ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए  12 मई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 12 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में बहुत सारे रहस्य समेटे रहता है। अगर आप अपने भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। जानें कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी।

मेष – निजी संबंधों में चल रहा मतभेद दूर होगा

निजी संबंधों में चल रहा मतभेद दूर होगा। मित्रों के सहयोग से व्यापारिक मुश्किलें दूर होंगी। अपनों की मदद के लिए जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। लेन- देन संबंधी मामले सुलझेंगे। अटके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृषभ – मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है

ADVERTISEMENT

आज मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है। धैर्य रखें। कार्यस्थल में जोखिम उठाने से बचें। दुविधा की स्थिति बनी रहने से काम में मन नहीं लगेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। छोटी- मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

मिथुन – सुख के साधनों में वृद्धि होगी

सुख के साधनों में वृद्धि होगी। यात्रा में कुछ नये व्यावसायिक अनुबंध मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। आय के नये स्रोत बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा और धन में वृद्धि होगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क – नौकरी में आलस्य का त्याग करें

ADVERTISEMENT

कार्यस्थल पर आलस्य और अड़ियल व्यवहार का त्याग करें। परेशानी बढ़ सकती है। जल्दबाजी में गलती हो सकती है। संभल कर रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। प्रेमी से संबंध मजबूत होंगे। सेहत का ख्याल रखें। मित्रों से मुलाकात होगी। बिगड़े काम बनेंगे।

सिंह – दांतों की तकलीफ से परेशान हो सकते हैं

दांतों से जुड़ी तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। भविष्य संबंधी चिंताओं से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पार्टनर का मिलेगा सहयोग।

कन्या – नए संपर्क तरक्की में सहायक रहेंगे

ADVERTISEMENT

पारिवारिक विवाद का सम्मानजनक समाधान मिलेगा। नए संपर्क तरक्की में सहायक रहेंगे। मन की बात कह देने से तनाव कम होगा। अधिक भागदौड़ से सेहत बिगड़ सकती है। विदेश यात्रा का योग है। अटके काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं।

तुला – रुकी हुई योजना में गति आएगी

आपकी रुकी हुई योजना में गति आएगी। आत्मविश्वास से काम करें, सफलता मिलेगी। व्यवसाय में प्रभावशाली व्यक्ति के परिचय का लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक आयोजन संभव है। परिजनों की बातों को दिल पर न लें। लेन- देन में सावधानी बरतें।

वृश्चिक – धन संकट की परेशानी हो सकती है

ADVERTISEMENT

आयात- निर्यात के व्यापार से जुड़े लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। धन संकट हो सकता है। विवाद से दूर रहें। परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। राजनीति की तरफ रुझान बढ़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अच्छी सेहत का आनंद लें।

धनु – खराब सेहत में होगा सुधार

जीवनशैली में करें बदलाव, खराब सेहत में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से गरिमा बढ़ेगी। व्यावसायिक साझेदारी से लाभ होगा। कार्यस्थल पर अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे।

मकर – तनाव बढ़ सकता है

ADVERTISEMENT

भावनात्मक संबंधों में चल रहा तनाव बढ़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। मित्रों से विवाद बढ़ने की आशंका है। भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कानूनी मामले सुलझेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

कुंभ –  मिल सकता है महंगा गिफ्ट

माता-पिता से प्यार के साथ कोई महंगा गिफ्ट मिल सकता है। पार्टनर के साथ यादगार पल गुजारेंगे। चल- अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। विदेश यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। रुके कम बनेंगे। पूंजी निवेश सोच- समझकर करें।

मीन – मौसमी बीमारी कर सकती है परेशान

ADVERTISEMENT

मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। अपनी दिनचर्या को नियमित करें। प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल होगा। खर्च में कटौती के प्रयास सफल रहेंगे। तात्कालिक लाभ के लिए समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट! में तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ये भी पढ़ें – 

ADVERTISEMENT

जानिए कैसे होते हैं मई के महीने में पैदा होने वाले लोग
राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी
राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर

10 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT