ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
8 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

8 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन  –

मेष – नौकरी में मिलेंगे अधिकार

प्रोफेशनल लाइफ में अधिकार मिलने से उत्साहित रहेंगे। नई योजनाएं भी शुरू कर सकते हैं। कड़वे शब्दों का न करें इस्तेमाल। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक लाभ मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस का विस्तार हो सकता है।  

वृषभ – अपने प्यार को समझें

आज कर सकते हैं नये प्रेम संबंधों की शुरूआत। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें। प्यार और समझ से रिलेशन को बनाएं मधुर। किसी वाद-विवाद में न पड़ें। पार्टनर से मिलेगा पूरा सहयोग। संतान पक्ष की वैवाहिक चर्चा होगी सफल। बिजनेस में मित्रों का मिलेगा सहयोग।

मिथुन – करियर में मिलेंगे बेहतर मौके

बेरोजगारों के लिए प्रोफेशनल करियर में बेहतर मौके मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पार्टनर और मित्रों से हो सकती है अनबन। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। खान-पान में संयम बरतें।

ADVERTISEMENT

कर्क – आपके पक्ष में होगा फैसला

आज निडर होकर फैसले लें। चारों तरफ से उन्नति और लाभ के आसार हैं। प्रॉपर्टी का विवाद आपके पक्ष में सुलझेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। रचनात्मक कार्य शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में होगा फायदा।

सिंह – लक्ष्यों को करेंगे पूरा

आज हेल्थ संबंधी लक्ष्य पूरा करने की वजह से मन उत्साहित रहेगा। सेहत भी रहेगी दुरुस्त। बुजुर्गों के खान-पान का रखें ख्याल। प्रोफेशनल करियर में आपकी योग्यता से बढ़ेंगी जिम्मेदारियां। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या – बनेंगे नये प्रेम संबंध

आज प्रेमी से होगी मुलाकात। बनेंगे नये प्रेम संबंध। पारिवारिक माहौल में रहेगी सकारात्मकता। बिजनेस या नौकरी में होगी उन्नति। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। बना सकते हैं लंबी यात्रा की योजना। रचनात्मक कार्यों में होगी प्रगति।

तुला – आर्थिक नुकसान का है योग

आज आपकी जेब कट सकती है या और कोई नुकसान हो सकता है, संभल कर रहें। बिजनेस में साझेदारी टूटने की आशंका है। वाद-विवाद से दूर रहें। नौकरी में किसी अधिकारी के व्यवहार से बढ़ेगा तनाव। नया काम शुरू न करें, जो पहले से चल रहा है उसे संभालें।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – करियर में संघर्ष की जरूरत

प्रोफेशनल करियर में अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण काम को पूरा करने का प्रयास करें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। सेहत के प्रति उदासीन न रहें। फिजूलखर्चीं का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर रखें कंट्रोल वरना हो सकता है नुकसान।

धनु – हो सकता है मानसिक तनाव

आज शारीरिक और मानसिक तनाव से जूझना पड़ सकता है। संतान संबंधित परेशानियां आ सकती हैं। भौतिक सुख- साधन की लालसा बढ़ेगी। किसी के बहकावे में न आएं। बाहरी दखल से पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। विरोधियों को करें नजरअंदाज। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर – सेहत के प्रति सावधान रहें

आज दिन में संभल कर चलें, कहीं चोट लग सकती है। बदलते मौसम की वजह से बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। सेहत के प्रति सावधान रहें। पारिवारिक मामले आपसी सहमति से निबटाएं। पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है।

कुंभ – पैसे के लेनदेन में बरतें सावधानी

फिजूलखर्ची और लापरवाही न करें। सोच-समझ कर पूंजी निवेश करें। पैसे के लेनदेन में सावधानी जरूरी है। नकारात्मक सोच को मन पर हावी न होने दें। विरोधियों के प्रति सावधान रहें। परिजनों के साथ बनेंगे मधुर संबंध। मान-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि। रुकावटें होंगी दूर।

ADVERTISEMENT

मीन – बीमारियां होंगी दूर

आज मन की बात अपनों से कहने का दिन है। छोटी-मोटी बीमारियां नियमित दिनचर्या से दूर होंगी। आत्मविश्वास को मजबूत करें। बिजनेस में समय पर लें सही फैसले। प्रोफेशनल करियर में मिलेगी वाह-वाही। हो सकता है प्रमोशन। विरोधी परास्त होंगे।

इसे भी पढ़ें –

7 दिसंबर, 2018 का राशिफल : किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए उदासी लेकर आएगा दिन

राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म

ADVERTISEMENT

राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर

30 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT