वेलनेस

जायफल (Nutmeg) के फायदे और नुकसान – Jaifal ke Fayde in Hindi

Archana Chaturvedi  |  Nov 27, 2018
Nutmeg in Hindi, Jaifal ke Fayde in Hindi

अगर आप अपनी जिंदगी को जॉयफुल बनाना चाहते हैं तो किचन में मौजूद जायफल नाम के मसाले की अहमियत को समझें। ये सिर्फ जायके के लिए ही नहीं बल्कि अपने चमत्कारिक औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। समस्या चाहे त्वचा से संबंधित हो या सेहत से, जायफल में हर वो गुण मौजूद है, जो इन सभी समस्याओं का समाधान करता है। तो आइए जानते हैं जायफल के अद्भुत फायदों के बारे में और उससे जुड़े कुछ घरेलू उपाय भी …

जायफल के फायदे – jaiphal ke fayde

जायफल से जुड़े घरेलू नुस्खे – Home Remedies of Nutmeg in Hindi

जायफल के नुकसान – Side Effects of Nutmeg in Hindi

क्या है जायफल? – What is Nutmeg in Hindi

मिरिस्टिका वृक्ष के बीज को जायफल कहते हैं। दिखने में छोटे नाशपाती की तरह, यह 1 इंच से डेढ़ इंच तक लंबा होता है, जिसमें हल्के लाल या पीले रंग का गूदा भी होता है। पकने पर ये फल दो भागों में फट जाता है और इसके अंदर सिंदूरी रंग का बीजोपांग दिखाई देने लगता है, जिसे जावित्री भी कहते हैं।

अखरोट के सभी फायदे और नुकसान

जावित्री के अंदर एक गुठली होती है, जिसके ऊपरी भाग को यानि खोल को तोड़ने पर अंदर जायफल (nutmeg) मिलता है। जायफल का वानस्पतिक नाम Myristica fragrans है जिसे संस्कृत में जातीफल कहते हैं। ये चीन, ताइवान, मलेशिया, ग्रेनाडा, केरल, श्रीलंका और दक्षिणी अमेरिका में खूब पैदा होता है।

क्या आपको पता हैं हेल्थ से जुड़े ये 10 फैक्ट्स

जायफल के फायदे – Jaiphal ke Fayde

बात अगर रसोई घर की करें तो जायफल और जावित्री का स्वाद लगभग समान होता है। जायफल अधिक मीठा होता है वहीं जावित्री अधिक स्वादिष्ट होता है। खाने में स्वाद और खुशबू लाने के लिए अकसर इन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। सिर्फ यही नहीं, परंपरागत चिकित्सा में जायफल और जायफल के तेल का इस्तेमाल नसों और पाचन प्रणाली से संबंधित बीमारियों के लिए भी किया जाता था। हम में से बहुत से लोग जायफल का इस्तेमाल घर पर मसाले के तौर पर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जायफल (Nutmeg) में ऐसे कई गुण होते हैं जो हर आयु के लोगों को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं? जायफल में कई पोषक तत्वों के साथ ही साथ ही एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, एंटी- इंफ्लेमेट्री गुण, फाइबर और मिनरल्स भी मौजूद हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। बच्चे हों या बड़े, सब के लिए जायफल वरदान के तौर पर काम करता है। तो आइये जानते हैं कि जायफल किन- किन रोगों से किस तरह से बचाता है और क्या हैं जायफल के फायदे (jaifal ke fayde)

स्किन के लिए जायफल के फायदे

खाने में जायका लाने के साथ- साथ जायफल के गुण स्किन से जुड़ी हर परेशानी को दूर करने में कारगर साबित होते हैं। इसमें मौजूद एंटी- इंफ्लेमेट्री गुण मुंहासों को रोकने में काफी मदद करते हैं। जायफल का इस्तेमाल करने से झाइयां, दाग-धब्बे, काले घेरे जैसी परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं। सिर्फ यही नहीं, अगर लंबे समय से कोई चोट का निशान आपके चेहरे की सुंदरता को कम कर रहा है तो जायफल का इस्तेमाल आपकी ये परेशानी भी कम कर सकता है।

स्किन, बालों और कई रोगों के लिए दवा का काम करते हैं सरसों के बीज

सेक्स में रुचि बढ़ाने के लिए जायफल के फायदे

जायफल थकान और तनाव दूर करने के साथ- साथ सेक्स पावर बढ़ाने में भी मदद करता है। जिन पुरुषों का वीर्य (Semen) पतला होता है या शुक्राणु (Sperm) कम मात्रा में बनते हैं, उनके लिए जायफल औषधि के तौर पर काम करता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि जायफल के फायदे (jaifal ke fayde) सेक्सुअल एक्टिविटी को सकारात्मक तौर पर बढ़ाने में मिलता है। पुराने समय में सेक्स से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं का हल जायफल से ही निकाला जाता था और आज भी इसका इस्तेमाल पोराज जैसी दवाइयों को बनाने में किया जाता है जोकि सेक्स के प्रति रुचि को विकसित करता है। जायफल के गुण शारीरिक उत्तेजना को तेजी से बढ़ाता है।

बालों और त्वचा के लिए अंजीर बेहद जरूरी

पाचन तंत्र के लिए जायफल के फायदे

खाने में अगर आप जायफल का इस्तेमाल करते हैं तो ये खाने में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के साथ ही आपके पाचन तंत्र का भी ख्याल रखता है। इसका सेवन करने से भूख बढ़ती है और पेट से संबंधित रोग जैसे, कब्ज, गैस, बदहजमी, पेट में मरोड़ पड़ना व डायरिया से राहत मिलती है।

सिरदर्द के लिए जायफल के फायदे

कितना भी सिर दर्द क्यों न हो रहा हो, जायफल के गुण ये दर्द मिनटों में दूर भगा देते हैं। जी हां, सिर में दर्द होने पर जायफल को पानी या फिर कच्चे दूध में घिसकर माथे पर लेप की तरह लगाने से बहुत आराम मिलता है।

आंखों के लिए जायफल के फायदे

जायफल के गुण में ऐसे कई एंटी- ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंखों से संबंधित रोगों से हमारी रक्षा करते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि जायफल आंखों के अंदर न चला जाये। यदि आप इसका लेप लगा रहे हैं तो सिर्फ आंखों की बाहरी त्वचा पर ही लगाएं।

अनिद्रा में जायफल के फायदे

अनिद्रा यानि कि रात में नींद न आना हमारी बदलती जीवनशैली की देन है। अगर नींद पूरी नहीं होती है तो दिन भर सिर में भारीपन, शरीर में थकावट और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। अगर आप भी ऐसी समस्याओं से जुझ रहे हैं तो जायफल के उपाय से आप इस परेशानियों से बच सकते हैं। एक रिसर्च में सामने आया है कि एक चुटकी जायफल लेने से नींद में किसी तरह का कोई खलल नहीं पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है कि जायफल में ट्राइमाइरिसटिन नाम का केमिकल मौजूद होता है जो हमारी मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है और उससे हमें अच्छी नींद आती है।

गर्भावस्था में जायफल के फायदे

प्रेगनेंसी के दौरान भी जायफल के फायदे (jaifal ke fayde) बहुत से हैं। प्रेगनेंसी में अगर जायफल का उचित मात्रा में इस्तेमाल किया जा रहा है तो ये फायदेमंद साबित होता है। अगर आप कंसीव यानि कि गर्भधारण करने के बारे में सोच रहे हैं तो भी जायफल बहुत काम आता है। लेकिन यदि आप गर्भावस्था के दौरान जायफल का उपयोग कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

बच्चों के लिए जायफल के फायदे

छोटे बच्चों के लिए जायफल घर में डॉक्टर का काम करता है। छोटे बच्चों के शरीर में हर समय कोई न कोई दिक्कत बनी रहती है, कभी उन्हें दस्त की शिकायत हो जाती है तो कभी खांसी या जुकाम की। ऐसे में जायफल फायदेमंद साबित होता है। 9 महीने से छोटे बच्चों को भी मां के दूध में जायफल का चूर्ण मिलाकर देने से दस्त और खांसी- जुकाम जैसी शिकायत में राहत मिलती है।

जायफल के नुकसान – Side Effects of Nutmeg in Hindi

किसी भी चीज की अति बुरी होती है इसीलिए हर चीज का इस्तेमाल एक सीमा तक ही करना चाहिए। ठीक ऐसा ही जायफल के नुकसान भी है। अगर आप जायफल का ज्यादा मात्रा में सेवन कर रहे हैं तो ये आपके शरीर पर विपरीत प्रभाव भी डाल सकता है और आपको उल्टी, कमजोरी, चक्कर आना, जी मिचलाना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि अधिक मात्रा में जायफल का उपयोग करने से शरीर पर ठीक उसी तरह का प्रभाव होता है, जैसे किसी मादक यानि कि नशीले पदार्थ का सेवन करने से होता है। जायफल के नुकसान खासतौर पर उन लोगों में देखने को मिलता है जो गर्म प्रदेशों में रहते हैं, उन्हें जायफल का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें –

तेज पत्ता के स्वास्थ्य संबंधी फायदे

मसालों के स्वास्थ्य लाभ

कीवी के सौंदर्य संबंधी फायदे

मोटापा घटाने के लिए बेस्ट हैं ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे

Jayfal ke Fayde for Skin

Read More From वेलनेस