Bigg Boss 16 Second Runner Up: सलमान खान ने प्रियंका को बताया रियल विनर, एक्ट्रेस को भी इनाम में मिले हैं 25 लाख रुपए
बिग बॉस 16 के ग्रांड फिनाले में जितना लोगों को रैपर एमसी स्टेन का जीतना अच्छा लगा, उतना ही शॉक उन्हें तब लगा जब के टॉप 2 में प्रियंका चहर चौधरी पहुंच नहीं पाई। शो में लगातार सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में जानी जाने वाली एक्ट्रेस शो की सेकंड रनर अप रही हैं।
हालांकि जिस तरह से एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए अपने घर से एविक्शन की बात पर रिएक्ट किया और स्पोर्ट्समेन स्पिरिट दिखाते हुए शिव और स्टेन से मिलकर बाहर आई उसका सलमान खान ने भी तारीफ करते हुए कहा कि ये है असली विनर। शो के ग्रैंड फिनाले से सलमान का ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो जिसमें जहां अंकित काफी इमोशनल दिख रहे हैं, वहीं सलमान प्रियंका के लिए कहते हैं, 15-16 लोगों के खिलाफ हर समय खड़ा होना…हर चीज के बाद ये लड़की स्माइल करते हुए निकली है। मेरी नजर में विनर ये है। सलमान खान ने ये बातें एक्ट्रेस के एविक्शन की घोषणा के तुरंत बाद कही थी। Bigg Boss 16 First Runner Up : हारकर भी लोगों का दिल जीत गये शिव ठाकरे, आसान नहीं था यहां तक का सफर
Just A Quick one for @PriyankaChaharO ❤️#Priyankachaharchoudhary #BiggBoss16Finale #bb16 pic.twitter.com/feq6fslITq
— 𝓝𝓓 | ✪ (@NdSPov) February 12, 2023
प्रियंका ने बाहर आकर कहा कि वो निराश या उदास नहीं है क्योंकि उन्हें बहुत कुछ मिला है और उन्होंने पहले ही खुद को समझा लिया था कि कुछ भी हो सकता है, ये गेम है।
एक्ट्रेस को भी मिले 25 लाख
दरअसल चैनल के स्पॉन्सर MyGlamm के शो के दौरान कराए गए कॉन्टेस की विनर प्रियंका चहर चौधरी बनी थी। इस कॉन्टेस्ट की प्राइज मनी 25 लाख रुपए थी और साथ ही इसकी विजेता होने के नाते एक्ट्रेस को श्रद्धा कपूर के साथ एक ऐड शूट करने का मौका भी मिलेगा।
इतना ही नहीं शो पर फराह खान और सलमान खान दोनों ने प्रियंका के साथ आगे काम करने में दिलचस्पी दिखाई है। इसके साथ ये भी चर्चाएं हैं कि प्रियंका को शाहरुख खान की फिल्म डंकी में काम करने का मौका मिल रहा है। ये सब देखते हुए प्रियंका का ये कहना जायज है कि उन्हें बहुत कुछ मिला है और सोशल मीडिया पर प्रियंका की पल्टन के नाम से जाने जाने वाले उनके फैन्स को भी खुश हो जाना चाहिए।