ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Bigg Boss 16: प्रियंका चाहर चौधरी चाहती हैं, अंकित गुप्ता सीखें MC स्टैन की यह खासियत

Bigg Boss 16: प्रियंका चाहर चौधरी चाहती हैं, अंकित गुप्ता सीखें MC स्टैन की यह खासियत

प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, शालीन भनोट, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम के बीच में बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले की रेस थी। इस दौरान भारती और कृष्णा अभिषेक ने होस्ट बनकर घरवालों का काफी मनोरंजन भी किया। उन्होंने घरवालों के साथ गेम भी खेले। इस सीजन में घरवालों की दोस्ती का अलग ही बोन्ड दिखाई दिया। प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता घर में आने से पहले से ही दोस्त थे और दोनों के फैंस ने यह भी चहा कि वो दोस्त से अधिक कुछ बनें। यहां तक कि दोनों को अब भी साथ में टीज किया जाता है।

अंकित गुप्ता में यह क्वालिटी चाहती हैं प्रियंका चाहर चौधरी

दरअसल, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक प्रियंका को, अर्चना गौतम के बारे में बात करने के लिए बुलाते हैं। वो सबसे पहले अंकित गुप्ता के साथ उनकी बोन्ड के बारे में बात करते हैं। प्रियंका से शालीन, शिव और स्टैन पूछते हैं कि वो अंकित गुप्ता में कौन सी क्वालिटी देखना चाहती हैं। इस पर प्रियंका, अंकित की तुलना स्टैन से करती हैं और कहती हैं कि अंकित और स्टैन की पर्सनैलिटी काफी हद तक एक जैसी है और दोनों अधिक बातचीत नहीं करते हैं। हालांकि, बाद में वह कहती हैं कि अंकित को स्टैन से प्यार करना सीखना चाहिए। बता दें कि रैपर की एक गर्लफ्रेंड हैं, जिनका नाम बुबा है।

प्रियंका और अंकित अक्सर अपने अलग नजरिए को लेकर झगड़ते हैं

प्रियंका की इस बात को सुनकर अंकित कहते हैं कि प्यार को लेकर उनका आइडिया यही है कि वो चीजों को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। प्रियंका कहती हैं कि अगर वह किसी लड़की से प्यार करते हैं तो उन्हें पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहिए। हालांकि, अंकित उनकी इस बात से सहमत नहीं होते हैं। वह कहते हैं कि वो अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। प्रियंका कहती हैं कि उन्हें स्टैन से अपनी फीलिंग्स बताना सीखना चाहिए।

यह भी पढ़ें:
Bigg Boss 16 Second Runner Up: सलमान खान ने प्रियंका को बताया रियल विनर, एक्ट्रेस को भी इनाम में मिले हैं 25 लाख रुपए
Bigg Boss 16 Winner: स्ट्रॉन्ग प्लेयर्स को पछाड़ कर MC Stan बने शो के विनर, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी

ADVERTISEMENT
13 Feb 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT