ADVERTISEMENT
home / Festival
दीपावली की रात, Diwali Upay in Hindi, which direction should we keep diya, diwali diya

दीपावली वाली रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, खुल जायेंगे तरक्की के हर रास्ते

दीपावली रौशनी का त्योहार है। ये खुशियां बांटने का त्योहार है। इन दिन हर तबके का आदमी अपने आने वाले समय की मंगलकामना करते हुए अपनी चौखट पर दीये जलाता है, ताकि उसके घर से हर तरह की परेशानियों का अंधकार हमेशा-हमेशा के लिए मिट जाए। दिवाली की रात्रि महानिशा कहलाती है, जिसमें महालक्ष्मी के पूजन के साथ किए गए दिवाली उपाय व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खोल सकते हैं। 

दिवाली वाली रात किन-किन जगहों पर जलाएं दीपक Diwali Diya Upay for Wealth and Prosperity in Hindi

दीपावली के त्योहार में दीयों का भी विशेष महत्व होता है। दीये की संख्या का ध्यान देना बहुत जरूरी है। 11, 21 या 51 यह शुभ संख्या मानी जाती है। इसी संख्या में दीये जलायें और लक्ष्मी मां का पूजन करते समय 11 घी के दीये अवश्य जलाने चाहिए। इससे घर हमेशा धन धान्य से भरपूर रहता है। लेकिन इसके अलावा दीपावली की रात (Diwali Upay in Hindi) कुछ खास जगहों पर दीपक जरूर जलाना (which direction should we keep diya) चाहिए। इसे अपार धन और धान्य दोनों की वृद्धि होती है और साथ तरक्की यानि कि सफलता के सभी अवरोधित मार्ग भी खुल जाते हैं। तो जानिए ये जगहें कौन-कौन सी हैं…

पूजा वाले स्थान पर दीपक जलाएं

इस दिन पूजा वाले स्थान पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि ये अखंड दीपक पूरी रात पर जलता रहा। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव घर पर बनी रहती है।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/best-rangoli-designs-for-diwali-in-hindi

चौराहे पर दीपक जलाएं

जी हां, एक दीपक दीपावली की रात घर के किसी नजदीकी चौराहे पर भी जलाना चाहिए। इससे घर में किसी भी सदस्य पर कोई परेशानी नहीं आती है।

आंगन में दीपक जलाएं

घर के आंगन में भी दीपक जलाना चाहिए। पर इसमें भी एक बात का ध्यान रखें कि वो दीपक रात भर जलता रहे।

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

दीपावली वाली रात एक दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जरूर जलाना चाहिए। ये बहुत शुभ माना जाता है। इससे धन से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

https://hindi.popxo.com/article/diwali-makeup-tips-for-newly-bride-in-hindi

चौखट पर दीपक जलाएं

घर के मुख्य द्वार की चौखट के दोनों ओर दीपक जरूर जलाने चाहिए। इससे घर में निगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाती है और सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।

मंदिर में दीपक जलाएं

घर के आस- पास जो भी मंदिर हो वहां दीपावली वाले दिन दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे देवी- देवता खुश होते हैं और अपनी कृपा सदैव भक्तों पर बनाए रखते हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/happy-diwali-wishes-quotes-in-hindi

POPxo की सलाह :  MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

06 Nov 2020
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT