ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
9 दिसंबर, 2018 का राशिफल: जानें कि आज के दिन किसे मिलेगा किसका सहयोग

9 दिसंबर, 2018 का राशिफल: जानें कि आज के दिन किसे मिलेगा किसका सहयोग

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – सेहत में सुधार के संकेत

परिवार में किसी बीमार बुजुर्ग की सेहत में सुधार के संकेत हैं। खान-पान का रखें ध्यान। कई दिन की गई मेहनत में सफलता मिलेगी। मिलेगा मान-सम्मान और गिफ्ट। रचनात्मक कार्यों में होगी प्रगति। संतान सुख की हो सकती है प्राप्ति। छात्रों को शिक्षा संबंधी परेशानियां रहेंगी।

वृषभ – नये संपर्कों का मिलेगा फायदा

जिस काम के लिए आप बहुत जुनूनी हैं, उसमें आज सफलता मिलेगी। नये संपर्कों का लाभ और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। सेहत का रखें ख्याल। नौकरी में आपके काम की होगी प्रशंसा। बिजनेस में होगा फायदा। रिश्तों में चल रही कड़वाहट दूर होगी।

मिथुन – लाइफ में रहेगा रोमांस

परिवार के साथ सामाजिक समारोह का मजा लेंगे। लव लाइफ में रोमांच और कुछ नयापन आएगा। पार्टनर की जरूरतों का रखें ख्याल। सेहत में लापरवाही न करें, सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से हो सकती है मुलाकात। बिजनेस में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

ADVERTISEMENT

कर्क – नौकरी में रुके काम पूरे होंगे

रुके हुए प्रोफेशनल काम पूरा शीघ्र करेंगे। नौकरी में होगा प्रमोशन। अधिकारियों से तारीफ, गिफ्ट या सम्मान मिल सकता है। नया कांट्रेक्ट कर सकते हैं साइन। बिजनेस में नये संबंध सोच-समझ कर बनाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी सहायता।

सिंह – कहीं से मिल सकता है खोया धन

आज कहीं से आपको आपका खोया हुआ धन वापस मिल सकता है धन। जमीन या वाहन खरीदने के लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत ठीक रहेगी। बिजनेस में जोखिम न उठाएं। पैसे से जुड़ी किसी स्कीम के झांसे में न आएं। विवेक से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे। बढ़ेगी सामाजिक प्रतिष्ठा।

कन्या – सेहत में होगा सुधार

बीमार लोगों की सेहत में तेजी से सुधार के संकेत हैं। माता-पिता का मिलेगा प्यार। बिजनेस में होगा मुनाफा। किसी के प्यार में पड़ने का भी योग है। संतान की जिम्मेदारियों को करेंगे पूरा। हर ओर से सहयोग मिलेगा। किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से बचें। पार्टनर के साथ करेंगे मौज-मस्ती।

तुला – आज आपके प्यार से होगी मुलाकात

आज किसी से बेइंतहा प्यार मिलेगा। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग नहीं मिलेगा। आज करेंगे कोई नई शुरुआत। सब कुछ खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्तों में बनी रहेगी मधुरता। किसी पार्टी, फंक्शन में भी हो सकता है जाना। सेहत ठीक रहेगी। परिवार से मिल सकती है खुशखबरी।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – कर्ज लेने से बचें

आज खर्च अधिक हो सकता है। किसी से कर्ज लेने से बचें। तनाव की वजह से आपकी सेहत पर संकट आने की आशंका है। कार्यस्थल पर भी हो सकता है तनाव। शत्रु आपकी कमजोरियों का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। शिक्षा और रोजगार में आ सकती हैं परेशानियां।

धनु – मनोबल बना रहेगा कमजोर

आज आपका मनोबल कमजोर रह सकता है। करियर से संबंधित कोई ठोस निर्णय लेने में असफल रहेंगे। अधिकारी से वाद-विवाद न करें। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। सेहत संबंधी परेशानी से होगा सामना। यात्रा करने से बचें। पारिवारिक कार्यों में किसी का न लें सहारा।

मकर -मित्रों से हो सकता है मतभेद

मित्रों से मतभेद हो सकता है। संतान का खास ख्याल रखें। पार्टनर के साथ बिताए समय, न करें इग्नोर। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। माता-पिता की मानें सलाह। कोई बाहरी व्यक्ति आपकी लाइफ में खलल पैदा कर सकता है।

कुंभ – थकान और नींद से होंगे परेशान

आज आप थकान और नींद की कमी से परेशान रहेंगे। मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन फिर भी कोई उलझन परेशान करेगी। संयुक्त परिवार में आपसी विवाद भी हो सकता है। छात्रों को अपनी सेहत का रखना होगा ख्याल। बिजनेस में हो सकता है घाटा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।

ADVERTISEMENT

मीन – खो सकता है कीमती सामान

आज आपका कोई कीमती सामान खो या चोरी हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। प्रोफेशन के जरूरी काम में आलस न करें। कर्ज या लोन लेने ले बचे। भविष्य में आ सकती हैं परेशानियां। व्यापार में नये संबंध सोच-समझ कर बनाएं।

इसे भी पढ़ें –

8 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसी गर्लफ्रेंड हैं आप

ADVERTISEMENT

आलिया के ये फिल्मी किरदार सिखाते हैं कैसे करें जिंदगी से प्यार

30 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT