त्योहार हो या फिर किसी पार्टी में जाना हो, हमारी ट्रेडिशन साड़ी एक ऐसी ड्रेस है, जिसे आप कभी भी किसी भी मौके पर पहन सकते है और ये आपको हमेशा ही क्लासिक और खूबसूरत लुक देती है। दरअसल, साड़ी हमेशा ही एक महिला की खूबसूरती को बढ़ा देती है। ऐसे में यदि साड़ी के साथ अलग तरीकों के ब्लाउज पहने जाए तो ये उसकी ग्रेस को और अधिक बढ़ा देती है। इस वजह से हम आज आपके लिए कुछ ब्लाउज के गले के डिजाइन (ब्लाउज डिजाइन) लाए हैं, जिन्हें आप किसी भी मौके पर अपनी साड़ी के साथ पहन सकती हैं। केवल साड़ी ही नहींबल्कि लहंगे, शरारा या फिर प्लाजो के साथ भी आप इन ब्लाउज़ को पहन सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको दिखाते हैं कुछ शानदार ब्लाउज (ब्लाउज डिजाइन कटिंग) के गले के डिजाइन (ब्लाउज का गला डिजाइन)। ब्लाउज की बाजू के डिजाइन
सबसे पहले हम आपके लिए कुछ बहुत ही मशहूर और अक्सर ही इस्तेमाल में आने वाले ब्लाउज के गले के डिजाइन (ब्लाउज के गले की डिजाइन) लाए हैं। ये डिजाइन काफी अधिक पसंद किए जाते हैं और लगभग सभी महिलाएं इस तरह के ब्लाउज गला डिजाइन को प्रिफरेंस देती हैं। नेट ब्लाउज डिजाइन
ब्लाउज का ये नेक डिजाइन काफी मशहूर है। इस डिजाइन को हार्ड शेप कहते हैं। इस तस्वीर में लड़की ने हार्ट शेप का ब्लाउज पहना हुआ है, जिसकी अम्ब्रेला बाजू है। आप चाहें तो इसी तरह का डिजाइन (ब्लाउज के गले का डिजाइन) बनवा सकती हैं या फिर बाजू का डिजाइन अलग रख सकती हैं। यह पूरी तरह से आपकी च्वॉइस है।
बोट नेक डिजाइन काफी मशहूर है और बहुत ही अच्छा भी लगता है। इस गले के ब्लाउज के साथ आप फुल स्लीव या फिर विदआउट स्लीव बाजू भी बनवा सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो ऊपर नज़र आ रही फोटो की तरह ब्लाउज में नीचे की तरफ बेल्ट भी डलवा सकती हैं, जो आपके ब्लाउज और साड़ी के पूरे लुक को बदल देगा और अधिक ग्रेसफुल बना देगा।
कॉलर ब्लाउज डिजाइन कई महिलाओं को काफी पसंद आता है। ये आपको इंडो वेस्टर्न लुक भी देता है। साथ ही आप चाहें तो इस तरह के ब्लाउज को साड़ी के अलावा लहंगे या फिर प्लाजो के साथ भी कैरी कर सकती हैं। वहीं आप चाहें तो अपनी पसंद के अनुसार कॉलर का डिजाइन बनवा सकती हैं।
नेहरू गला डिजाइन एक ऐसा डिजाइन है जो हमेशा ही फैशन में रहता है। ब्लाउज का ये डिजाइन आपको क्लासी लुक देता है। साथ ही बहुत ही खूबसूरत भी लगता है। आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें बदलाव कर सकती हैं।
जैसा कि आप जानते हैं कि फैशन ट्रेंड्स दिन पर दिन बदलते रहते हैं और इस वजह से ब्लाउज़ के गले के डिज़ाइन्स भी बदलते रहते हैं। ऐसे में हम आप आपके लिए ब्लाउज के गले के कुछ लेटेस्ट डिज़ाइन (blause ka design) भी लेकर आए हैं। आपको ब्लाउज के गले के ये डिजाइन (ब्लाउज की नई डिजाइन) बेहद पसंद आएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।
पंजाबी सूट और पटियाला सूट के लेटेस्ट डिजाइन
वी नेक ब्लाउज का ये डिजाइन बेहद ही खूबसूरत है। दरअसल, यहां दी गई तस्वीर में वी नेक डिजाइन का अपडेटेड लुक नजर आ रहा है। यह स्लीवले ब्लाउज है और साथ ही इसके गले पर ग्लोडन कलर की पाइपिंग लगी हुई है, जो इसे एक ग्रेसफुल अवतार दे रही हैं। आप किसी भी पार्टी या फिर त्योहार के लिए इस तरह का ब्लाउज बनवा सकती हैं।
यदि आपको अपने ड्रेसिंग स्टाइल के साथ काफी अधिक एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो आपको ये गले का डिजाइन बहुत पसंद आएगा। ये सिंगल शोल्डर और गला डिजाइन है और इस पर सेम कलर की झालर लगी हुई है, जो इसे काफी स्टाइलिश लुक दे रहा है।
आप चाहें तो इस तरह का ब्लाउज भी बनवा सकती हैं। यह एक प्रकार का बंद गला ब्लाउज है। हालांकि, इसे काफी डिज़ाइनर लुक दिया गया है। ये डिजाइन काफी ही स्टाइलिश है और इस वजह से आपको जरूर पसंद आएगा।
यदि आपको इससे पहले वाला डिजाइन बहुत अधिक पसंद नहीं आया तो आप ये डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। दरअसल, ये डिजाइन एक प्रकार का बंद गला डिजाइन ही है लेकिन आगे की तरफ से इसे अलग लुक दिया गया है।
ब्लाउज के आगे के गले के डिजाइन से ज्यादा महिलाएं ब्लाउज के पीछे के गले के डिजाइन (ब्लाउज के पीछे का डिजाइन) चेक करती हैं। दरअसल, ब्लाउज के पीछे के गले के लिए आपके पास कई तरह के ऑप्शन होते हैं। साथ ही ब्लाउज के बैक के डिजाइन (ब्लाउज के पीछे की डिजाइन) कई महिलाओं को पसंद हैं। इस वजह से बैक के डिजाइन के महिलाएं अलग-अलग ऑप्शन ढूंढती हैं। ऐसे में हम आपके लिए यहां कुछ शानदार बैक के ब्लाउज के गले के डिजाइन लाए हैं।
दरअसल, काजल अग्रवाल ने अपनी सगाई पर यह साड़ी (saree blouse design) पहनी थी। उनकी ये साड़ी तो बेहद ही सिंपल है, जिस पर केवल एंब्रोइडरी हो रखी है लेकिन उनकी इस साड़ी के ब्लाउज (साड़ी ब्लाउज डिजाइन) का बैक का डिजाइन बहुत ही प्यारा है। शायद आपका दिल भी उनके इस ब्लाउज पर आ गया होगा। उनके इस ब्लाउज के बैक में डोरियों से एक डिजाइन बनाया गया है।
अगर आप किसी पार्टी या शादी के लिए ब्लाउज बनवा रही हैं तो आप बैक में इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं। इस डिजाइन में पीछे एक बड़ा सा सर्कल बना हुआ है, जिसमें बीच में एक लटकन लगी हुई है। साथ ही बॉर्डर पर गोल्डन कलर की पट्टी लगी हुई है, इस वजह से डिजाइन (blause back design) काफी खूबसूरत लग रहा है।
ब्लाउज के गले का ये बैक डिजाइन काफी सिंपल और सोबर है। अगर आपको सिंपल, सोबर तरह के लुक्स पसंद है तो आपको ब्लाउज का ये डिजाइन काफी पसंद आएगा। इस डिजाइन में बैक में ऊपर की ओर छोटी सी डोरी और लटकन लगी हुई है।
आप चाहें तो इस तरह बैक डोरी ब्लाउज डिजाइन भी बनवा सकती हैं। इस डिजाइन में बैक में कटआउट डिजाइन भी बना हुआ है।
फैंसी ब्लाउज डिजाइन पार्टी या फिर किसी तरह के फंक्शन्स के लिए बेस्ट हैं। अगर आप किसी पार्टी या त्योहार या फिर फैमिली फंक्शन के लिए ब्लाउज के गले के डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये डिजाइन्स आपको बेहद ही पसंद आएंगे।
दरअसल, इस ब्लाउज डिजाइन में मुख्य रूप से इस्तेमाल की गई लेस ही फैंसी लुक दे रही है। यह एक छोटे गले का ब्लाउज डिजाइन है, जिस पर बीच में एक छोटा सा त्रिकोण बना हुआ है। आप इसे अपनी पसंद की लेस के साथ बनवा सकती हैं और ब्लाउज को फैंसी लुक दे सकती हैं।
ब्लाउज के गले का यह डिजाइन ऐसा है, जिसे आप की तरह के मौकों पर पहन सकती हैं। यह राउंड शेप गला डिजाइन है। साथ ही ये स्लीवलेस है और बीच में इसमें एक वी शेप कट भी बना हुआ है। इस वजह ये डिजाइन काफी आकर्षक लग रहा है।
आप इस तरह का ब्लाउजन डिजाइन भी ट्राई कर सकती है। आप सिंगल शोल्डर ब्लाउज डिजाइन के साथ फ्लेयर्ड स्लीव ही बनवा सकती हैं लेकिन अगर आप ऐसा डिजाइन नहीं बनवाना चाहती हैं तो सिंगल शोल्डर को सिंपल भी रख सकती हैं।
यदि आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं ब्लाउज के गले का ये डिजाइन आपको काफी पसंद आएगा। यह भी एक प्रकार का बंद गला है लेकिन इसके बंद गले पर अलग प्रकार का डिजाइन बना हुआ है, जो पूरे ब्लाउज को ही अलग लुक दे रहा है।
जैसा कि हमने आर्टिकल की शुरुआत में ही कहा था, हम यहां आपके लिए कई सारे ब्लाउज के गले के डिजाइन लाए हैं। इस वजह से अगर आपको अभी तक कोई भी ब्लाउज का डिजाइन पसंद नहीं आया तो परेशान मत होइए क्योंकि यहां कुछ और ब्लाउज के गले के डिजाइन (2020 के ब्लाउज के डिजाइन) दिए हुए हैं। हमें उम्मीद है कि आपको ये डिजाइन जरूर पसंद आएंगे।
टीवी स्टार की तरह आप भी नेट का गला डिजाइन बनवा सकती हैं। दरअसल, नेट का गला डिजाइन काफी मशहूर है और कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है। साथ ही आप कैजुअल से लेकर पार्टी या त्योहार तक किसी भी मौके पर इस तरह का ब्लाउज पहन सकती हैं।
यदि आप अपने बंद गले ब्लाउज को नया अवतार देना चाहती हैं तो आप उसमें इस तरह का कट आउट बनवा सकती हैं। इस तरह का कट आउट काफी अच्छा लगता है और बहुत ही सिंपल लुक भी देता है। वहीं आप चाहें तो अपनी पसंद के अनुसार इस तरह के गले के डिजाइन के साथ फुल स्लीव भी बनवा सकती हैं।
कई बार सिंपल लुक भी अच्छा लगता है। इस वजह से आप इस तरह का गला डिजाइन भी बनवा सकती हैं। ये आपको स्टाइलिस, सटल और सिंपल लुक देगा। साथ ही इस तरह का ब्लाउज आप लहंगे, साड़ी या फिर लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं।
आप बॉर्डर नेक डिजाइन भी बनवा सकती हैं। बॉर्डर नेक डिजाइन से हमारा मतलब है कि गले पर बॉर्डर बनाया जाना या फिर किसी प्रकार का मैचिंग बॉर्डर लगाना। यह आपके ब्लाउज को स्टाइलिश लुक देगा और बहुत ही खूबसूरत लगेगा।
अगर आप पैठणी ब्लाउज (पैठणी ब्लाउज डिजाइन) पसंद हैं तो हम आपके लिए यहां कुच पैठणी ब्लाउज के गले के डिजाइन भी लाए हैं। यह सिल्क के ब्लाउज होते हैं और उनपर गोल्डन कर का बॉर्डर या फिर डिजाइन बना हुआ होता है।
अगर आपको सिल्क की साड़ियों से प्यार है और आपको पैठणी ब्लाउज बहुत पसंद है तो ये डिजाइन आपको जरूर पसंद आएगा। इस पर बीच में दो पट्टियां लगी हुई हैं जो वी शेप बना रही हैं और गले पर ब्लू कलर की पाइपिंग के बाद ऑरेंज कलर की पट्टी बनी हुई है, जिस कारण ये डिजाइन काफी आकर्षक लग रहा है।
यह बैक का नेक डिजाइन (blause back neck design) है। इस पर गोल्डन और हल्का महरून कलर का बॉर्डर लगा हुआ है। साथ ही इस पर डोरी लगी हुई है और डोरी के साथ लटकन लगी हुई है।
आपको ब्लाउज का ये डिजाइन बी काफी पसंद आएगा। यह भी बैक का नेक का डिजाइन का डिजाइन है। इस पर पर्पल कलर की पाइपिंग हो रखी है और फिर गोल्डन कलर से डिजाइन बना हुआ है। इसके बाद गोल्डन कलर की पाइपिंग लगी हुई है।
ब्लाउज का यह डिजाइन भी काफी अच्छा है। यह पान शेप ब्लाउज डिजाइन है और काफी सिंपल भी है। आप यह डिजाइन सिंपल सोबर कैजुअल लुक के लिए बनवा सकती हैं।
POPxo की सलाह: अपने साड़ी लुक के साथ MyGlamm के इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स से साथ अपने मेकअप को भी बनाएं शानदार।