ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
इस अजीबोगरीब ड्रेस को लेकर उड़ रहा है रणवीर सिंह का मजाक, दीपिका ने लिखा- मेरा फेवरिट लुक

इस अजीबोगरीब ड्रेस को लेकर उड़ रहा है रणवीर सिंह का मजाक, दीपिका ने लिखा- मेरा फेवरिट लुक

रणवीर सिंह वैसे भी बॉलीवुड जगत में अपने अजीबोगरीब स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पहचाने जाने जाते हैं। अक्सर हमने उन्हें नए- नए एक्सपैरिमेंट करते देखा है। जिसपर उनके फैंस काफी मजे भी लेते हैं। एक बार फिर वो अपनी अतरंगी पोशाक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी ड्रेस का खूब मजाक उड़ा रहे हैं।

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो फर (feather) वाली जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वो सफेद पैंट और कलरफुल सनग्लासेज लगाए काफी अतरंगी अंदाज में नजर आ रहे हैं और इसी लुक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हो रहे हैं।

ranveer singh troll look

जहां एक तरफ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी धर्म पत्नी दीपिका पादुकोण को रणवीर का यह फर जैकेट वाला लुक बहुत पसंद आया है। रणवीर की इस पोस्ट पर दीपिका ने कमेंट करते हुए लिखा, ”मेरे सबसे पसंदीदा लुक्स में एक है ये लुक।”

ADVERTISEMENT

दरअसल, रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ की पूरी टीम बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई। वहां फिल्म के गाने पर रणवीर ने जबरदस्त रैप किया। जब वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनीष अरोड़ा की डिजाइन की हुई फर वाली जैकेट पहनकर आए तो वहां मौजूद सभी लोग उन्हें देखकर हंस पड़े। उनकी ये तस्वीर जब सोशल मीडिया पर आई तो लोगों ने कुछ इस तरह उनका मजाक उड़ाया।

रणवीर को फेमस कार्टून कैरेक्टर सुविलियन से किया कंपयेर ….

ranveer singh troll far jaket look 3

रणवीर को बताया इंडियन लेडी गागा …

ADVERTISEMENT

ranveer singh troll far jaket look

दीपिका के जू में आपका स्वागत है …

39078d94-f2cf-4f17-acdc-cd383bf7ac19

भगवान को भी समझ नहीं आ रहा ….

ADVERTISEMENT

ranveer singh troll far jaket look 1

मजेदार बात कही है —

ranveer singh troll far jaket look 2 6109240

रणवीर के रहते फ्रिज की क्या जरूरत …

ADVERTISEMENT

ranveer singh troll far jaket look 4

 

टेडी बियर… टेडी बियर…

ranveer singh troll far jaket look 6

ADVERTISEMENT

अर्जुन कपूर ने रणवीर को बताया था मौसम्बी वाला

ranveer singh 2519363

इससे पहले रणवीर ने एक रंग- बिरंगी ड्रेस वाला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उसपर अर्जुन ने लिखा- नारंगी मौसम्बी वाला….  अर्जुन के इस कमेंट को कुछ लोगों ने सही बताया तो कुछ ने गलत।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ इस बार वैलेनटाइन डे के मौके पर रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए आए दिन रणवीर अजीबो-गरीब लुक अपना रहे हैं। इसके बाद रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में कपिल देव का रोल प्ले करते दिखेंगे।

ये भी पढ़ें –

ADVERTISEMENT

Video: शो में एक्साइटेड होकर रणवीर सिंह ने भीड़ पर मारी छलांग, फैंस को लगी चोट 
देखें अनुष्का के वो फनी मेम्स जिससे देख अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं लोग 
ये है दुनिया के अजीबो- गरीब रेस्टोरेंट, कहीं न्यूड होकर तो कहीं टॉयलेट सीट में खाते हैं खाना 
लैक्मे फैशन वीक: रैंप पर गिरते- गिरते बचीं यामी गौतम, वायरल हुआ वीडियो

11 Feb 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT