ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
22 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें, किसके लिए कैसा समाचार लाएगा आज का दिन

22 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें, किसके लिए कैसा समाचार लाएगा आज का दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – व्यावसायिक अनुबंध रद्द हो सकता है

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यावसायिक अनुबंध रद्द हो सकता है। मनोबल कम होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले परेशान करेंगे। पार्टनर का व्यवहार भी मन दुखी करेगा। भावुकता में लिए निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। मित्रों के सहयोग से काम में आसानी होगी।

वृषभ – टल रही योजनाएं पूरी होंगी

आज काफी समय से टल रही योजनाएं पूरी होंगी। धन लाभ होगा। पिता के सहयोग से किसी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।

इसे भी पढ़ें – अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

ADVERTISEMENT

मिथुन – कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है

आज कार्यस्थल पर कुछ परिवर्तन होने की संभावना है। पारिवारिक समस्याओं से मूड खराब हो सकता है। छात्रों पर नकारात्मक विचारों का प्रभाव पड़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पार्टनर के साथ मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।

कर्क – परिजनों के साथ सुखद दिन बीतेगा

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। किसी खास से मुलाकात होने की संभावना है। सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कई नए विकल्प मिलेंगे। व्यवसाय में होगा फायदा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह – पेट में गैस या अपच की शिकायत होगी

आज आपको पेट में गैस या अपच की शिकायत हो सकती है। खान-पान में परहेज करें। दिनचर्या नियमित रखें। वैवाहिक संबंधों में सुकून और शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साझेदारी में किए गए फैसलों से लाभ मिलेगा। नौकरी में कुछ परेशानी आ सकती है।

इसे भी पढ़ें – घर में इन 7 चीजों को रखने से होता है नुकसान ही नुकसान

ADVERTISEMENT

कन्या – लक्ष्य को पाने में कामयाब रहेंगे

सेल्स और मार्केटिंग के लोग अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी आपके कार्य-कौशल की प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में धीर-धीरे उन्नति के योग है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे।

तुला – मामूली गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है

आज कार्यस्थल पर मामूली गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। वाद-विवाद से बचें। व्यवसाय में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। निर्णय सोच-समझ कर लें।अनावश्यक शंकाओं से बचें। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा। पार्टनर की भावनाओं को समझें। सेहत को नजरअंदाज न करें।

वृश्चिक – माता की सेहत में होगा सुधार

माता की सेहत में सुधार से मन खुश रहेगा। आज का दिन परोपकार में बीतेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए प्रयोग में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

धनु – पार्टनर का व्यवहार परेशान करेगा

आज पार्टनर का बदला व्यवहार परेशान कर सकता है। गलतफहमी को प्यार व आपसी समझ से दूर करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद रहने की आशंका है। कार्यस्थल पर बेचैनी महसूस होगी। सेहत पर विशेष ध्यान की जरूरत है।

ADVERTISEMENT

मकर – नौकरी में पदोन्नति संभव है

व्यावसायिक योजना को गति मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी। मित्रों के सहयोग से रुके हुए पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। पार्टनर के साथ प्यार बना रहेगा।

कुंभ – मौसमी बीमारियों से रहेंगे परेशान

आज के दिन सेहत के प्रति सावधानी बरतें। मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। किसी संस्था से सम्मान मिल सकता है। मित्रों से होगी मुलाकात। विरोधी परास्त होंगे।

मीन – सुखद समाचार से मनोबल बढ़ेगा

संतान पक्ष की ओर से खुशी के समाचार से मनोबल बढ़ेगा। माता-पिता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। पार्टनर से रोमांस रहेगा। भावनात्मक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। रुके काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

21 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसके लिए खुशियां और किसके लिए मायूसी लाएगा दिन

ADVERTISEMENT
21 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT