ADVERTISEMENT
home / Festival
Significance Of Diya

दिवाली पर क्यों जलाने चाहिए 13 दीये, जानिए क्या है इनका महत्व और कहां-कहां रखते हैं इन्हें

दिवाली के त्यौहार में दीये जलाने का अपना महत्व है। ये इस बात से समझना आसान है कि इस त्यौहार को दीपों का त्यौहार, रोशनी का त्यौहार भी कहा जाता है। मान्यता है कि दिवाली पर जब भगवान राम रावण को मारने के बाद देवी सीता और लक्ष्मण के साथ वापस अयोध्या आए थे तो लोगों ने खुशी की अभिव्यक्ति के लिए पूरे शहर और अपने घरों में दीये सजाए थे। तभी से दिवाली का त्यौहार मनाने की परंपरा चली आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस और दिवाली पर दीये जलाने की अहमियत बहुत अधिक है और ये घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने से लेकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने तक के लिए जरूरी है।

13 दीये जलाने की परंपरा

धनतेरस और दिवाली, दोनों ही दिन तेरह दीये जरूर जलाए जाते हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि दिवाली, धनतेरस पर 13 दीये जरूर जलाने चाहिए। ये घर में स्वास्थ्य और समृद्धि दोनों को बनाए रखते हैं।

जानिए धनतेरस क्यों मनाया जाता है, कब है, पूजा विधि, मुहूर्त कब है,  क्या खरीदना चाहिए | Dhanteras Kyu Manaya jata hai, puja vidhi, muhurat 2022

कहां-कहां रखे ये दीये

दिवाली पर जलाएं 13 दीये
साभार- Freepik

1. धनतेरस के दिन से ही तेरह दीये जलाए जाते हैं। धनतेरस के दिन जलाए दीये को घर के बाहर कूड़ेदान के पास दक्षिण दिशा की ओर रखा जाता है। धनतेरस के दिन पुराने दीये जलाए जाते हैं और माना जाता है कि पहला दीया परिवार के लोगों की असमय मृत्यु से रक्षा करता है। ये दीये मृत्यु से बचाव करते हैं।

ADVERTISEMENT

2. दिवाली के दिन एक घी का दिया घर के मंदिर में या किसी अन्य उपयुक्त स्थान में जरूर जलाएं। ऐसा करने से सौभाग्य बना रहता है।

250+ Diwali Wishes in Hindi 2022 | दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

3. तीसरा दीया देवी लक्ष्मी के सामने रखें। इससे धन, समृद्धि और सफलता के लिए आशीर्वाद मिलता है।

4. चौथा दीया घर में लगी तुलसी के नीचे रखें। इससे सौभाग्य और सुख-शांति बनी रहती है।

ADVERTISEMENT

5. पांचवा दीया घर के मुख्य द्वार पर रखें। ऐसा मानते हैं कि ये घर में आने वाली सुख, समृद्धि का स्वागत करता है।

6.छठा दीया पीपल के पेड़ के नीचे रखना चाहिए। इसे सरसों के तेल में जलाएं। ये स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा देता है।

7. सातवां दीया घर के किसी भी मंदिर में जलाएं। ये सौभाग्य लाता है।

8. आठवां दीया कूड़ेदान के पास रखें। ये दुर्भाग्य से बचाता है।

ADVERTISEMENT

9. नौवां दीया बाथरूम के बाहर रखें, ये घर में सकारात्म ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है।

10. दसवां दीया सुरक्षा के लिए छत पर रखा जाता है।

11.ग्यारहवां दीया घर की किसी  खिड़की पर रखा जाता है. ये घर में सौभाग्य लाता है।

12. बारहवां दीया भी छत पर रखा जाता है और यह त्योहार के माहौल को बनाए रखता है।

ADVERTISEMENT

13. तेरहवां दीया अपने घर में उस स्थान पर रखना चाहिए, जहां से लोग गुजरते हैं। 

ये भी पढ़े- 

दिवाली स्पेशल रेसिपी : धनतेरस से लेकर भाईदूज तक डिनर या लंच में बनाएं रोज एक खास डिश

घर की साफ सफाई करनी हो तो काम आएंगे ये 6 क्लीनिंग हैक्स

ADVERTISEMENT
22 Oct 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT