एंटरटेनमेंट

रणवीर सिंह की इन बुरी आदतों से परेशान हो गई हैं दीपिका पादुकोण

Deepali Porwal  |  Feb 21, 2019
रणवीर सिंह की इन बुरी आदतों से परेशान हो गई हैं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड के खास कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों ने इटली के लेक कोमो में कोंकणी व सिंधी रीति- रिवाजों से शादी की थी। शादी को बेहद निजी समारोह रखने के बाद ‘दीपवीर’ (DeepVeer) ने बेंगलुरु व मुंबई में कई रिसेप्शन पार्टियों का आयोजन किया था, जिसमें इनके दोस्त, रिश्तेदार, बॉलीवुड व मीडिया के लोग आमंत्रित थे। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की कुछ ऐसी आदतों का खुलासा किया है, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

रणवीर के ब्यूटी सीक्रेट्स

मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड समारोह में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को ‘ब्यूटिफुल कपल ऑफ द ईयर’ के टाइटल से नवाज़ा गया था।

इस मौके पर दीपिका से रणवीर के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में भी पूछा गया।

दीपिका पादुकोण का डाइट, फिटनेस, ब्यूटी मंत्रा

इस पर दीपिका ने रणवीर को खुद से कंपेयर करते हुए बताया, ‘रणवीर नहाने में ज्यादा समय लगाते हैं, उन्हें वॉशरूम में भी ज्यादा समय लगता है, वे तैयार होने में भी देरी करते हैं और बिस्तर तक आने में भी’…। उनकी यह बात सुनकर ऑडियंस हंसने लगी तो दीपिका को स्पष्ट करना पड़ा कि वे रणवीर के बिस्तर तक आने की बात कर रही हैं। दीपिका के मुताबिक, रणवीर हर काम में लेटलतीफी करते हैं।

रणवीर के फैशन पर दीपिका की राय

रणवीर सिंह के अजीबोगरीब फैशन स्टाइल के बारे में तो सभी जानते हैं।

रैपर ‘गली बॉय’ के जुनूनी अंदाज़ में छा गए रणवीर सिंह

बॉलीवुड के ‘गली बॉय’(Gully Boy) रणवीर सिंह हर रंग, प्रिंट और पैटर्न के कपड़ों में शानदार लगते हैं। कुछ लोग उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ करते हैं तो वहीं कुछ उनकी आलोचना भी करते हैं। दीपिका पादुकोण से जब रणवीर सिंह के इस फैशन सेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रणवीर कुछ भी पहनने से पहले उनको अपने कपड़े दिखाकर उनसे अप्रूवल लेते हैं।

दीपिका ने यह भी बताया कि रणवीर के पास कपड़ों का काफी बड़ा कलेक्शन है, जिसकी वजह से उनके पास ऑप्शंस भी हमेशा ज्यादा रहते हैं।

दीपवीर की फिल्मोग्राफी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, शादी के बाद अभी तक इन दोनों ने साथ में कोई फिल्म साइन नहीं की है। जहां रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं और दीपिका इसमें एक एसिड अटैक विक्टिम की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी भी नज़र आएंगे। रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक ‘83’ और फिल्म ‘तख्त’ की तैयारी में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें :

इन रस्मों में संपन्न हुई दीपवीर की कोंकणी और सिंधी वेडिंग

आखिर क्यों दीपवीर ने सोलो फोटो खिंचवाने से किया इनकार

सेक्सी महिलाओं में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

Gully Boy में रोल के लिए रणवीर सिंह को बेलने पड़े थे पापड़

बॉलीवुड की इन 5 नई जोड़ियों को ज़रूर करना चाहिए एक साथ रोमांस

Read More From एंटरटेनमेंट