ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए कैसे होते हैं मई के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं मई के महीने में पैदा होने वाले लोग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है और इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। वैसे मई महीने में पैदा होने वाले लोगों की कल्पना शक्ति बहुत अधिक होती है लेकिन इसके बावजूद भी वे अपने बुरे- भले का ज्ञान नहीं कर पाते हैं। ये हमेशा दूसरों की नजरों में खुद को अच्छा और अपनी आदर्श छवि बनाने की कोशिश करते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्मदिन मई में आता है तो जानिए कैसा होता है वृषभ (Taurus) राशि वाले लोगों का स्वभाव।

1 – ये लोग जिद्दी और अडियल किस्म के होते हैं, जल्दी किसी के बहकावे में नहीं आते। लेकिन अगर इन्हें कोई बात पसंद नहीं तो उसका विरोध गुस्सा दिखाकर करते हैं। यही वजह है कि शादीशुदा जिंदगी में इन लोगों की अपने पार्टनर से बिल्कुल नहीं बनती। इन्हें जब भी गुस्सा आता है तो चिल्ला- चिल्ला कर अपनी ही तबियत खराब कर लेते हैं।

2 – ये लोग नैचुरल और सुंदर चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। इन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशयल चीजें बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। इस राशि के लोग बेहद जेंटल स्वभाव के होते हैं लेकिन साथ ही भावुक भी। इनकी इसी कमजोरी का लोग जमकर फायदा उठाते हैं। ये लोग भावनाओं में बहकर अपना नुकसान कर बैठते हैं।

3 – आरामपसंद और वफादार, ये दो शब्द इनके बारे में बखूबी बताते हैं। जब मामला दिल का हो तो इनको इधर- उधर की बातें पसंद नहीं होती हैं। ये खुद भी पूरी तरह से प्यार के लिए समर्पित हैं और अपने पार्टनर से भी ऐसी ही उम्मीद करते हैं। इनकी यही लगन इन्हें प्यार की उस ऊंचाई पर ले जाती है, जहां ये अपने लवर के लिए अपनी सभी इच्छाओं को भी कुर्बान कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

4 – इन लोगों को अपने और अपने जीवनसाथी में किसी भी तरह की कमी पसंद नहीं होती है। अगर इन्हें मालूम पड़ता भी हो तो उस कमी को सुधारने के लिए ये दिन- रात एक कर देते हैं।

5 – इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, जोकि धन- वैभव, रिश्ते, सौंदर्य प्रधान जैसे विषयों को प्रभावित करता है। ये लोग जन्म से ही जिद्दी स्वभाव के होते हैं। अगर कोई चीज ठान लेते हैं तो उसे किसी भी हाल में पूरा करते हैं। मेहनती और जुनूनी होने के कारण इन्हें मीडिया, सिनेमा, संगीत और कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए।

popxo astro

6 – इनका दिल बहुत बड़ा होता है और ये अपने पैशन के साथ हर हालात का सामना करना जानते हैं। इनकी जिंदगी में लक लेकर आती हैं किताबें, जिन्हें पढ़कर इन्हें हमेशा शांति और सुकून मिलता है। एक तरह से किताबें इनके लिए लकी चार्म का काम करती हैं।

ADVERTISEMENT

7 – वैसे मई में जन्मे लोगों के अंदर डींगे मारने वाली आदत कुछ ज्यादा ही होती है। दरअसल इनकी डींगे कभी- कभी सच भी होती हैं लेकिन लोग इनकी बातों की कद्र नहीं करते हैं क्योंकि ये उन लोगों में से हैं, जो मदद तो करते हैं लेकिन चार जगह गा भी देते हैं कि उन्होंने फलां- फलां की किस तरह से मदद की। लोगों को इनका यही नेचर पंसद नहीं आता।

8 – ये अपनी बनाई हुई दुनिया में ही खुश रहते हैं। इसमें थोड़ा सा भी बदलाव इनको परेशान कर देता है। यही इनका सबसे बड़ा डर भी है कि इनको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर न निकलना पड़े। ये बखूबी जानते हैं कि इनको क्या चाहिए, उस चीज का न मिलना भी इनको अंदर ही अंदर बेचैन किए रहता है।

9 – ये लोग काफी हार्ड वर्किंग होते हैं। किसी भी काम को पूरा करने में कभी भी समय की फिक्र नहीं करते हैं। अगर इनके काम को तारीफ मिलती रहे तो नामुमकिन कामों को भी मुमकिन साबित कर देते हैं।

10 – अगर बात इनके फैशन सेंस की करें तो उसमें तो इनका जवाब नहीं। भीड़ में अलग दिखने के लिए ये अपने आउटफिट हमेशा लाजवाब और उम्दा ही चुनते हैं। घर में ये चाहे जितने भी अस्त- व्यस्त रहें लेकिन घर से बाहर इनका रुतबा ही कुछ और होता है।

ADVERTISEMENT

लकी नंबर – 5, 35, 50, 57, 82

लकी कलर – लाल, हल्का नीला, खाकी

लकी डे –  शुक्रवार, शनिवार और बुधवार

लकी स्टोन – हीरा या ओपल।

ADVERTISEMENT

मई महीने में जन्मी फेमस पर्सनैलिटी –

मार्क जुकरबर्ग, पंकज उधास, सनी लियोनी, माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा, जेनिफर विंगेट आदि।

ये भी पढ़ें –

जानिए कैसे होते हैं जनवरी के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं फरवरी के महीने में पैदा होने वाले लोग

ADVERTISEMENT

जानिए कैसे होते हैं मार्च के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं अप्रैल के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं जून के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं जुलाई के महीने में पैदा होने वाले लोग

ADVERTISEMENT

जानिए कैसे होते हैं अगस्त के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं सितंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं अक्टूबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं नवंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

ADVERTISEMENT

जानिए कैसे होते हैं दिसंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

30 Apr 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT