भारती सिंह टीवी मनोरंजन जगत में अपने शानदार अभिनय से हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अलग-अलग कॉमेडी शो से दर्शकों का ध्यान खींचा है। भारती इन दिनों अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य को लेकर काफी वीडियो पोस्ट करती हैं, जोकि फैंस को बेहद पसंद आती हैं।
यही नहीं नेटिज़न्स भी उनके वीडियो को पसंद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज सामने आया है लेकिन गोला की जगह भारती के ससुर का वीडियो शेयर किया गया है। हाल ही में भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारती अपने ससुर के साथ काफी फनी चैट कर रही हैं और यहां बात हो रही है अपने स्टाइलिश फैशन की वजह से चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद की।
भारती और उनके ससुर का वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो एक्ट्रेस भारती सिंह के फैन पेज से पोस्ट किया गया है। इसमें भारती और उनकी सास घर में बैठी हैं। हम सभी जानते हैं कि भारती किसी का मजाक बनाने में कितनी अच्छी हैं। उन्होंने हर्ष के पापा यानि अपने ससुर को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी लाफ्टर पंगा ले लिया। वो उर्फी जावेद को पसंद करते हैं इस बात को लेकर भारती सिंह ने उनकी काफी खिंचाई की। आप भी देखिए ये वीडियो –
भारती सिंह अपने फैन्स को बता रही हैं कि, ”अभी मैं और मेरे ससुर हमारे एक शो के बारे में बात कर रहे थे, जिसमें उर्फी भी नजर आईं। इसलिए मेरे ससुर कार्यक्रम की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। वो आई.. उठी क्या.. बैठी थी.. जैसे उसकी इंक्वायरी हो रही है.. अगर आपको ऐसा लगे तो बताना.. क्योंकि आप उसे पसंद करते हैं.. क्योंकि आप उसके फैन हैं..’
हर्ष के पापा को पसंद हैं उर्फी
उसके ससुर कहते हैं, नहीं, ऐसा कुछ नहीं है, मैं सौरव के बारे में पूछ रहा था..’ फिर भारती सीधे सास से पूछती है, ‘तो सास भी कहती है.. हाँ, वह उर्फी के बारे में ही पूछताछ कर रहे थे..जैसे वह उसके बारे में बात कर रहा हो’। हालांकि ससुर कहते हैं, नहीं ऐसा कुछ नहीं है.. वो उर्फी जावेद को सिर्फ इसीलिए फॉलो करते हैं क्योंकि उसके विचार उन्हें अच्छे लगते हैं। हालांकि ये वीडियो बहुत फनी है और लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
- ऐश्वर्या से लेकर दीपिका तक ये हैं बॉलीवुड की टॉप 7 दानवीर एक्ट्रेसस, जरूरतमंदों की खुलकर करती हैं मदद
- 9-5 जॉब के बाद वीकेंड पर ये लड़की लगाती है पास्ता स्टॉल, इसकी कहानी इंस्पायरिंग है
- अगर आपको घूमना पसंद है तो भारत की ये 10 Hippie Trail Destinations भूलकर भी मिस मत करना
- डांस हो या सास-ससुर को गले लगाना, इन वीडियोज फोटोज में देखिए Parineeti-Raghav की शादी का एल्बम
- उम्र के हिसाब से कितनी होनी चाहिए Vitamin D की डोज़, हेल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी है विटामिन डी