ADVERTISEMENT
home / Uncategorized
sridevi

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी को गूगल ने डूडल से किया याद, जन्मदिन पर बोनी कपूर ने शेयर की Pic

बॉलीवुड में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली श्रीदेवी उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जिनके जाने के कुछ साल बाद  भी लोग न तो उनकी स्माइल को भूल पाए हैं, न ही उनके अभिनय को। शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को एंटरटेन करने वाली श्रीदेवी अगर आज इस दुनिया में होती तो वो 60 साल की हो जाती। गूगल ने एक्ट्रेस के 60वें जन्मदिन पर उन्हें एक खूबसूरत डूडल से याद करते हुए श्रद्धांजली दी है।

एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके पति बोनी कपूर ने एक्ट्रेस के साथ अपनी एक याद शेयर की है।

आज के यंगस्टर भले ही श्रीदेवी का नाम ज्यादातर जान्हवी कपूर से जोड़कर लेते हैं, लेकिन 80 के दशक में ही श्रीदेवी ने खुद को बॉलीवुड में एक सफल अभिनेत्री के तौर पर स्थापित कर लिया था। बॉलीवुड में साल 1979 में फिल्म सोलवां साल से एंट्री करने वाली श्रीदेवी ने पहले ही साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली थी। हिन्दी फिल्मों में नागिन, चांदनी जैसी फिल्में आज भी अपनी सफलता के लिए याद की जाती है। एक्ट्रेस को भारतीय सिनेमा की पहली महिला मेगास्टार कहा जाता था और वो अपने समय में कई बड़े हीरो से ज्यादा फीस चार्ज करती थी। उनकी फिल्मों के लिए ये तय होता था कि वो शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करेगी। गूगल ने भी एक्ट्रेस के 60वें जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए उनके लिए डूडल बूनाएं।

साभार- इंस्टाग्राम

13 अगस्त, 1963 को एक तमिल पिता और एक तेलुगु मां के घर जन्मी, उनका नाम मुंहबोली श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन रखा गया था। श्रीदेवी, जिनका फ़िल्मी करियर चार साल की उम्र में शुरू हुआ, सचमुच सेट पर ही बड़ी हुईं। अंबोरिश रॉयचौधरी ने मुख्य रूप से चार प्रमुख भाषाओं में दक्षिण भारतीय उद्योग में उनकी पारी पर केंद्रित ‘श्रीदेवी: द साउथ इयर्स’ पुस्तक लिखी है। वे कहते हैं, ”इसने बॉलीवुड में उनके चमकदार करियर के लिए एक ठोस नींव रखी।”

ADVERTISEMENT
13 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT