ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अजय और काजोल की शादी को पूरे हुए 20 साल, शेयर किया अपना सीक्रेट रिलेशनशिप फंडा

अजय और काजोल की शादी को पूरे हुए 20 साल, शेयर किया अपना सीक्रेट रिलेशनशिप फंडा

बॉलीवुड की सफल और सुपरहिट जोडियों में शामिल है अजय और काजोल की भी जोड़ी। फिल्म इंडस्ट्री में जहां एक तरफ सेलेब्स के रिश्तों में समय के साथ- साथ दूरियां बढ़ती हैं, वहीं अजय- काजोल अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के साथ जीने के लिए एक मिसाल बन गए हैं। बीते 24 फरवरी को दोनों ने अपनी शादी की बीसवीं सालगिरह सेलिब्रेट की।

इस मौके पर काजोल ने अपने पति अजय देवगन के साथ अपनी रिलेशनशिप बॉन्डिंग का सीक्रेट बेहद ही नटखट अंदाज में सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

काजोल ने इस मौके पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने एक फनी स्टोरी फॉर्म में लिखा है जो कि कुछ इस तरह है –

‘’मैं- आज तुम क्या करना चाहते हो

ADVERTISEMENT

अजय- मुझे नहीं मालूम तुम क्या करना चाहती हो

मैं- तुम्हें क्या लगता है

अजय- घर पर ही मनाते हैं और कुछ अच्छा खाना बाहर से मंगवा लेते हैं।

मैं- बढ़िया

ADVERTISEMENT

और फिर इसके बाद दोनों लोग खुशी- खुशी अपना काम करने लगे।’’

अजय- काजोल की सक्सेसफुल शादी का सीक्रेट फंडा

ajay devgan kajol

काजोल से जब भी उनकी हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट पूछा जाता है तो वो हमेशा यही कहती हैं कि वो बहुत बोलती हैं और अजय शांत रहना पसंद करते हैं। उनका यही तालमेल हर कसौटी पर खरा उतरता है। दोनों एक- दूसरे को आजतक अपना बेस्ट फ्रेंड मानते हैं। उनका कहना है कि शादी की वजह से उनकी दोस्ती पर अब तक कोई आंच नहीं आई है। वहीं अजय बताते हैं कि उनका और काजोल का रिश्ता इसलिए भी खास है कि दोनों एक- दूसरे की फीलिंग को बिना कहे ही समझ जाते हैं। वो एक- दूसरे से ऐसी बातें कभी नहीं करते जिससे उनमें से किसी की भी फीलिंग्स हर्ट हों।

बहुत ही दिलचस्प है दोनों की शादी का किस्सा

kajol-wedding

ADVERTISEMENT

अपनी फिल्म ‘रेड’ के एक इंटरव्यू के दौरान अजय ने ये बताया था कि कैसे उनकी शादी घर के टेरेस और उनके बेडरूम के बीच ही पूरी हो गई थी। अजय ने बताया कि वो काजोल से शादी की बात को पर्सनल ही रखना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने शादी की सभी रस्में अपने घर के टेरेस पर ही पूरी की। बेडरूम में तैयार हुए और टेरेस पर शादी।

काजोल की फैमिली को नहीं पसंद थे अजय

kajol-ajay

हाल ही में काजोल ने नेहा धूपिया के रेडियो शो में इस बात का खुलासा किया था कि उनके परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वो अजय से शादी करें। उनके पिता ने तो नाराज होकर उनसे 1 महीने तक बात भी नहीं की थी। लेकिन काजोल की जिद के आगे किसी की भी नहीं चली। हालांकि अब काजोल के घरवाले उनके इस फैसले से बहुत खुश हैं।

बता दें कि काजोल और अजय देवगन एक बार फिर से एकसाथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों फिल्म ‘तानाजी’ में पति- पत्नी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT

सोनाली बेंद्रे ने शादी की सालगिरह पर पति को लिखी ऐसी पोस्ट, जिसे पढ़कर आप भी हो जायेंगे इमोशनल
ऋतिक रोशन को तलाक के 4 साल बाद आई अपनी बीवी की याद, लिखा इमोशनल लेटर
इन 11 बातों पर होती है हर मियां-बीवी की तकरार
क्या आप भी कर रही हैं अपनी रिलेशनशिप में ये गलतियां

25 Feb 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT