ADVERTISEMENT
home / Festival
2022 Dhanteras Par Kya Kharide | धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए

2022 Dhanteras Par Kya Kharide | जानिए, धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए, जिससे खुशहाली आये

हिंदुओं के मुख्य त्योहार दिवाली में धनतेरस (dhanteras par kya kharide) का काफी महत्व है और इस दिन को ख़रीददारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन खरीददारी करना काफी फलदायी होता है क्योंकि धनतरेस (dhanteras par kya kya kharide) को दीपावली त्योहार के आगमन का सूचक माना जाता है। धनतेरस के मौके पर धन और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वंतरि प्रकट हुए थे। तभी से इस दिन को धनतेरस (buying jhadu on dhanteras) के रूप में मनाया जाने लगा। भगवान धन्वंतरि आरोग्य भी प्रदान करते हैं। दरअसल, माना जाता है कि बीमारियों से दूर रहने वाला व्यक्ति संसार में सबसे ज्यादा सुखी होता है। इसलिए धन का संबंध यहां आरोग्य से किया गया है। जिस परिवार में आरोग्य वास करता है, वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। ऐसे में 2022 में धनतेरस के मौके पर हम यहां आपको बताने वाले हैं, कि धनतेरस (dhanteras 2022) के मौके (धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए) पर आपको क्या खरीदना चाहिए।

Dhanteras par Kya Kharide | धनतेरस पर क्या खरीदें

प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक, लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस (dhanteras par kya le) का दिन सबसे उपयुक्त माना जाता है। जी हां, कहते हैं कि इस दिन खरीद कर लाई गई कोई भी वस्तु घर पर अपना प्रभाव ज़रूर दिखाती है। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें Vastu ke Anusar Dhanteras par Kharide (धनतेरस पर क्या खरीदें) ताकि वो आपके लिए किसी गुड लक लाने से कम न हो।

Dhanteras par Kya Kharide

What Should Buy on Dhanteras in Hindi | धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ है

सोना-चांदी | Dhanteras par Kharide Sona Chaandi

अगर आप सोना-चांदी खरीदने का सामर्थ्य रखते हैं तो इस दिन ज़रूर खरीदिए। लेकिन अगर आप सोने-चांदी के आभूषण नहीं ख़रीद सकते हैं तो छोटा चम्मच भी ख़रीद सकते हैं। लेकिन इस चम्मच को अपनी बरकत समझकर नियमित तौर पर पूजा में शामिल करें। इससे आपकी समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

झाड़ू | Buying Jhadu on Dhanteras in Hindi

कहते हैं कि धनतेरस (dhanteras purchase items in hindi) के दिन झाड़ू ज़रूर खरीदनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इस दिन खरीदी गई झाड़ू का इस्तेमाल छोटी दिवाली यानि कि नरक चौदस के दिन करना चाहिए। 

ADVERTISEMENT

श्रृंगार का सामान | Dhanteras par le Makeup ka Samaan

कहते हैं कि जिस घर में बहू और बेटियां हंसती-खेलती और चहकती रहती हैं, वहां किसी भी तरह का कोई वास्तु दोष नहीं होता। जिन महिलाओं को साज-श्रृंगार करना पसंद है, वे इस दिन इन चीजों की ख़रीददारी कर सकती हैं। खासतौर पर शादीशुदा महिलाओं के लिए इस दिन सुहाग का सामान खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे अखंड सुहाग का आशीर्वाद मिलता है।

Different Types of Utensils Set to Buy on Dhanteras | धनतरेस पर खरीदें इस तरह के बर्तन

धनतरेस पर बर्तन खरीदने का विशेष महत्व है। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार कोई न कोई बर्तन खरीदकर दिवाली वाले दिन उसी में खील-बताशे रखकर पूजा करते हैं। तो आइए जानते हैं कि आजकल किस तरह के बर्तन चलन में हैं, जिन्हें आप धनतेरस के शुभ अवसर पर ख़रीद सकते हैं। साथ ही यहां आप चाहें तो Importance Of Diwali in Hindiके बारे में जान सकते हैं। 

Different Types of Utensils Set to Buy on dhanteras

पीतल

आजकल ज्यादातर लोग घरों में खाने के लिए स्टील या कांच के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते हैं। ये ट्रेंडी दिखने के साथ ही सस्ते भी होते हैं। पीतल के बर्तन का उपयोग सिर्फ पूजा-पाठ के लिए होता है, क्योंकि पीतल इनके मुकाबले में महंगा होता है। लेकिन सेहत से बढ़कर पैसा नहीं होता है। अगर आप पीतल के बर्तन खरीदने का सामर्थ्य रखते हैं तो इन्हें ज़रूर ख़रीदें। ये सेहत के लिहाज से बेहतर होते हैं और शुभ भी माने जाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, स्वर्ण व पीतल की ही तरह पीला रंग देव गुरु बृहस्पति को संबोधित करता है और पीतल पर देव गुरु बृहस्पति का अधिपत्य होता है। बृहस्पति ग्रह की शांति के लिए पीतल का उपयोग किया जाता है, जो कि बेहद फ़ायदेमंद होता है। आप चाहें तो हर धनतेरस पर एक-एक करके पीतल के बर्तन खरीदकर सेट तैयार कर सकते हैं।

तांबे के बर्तन

धनतेरस के मौके पर तांबे के बर्तन खरीदना अच्छा माना जाता है।  तांबे के बर्तन ज्यादातर पूजा-पाठ में ही प्रयोग होते हैं। साथ ही तांबे के जग में पानी रखकर पीने से शरीर रोग मुक्त भी होता है। तांबे का पानी शरीर के विषैले तत्वों को खत्म कर देता है इसलिए इस पात्र में रखा पानी स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है।

ADVERTISEMENT

स्टील के बर्तन

वर्तमान समय में स्टील के बर्तन का काफी उपयोग किया जा रहा है। ये बहुत सुरक्षित और किफायती होते हैं। स्टील के बर्तन में भोजन करने से कोई भी नुकसान नहीं होता है क्योंकि ये न ही गर्म से क्रिया करते हैं और न ही अम्ल से। इनमें खाना बनाने और खाने से शरीर को कोई फायदा नहीं पहुंचता तो नुकसान भी नहीं पहुंचता है।

कांस के बर्तन

कांस के बर्तन का आज भी अलग क्रेज़ है। पुराने समय में मेहमान नवाजी के लिए इन्हीं से बने पात्र में भोजन परोसा जाता था और आज भी कई जगह इसका इस्तेमाल किया जाता है। बताया जाता है कि कांस के बने पात्र में खाना खाने से बुद्धि तेज़ होती है, रक्त में शुद्धता आती है, रक्तपित शांत रहता है और भूख बढ़ती है। मार्केट में अब कांस के बर्तनों की एक अलग ही वैराइटी देखने को मिलती है।

Electronic Items to Buy on Dhanteras | इस धनतेरस पर खरीदें ये इलेक्ट्रॉनिक आइटम

दिवाली के मौके पर डिस्काउंट और ऑफर की भरमार होती है। इसलिए कोई महंगा इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने का सबसे बढ़िया वक्त होता है धनतेरस (धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ है)। तो आइए जानते हैं कि इस मौके पर आप किस तरह के इलेक्ट्रॉनिक आइटम की शॉपिंग कर सकते हैं। साथ ही यहां आप Diwali Special Food Recipes in Hindi के बारे में भी जान सकते हैं।

फ्रिज

आजकल तो फ्रिज यानि कि रेफ्रिजरेटर हर घर में होता है। अगर आप इस साल अपने पुराने फ्रिज को बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो धनतेरस से बढ़िया आपको कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा। आजकल लोगों की ज़रूरतों को देखते हुए बाजार में कई मॉडर्न तरीके के फ्रिज आ गये हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक खरीद सकते हैं। इस समय तो आपको अच्छे ऑफर भी मिल जायेंगे।

ADVERTISEMENT

एलईडी टीवी

अगर आप एक नया LED स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो दिवाली के बंपर ऑफर छोड़ने की गलती मत कीजिएगा। क्योंकि ये ऑफर बार-बार नहीं आते हैं। आप चाहें तो 40 इंच स्क्रीन साइज़, 4K रेज़ोल्यूशन और एचडीआर क्षमता से लैस सोनी कंपनी का बेस्ट स्मार्ट एलईडी टीवी ख़रीद सकते हैं।

सारेगामा कारवां

अगर आपको और आपके घरवालों को पुराने गाने सुनने का शौक है तो धनतेरस पर सारेगामा कारवां खरीदने से बेहतर कुछ भी नहीं होगा। इसमें कई हजार पुराने गानों का कलेक्शन होता है, जो आपको उन सुनहरे पुराने दिनों में वापस ले जाएगा।

माइक्रोवेव

अब वह ज़माना गया, जब माइक्रोवेव का इस्तेमाल सिर्फ खाना गर्म करने के लिए किया जाता था। माइक्रोवेव अवन एक ऐसा मल्टी-टास्किंग अप्लायंस है, जिसमें आप कुकिंग, बेकिंग, री-हीटिंग, सबकुछ कर सकती हैं। जो डिश हम गैस पर आधे घंटे में तैयार करते हैं, माइक्रोवेव में उसे केवल कुछ मिनटों के अंदर में तैयार किया जा सकता है। इसे खरीदने के लिए धनतेरस से बेहतर दिन दूसरा नहीं हो सकता है।

कॉफी/चाय मेकर

चाय पीने का मन सभी का होता है लेकिन कई बार आलस की वजह से बनाने का मन नहीं करता है। अगर ऐसी बात है तो धनतेरस पर घर ले आएं कॉफी/चाय मेकर।

ADVERTISEMENT

कैमरा

माना कि मोबाइल में कैमरा होता है और उससे फोटो भी काफी अच्छी आती है लेकिन कैमरे से फोटो खींचने का एक अलग ही मजा है। दिवाली के मौके पर खास छूट के चलते आपको एक से बढ़कर एक कैमरे भी कम दामों में आसानी से मिल जायेंगे। तो फिर देर किस बात की! इस धनतेरस पर कैमरा खरीदकर दें फैमिली को खास सरप्राइज।

अमेज़न इको

अमेज़न इको एक तरह का गूगल है, जो आपके वॉइस कमांड पर काम करेगा। आजकल यह इलेक्ट्रॉनिक आइटम मार्केट में काफी ट्रेंड कर रहा है। इस 10-इंच एचडी डिस्प्ले वाले डिवाइस में आपको स्पीकर सिस्टम भी मिलता है। इसे एलेक्सा से भी जोड़ा जा सकता है। यह वीडियो दिखाने के साथ-साथ आपकी शॉपिंग लिस्ट की भी जानकारी दे सकता है। यकीन मानिए, इसका अनुभव आपको खुश कर देगा। यही नहीं, इसके साथ आप घर के कैमरों को भी कनेक्ट कर सकते हैं। 

इंडक्शन चूल्हा

अगर आप खाने के शौकीन हैं, स्मार्ट और सेफ कुकिंग करना चाहते हैं तो आज के दौर में इंडक्शन बहुत प्रचलित होता जा रहा है। इसे आप कहीं भी, कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं, बस इसके लिए लाइट का कनेक्शन होना जरूरी है। अगर एलपीजी गैस न हो तो इंडक्शन चूल्हा बहुत ही उपयोगी है। इस इंडक्शन चूल्हा से न तो धुआं और न ही आग निकलती है। इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं हो सकता है और यह आपके पैसों की बचत भी करता है। 

Dhanteras Special Gifts in Hindi  | धनतरेस गिफ्ट आइटम

आजकल मार्केट और ऑनलाइन, हर आइटम के हजारों विकल्प मिल जाते हैं। लेकिन ये विकल्प कभी-कभी इतनी परेशानी बढ़ा देते हैं कि समझ ही नहीं आता कि आखिर खरीदें तो क्या खरीदें। यहां हम घर में खुशहाली के लिए धनतेरस पर क्या खरीदें के लिए कुछ ट्रेंडी आइटम लगाएं हैं, जिन्हें आप (dhanteras par kya kya kharide hain) इस मौके पर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं –

ADVERTISEMENT
Dhanteras par Rashi ke Anusar kya Kharide

सोने का सिक्का

देश में सोना निवेश का एक सुरक्षित तरीका माना जाता है और धनतेरस के दिन इसकी ख़रीद को एक अच्छा शगुन माना जाता है। अगर आप कोई जूलरी नहीं लेना चाहते हैं तो सोने का सिक्का ख़रीद सकते हैं। इसमें आपको मेकिंग चार्ज भी नहीं देना होगा और शुद्ध 24 कैरेट का सोना भी मिलेगा। भविष्य में आप इसी सोने के सिक्के से कोई जूलरी भी बनवा सकते हैं।

मोबाइल फोन

दुनिया आगे बढ़ रही है तो आप भी ख़ुद को टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट रहने का एक मौका दीजिए। अगर आपके पास अभी तक पुराना मोबाइल फोन है, जिसे आप काफी समय से बदलना चाह रहे हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। ऑनलाइन तो आप इसे बहुत अच्छे और सस्ते ऑफर पर भी ख़रीद सकते हैं।

बीन बैग

माना कि धनतेरस पर बर्तन और सोना ही खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप कुछ और ख़रीद ही नहीं सकते हैं। आप चाहें तो घर के लिए डिज़ाइनर काउच या बिग बीन बैग भी ले सकते हैं, जिस पर बैठकर आपकी थकान मिट जाएगी और आप फुर्सत के पल भी बिता सकते हैं।

कॉपर बॉटल 

इन दिनों कॉपर बॉटल यानी तांबे की बोतल खरीदने का ट्रेंड बढ़ गया है। दरअसल अब लोग सेहत के प्रति सचेत होने लगे हैं। तांबा यानी कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है।

ADVERTISEMENT

दिवाली पूजा सेट

धनतेरस के शुभ मौके पर आप चाहें तो अपने घर के मंदिर के लिए भगवान की मूर्ति भी ख़रीद सकते हैं। दिवाली पर इनकी पूजा करके इन्हें अपने मंदिर में स्थापित करने से घर में सुख-शांति आती है और वास्तुदोष भी मिटता है। दिवाली की पूजा के लिए यूं तो आप हर साल गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति ख़रीदते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो यह पूजा सेट भी ख़रीद सकते हैं। इसमें आपको गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति के साथ यंत्र, पादुका, कौड़ी और अन्य चीजें भी मिल जाएंगी।

धनतेरस पर भूलकर न खरीदें ये चीजें | Dhanteras Par Kya na Kharide

जैसा कि हम सब जानते हैं कि धनतरेस पर ख़रीददारी करना शुभ माना जाता है लेकिन इसी दिन कुछ चीजों को खरीदना बेहद अशुभ भी माना जाता है। बहुत लोगों को जानकारी नहीं होती है कि इन दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं। हमने आपको यह तो बता दिया कि इस दिन किन-किन चीजों की ख़रीददारी शुभ मानी जाती है तो अब आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे चीजें। साथ ही आप यहां Diwali Gift Ideas in Hindi के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

वाहन

बहुत जगह ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन गाड़ी खरीदना शुभ होता है। लेकिन वहीं कई ऐसे विद्वान भी हैं जो मानते हैं कि इस दिन राहु काल रहता है और इस काल में वाहन खरीदना अच्छा नहीं होता। इस समय ख़रीदा गया वाहन स्वामी के लिए फलदाई साबित नहीं होता है।

कांच का सामान

इस दिन कांच का सामान खरीदने से भी बचना चाहिए। शीशे का संबंध राहु से होता है। इसीलिए बेहतर रहेगा कि इस दिन शीशे की ख़रीददारी न ही करें।

ADVERTISEMENT

धारदार वस्तुएं

मान्यता चली आ रही है कि धनतेरस पर धारदार वस्तुएं खरीदना परिवार के लिए घातक साबित हो सकता है। इसीलिए इस दिन कैंची, चाकू, आरी और हथियार जैसी वस्तुओं की ख़रीददारी न करें।

काले रंग का सामान

हिंदू धर्म में काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है। इसीलिए धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें न ही खरीदें तो बेहतर रहेगा।

एल्युमिनियम के बर्तन

कहा जाता है कि एल्युमिनियम धातु पर राहु का प्रभाव ज्यादा होता है जिससे अन्य शुभ ग्रह प्रभावित होते हैं। साथ ही एल्युमिनियम का प्रयोग वास्तुशास्त्र, स्वास्थ्य और ज्योतिष की दृष्टि से भी बुरा माना जाता है। 

तेल

धनतेरस के दिन तेल, रिफाइंड, घी इत्यादि तैलीय चीजों को भी घर में नहीं लाना चाहिए। ऐसा आज से नहीं बल्कि सदियों से चला आ रहा है। 

ADVERTISEMENT

लोहा 

इस दिन लोहे का सामान खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बेहतर रहेगा कि इस दिन लोहे का सामान न ही खरीदें।

 Dhanteras par Rashi ke Anusar kya Kharide | राशि के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें

धनतेरस का त्योहार बेहद ही शुभ माना जाता है और इस वजह से लोग इस मौके पर कोई न कोई बर्तन या फिर झाड़ू आदि चीजें जरूर खरीदते हैं। चाहे लोग छोटी चीज ही खरीदें पर धनतेरस के दिन वो खरीददारी जरूर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिन बेहद शुभ होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप इस दिन राशि के मुताबिक खरीददारी करते हैं तो आपके लिए चीजें अधिक बेहतर हो सकती हैं। अगर नहीं तो हम यहां बताने वाले हैं कि आपको राशि के मुताबिक धनतेरस (is dhanteras par kya kharide) पर क्या खरीदना चाहिए।

Dhanteras Par Kya na Kharide

Mesh rashi dhanteras par kya kharide | मेष राशि के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें

यदि आपकी राशि मेष (mesh rashi dhanteras par kya kharide) है तो आपको इस साल धनतेरस पर तांबे के बर्तन खरीदने चाहिए। इतना ही नहीं दिवाली के लिए आपको मूंगे या फिर लाल रंग की लक्ष्मी जी और गणेश जी की प्रतिमाएं लानी चाहिए और इससे आपकी दिवाली लक्ष्मीवान होगी। 

Tula rashi wale dhanteras par kya kharide | तुला राशि के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें

धनतेरस पर सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए तुला राशि के लोगों को चांदी के बर्तन या फिर इलेक्ट्रोनिक का सामान घर लाना चाहिए। इससे आपके घर में खुशहाली आएगी। दिवाली के लिए आप प्लास्टर ऑफ पेरिस के लक्ष्मी जी और गणेश जी की प्रतिमा ला सकते हैं।

ADVERTISEMENT

Kumbh rashi wale dhanteras par kya kharide | कुम्भ राशि के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें

अगर आप काफी वक्त से अपने लिए वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए धनतेरस का मौका बहुत ही अच्छा है। साथ ही आप चाहें तो मिश्रित धातु का बर्तन भी ला सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो दिवाली पर कई रंग वाले लक्ष्मी जी और गणेश जी की प्रतिमाएं भी ला सकते हैं।

हम उम्मीद करते हैं धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए पर हमारे इस लेख से आपकी मदद हुई होगी। साथ ही हम आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं भी देते हैं। साथ ही आप यहां 10+ Poems on Diwali Poems in Hindi 2022 भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें
Diwali Diya Upay for Wealth and Prosperity in Hindi – दिवाली के मौके पर स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए ये उपाय आपके काम आएंगे।
Diwali Home Cleaning Tips and Tricks in Hindi – दिवाली पर इन तरीकों से आप भी घर की साफ-सफाई कर सकते हैं।
फूल वाली रंगोली, डॉट रंगोली डिज़ाइन – इन टिप्स से बनाएं फूल वाली और डॉट रंगोली डिजाइन।
न्यूली ब्राइड के लिए दिवाली मेकअप टिप्स – अगर यह शादी के बाद आपकी पहली दिवाली है तो ये मेकअप टिप्स आपके बहुत काम आएंगी।
Diwali Dress Ideas in Hindi – दिवाली पर इन ड्रेस आइडिया के साथ खुद को दें स्टाइलिश लुक।
DIY : Diwali ki Mithai Recipie in Hindi – दिवाली पर आप भी घर पर ये मिठाई बना सकते हैं।
धनतेरस क्यों मनाया जाता है – यहां जानें धनतेरस का त्योहार क्यों मनाया जाता है।
दिन में दो बार दर्शन देकर समुद्र की गोद में छुप जाता है यह अनोखा मंदिर – यहां जानें कौन सा है यह मंदिर और कहां पर है।
ये हैं भारत के ऐसे अनोखे और अद्भुत मंदिर, जहां होती है रावण की पूजा – इस मंदिर में की जाती है रावण की पूजा।
Nagchandreshwar Temple Facts in Hindi – नागेश्वर टेंपल के बारे में यहां जानें डिटेल्स।

dhanteras par kya kharide, dhanteras par kya kya kharide, dhanteras par kya le, dhanteras purchase items in hindi, mesh rashi dhanteras par kya kharide, tula rashi wale dhanteras par kya kharide, dhanteras par kya kya kharide, dhanteras par kya kya kharide hain, kumbh rashi wale dhanteras par kya kharide, dhanteras par rashi ke anusar kya kharide, is dhanteras par kya kharide, singh rashi wale dhanteras par kya kharide, dhanteras par kya kharide aur kya na kharide, धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ है, धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए, धनतेरस पर क्या खरीदें

ADVERTISEMENT
20 Oct 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT