के लिए खबर बन गया है।

दरअसल, प्रियंका के पति निक जोनस के भाई जो जोनस जल्द ही अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में तीनों भाई निक, जो और केविन जोनस एक शो में गये। वहां जो जोनस से जब शादी की तैयारियों के इंतजाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी शादी में एक चीज तो जरूर लेकर जा रहा हूं और वो है खूब सारी शराब। हम फ्रांस में शादी कर रहे हैं और वहां शराब का होना बहुत जरूरी है। मैं इसमें किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता हूं।’

अपने भाई जो जोनस का जवाब सुनकर निक जोनस कहते हैं कि वो ऐसा इसलिए कह रहा है क्योंकि उनकी शादी में शराब खत्म हो गई थी, जिसकी वजह से उनके मेहमानों को काफी परेशानी हुई थी। निक ने यह तक कह डाला कि उन्होंने अपनी शादी की तैयारियों से सबक सीखा है इसलिए वे भाई जो जोनस की शादी में कोई गलती नहीं होने देंगे, जिससे किसी को परेशानी हो।

बता दें कि निक जोनस एक फेमस अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं। उनकी उम्र 25 साल है। वो उम्र में प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। प्रियंका और निक ने मुंबई में अगस्त साल 2018 में सगाई की थी। उसके बाद साल के आखिरी तक दोनों ने शादी कर ली थी। प्रियंका और निक की शादी दो अलग- अलग रिवाजों से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी।

ADVERTISEMENT

बात अगर प्रियंका के वर्कफ्रंट की करें तो शादी के बाद हाल ही में उनकी एक हॉलीवुड फिल्म वैलेंटाइन- डे के मौके पर रिलीज़ हुई है, जिसका नाम ‘Isn’t It Romantic’ है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी प्रियंका नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगे। इसके अलावा प्रियंका एक बार फिर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म गंगूबाई में काम करने जा रही हैं।

ये भी पढ़ें –

प्रियंका के घर में एक बार फिर बजने वाली है शहनाई, होने वाली भाभी का किया वेलकम, देखिए तस्वीरें
क्या सच में प्रेगनेंट हैं प्रियंका चोपड़ा, उनकी मां ने उठाया इस सच्चाई से पर्दा
VIDEO: एक- दूसरे को नपसंद करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस का हुआ सामना, करीना ने मारा प्रियंका को ताना
फेमस न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी से जानिए कैसी बीतेगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मैरिड लाइफ
प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा

16 Apr 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT