प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक, लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस का दिन सबसे उपयुक्त माना जाता है। जी हां, कहते हैं कि इस दिन ख़रीद कर लाई गई कोई भी वस्तु घर पर अपना प्रभाव ज़रूर दिखाती है। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें धनतेरस पर खरीदना किसी गुड लक लाने से कम नहीं है।
अगर आप सोना-चांदी खरीदने का सामर्थ्य रखते हैं तो इस दिन ज़रूर खरीदिए। लेकिन अगर आप सोने-चांदी के आभूषण नहीं ख़रीद सकते हैं तो छोटा चम्मच भी ख़रीद सकते हैं। लेकिन इस चम्मच को अपनी बरकत समझकर नियमित तौर पर पूजा में शामिल करें। इससे आपकी समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
कहते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू ज़रूर खरीदनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इस दिन खरीदी गई झाड़ू का इस्तेमाल छोटी दिवाली यानि कि नरक चौदस के दिन करना चाहिए।
कहते हैं कि जिस घर में बहू और बेटियां हंसती-खेलती और चहकती रहती हैं, वहां किसी भी तरह का कोई वास्तु दोष नहीं होता। जिन महिलाओं को साज-श्रृंगार करना पसंद है, वे इस दिन इन चीजों की ख़रीददारी कर सकती हैं। खासतौर पर शादीशुदा महिलाओं के लिए इस दिन सुहाग का सामान खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे अखंड सुहाग का आशीर्वाद मिलता है।
बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि इस दिन धनिया के बीज खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे घर में कभी भी किसी तरह की कोई कमी नहीं होती है और बरकत होती रहती है। खरीदे गए बीज को लक्ष्मी पूजन के दिन भगवान को अर्पित करें और उसके बाद चाहें तो अपने बगीचे में बो दें। कहते हैं कि धनिया का पेड़ आपके घर में जितना अच्छा उगेगा, उतनी ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है।
बहुत से जानकारों का यह भी मानना है कि धनतेरस के दिन आप अपने बिज़नेस या नौकरी से जुड़ी चीजों की भी ख़रीददारी कर सकते हैं। इससे तरक्की के द्वार खुल जाते हैं और आपको अपार सफलता मिलती है।
जी हां, धनतेरस के दिन श्री यंत्र खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन यह यंत्र खरीदने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। अगर श्री यंत्र स्फटिक का हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा। दिवाली के मौके पर भगवान गणेश-लक्ष्मी के साथ इसकी भी पूजा करें।
शास्त्रों के अनुसार, जिस घर में पूजा में रोज़ाना शंख बजाया जाता है, उस घर पर कभी भी मुसीबत नहीं आती। शंख को खरीदने का सबसे उत्तम दिन धनतेरस का ही है। ऐसा करने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और घर से सभी संकट भी दूर रहते हैं।
कई जगहों पर धनतेरस के दिन पुराने बर्तन देकर नये बर्तन खरीदने की परंपरा है। ऐसा करने से घर में बरकत आती है। इसीलिए लोग इस दिन अपने घर के टूटे-फूटे बर्तनों को एक्सचेंज कर नये बर्तन लेते हैं। ऐसा करने के पीछे कारण है घर से दरिद्रता को दूर करना।
धनतरेस पर बर्तन खरीदने का विशेष महत्व है। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार कोई न कोई बर्तन खरीदकर दिवाली वाले दिन उसी में खील-बताशे रखकर पूजा करते हैं। तो आइए जानते हैं कि आजकल किस तरह के बर्तन चलन में हैं, जिन्हें आप धनतेरस के शुभ अवसर पर ख़रीद सकते हैं –
आजकल ज्यादातर लोग घरों में खाने के लिए स्टील या कांच के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते हैं। ये ट्रेंडी दिखने के साथ ही सस्ते भी होते हैं। पीतल के बर्तन का उपयोग सिर्फ पूजा-पाठ के लिए होता है, क्योंकि पीतल इनके मुकाबले में महंगा होता है। लेकिन सेहत से बढ़कर पैसा नहीं होता है। अगर आप पीतल के बर्तन खरीदने का सामर्थ्य रखते हैं तो इन्हें ज़रूर ख़रीदें। ये सेहत के लिहाज से बेहतर होते हैं और शुभ भी माने जाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, स्वर्ण व पीतल की ही तरह पीला रंग देव गुरु बृहस्पति को संबोधित करता है और पीतल पर देव गुरु बृहस्पति का अधिपत्य होता है। बृहस्पति ग्रह की शांति के लिए पीतल का उपयोग किया जाता है, जो कि बेहद फ़ायदेमंद होता है। आप चाहें तो हर धनतेरस पर एक-एक करके पीतल के बर्तन खरीदकर सेट तैयार कर सकते हैं।
धनतेरस के मौके पर तांबे के बर्तन खरीदना अच्छा माना जाता है। तांबे के बर्तन ज्यादातर पूजा-पाठ में ही प्रयोग होते हैं। साथ ही तांबे के जग में पानी रखकर पीने से शरीर रोग मुक्त भी होता है। तांबे का पानी शरीर के विषैले तत्वों को खत्म कर देता है इसलिए इस पात्र में रखा पानी स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है।
वर्तमान समय में स्टील के बर्तन का काफी उपयोग किया जा रहा है। ये बहुत सुरक्षित और किफायती होते हैं। स्टील के बर्तन में भोजन करने से कोई भी नुकसान नहीं होता है क्योंकि ये न ही गर्म से क्रिया करते हैं और न ही अम्ल से। इनमें खाना बनाने और खाने से शरीर को कोई फायदा नहीं पहुंचता तो नुकसान भी नहीं पहुंचता है।
कांस के बर्तन का आज भी अलग क्रेज़ है। पुराने समय में मेहमान नवाजी के लिए इन्हीं से बने पात्र में भोजन परोसा जाता था और आज भी कई जगह इसका इस्तेमाल किया जाता है। बताया जाता है कि कांस के बने पात्र में खाना खाने से बुद्धि तेज़ होती है, रक्त में शुद्धता आती है, रक्तपित शांत रहता है और भूख बढ़ती है। मार्केट में अब कांस के बर्तनों की एक अलग ही वैराइटी देखने को मिलती है।
दिवाली के मौके पर डिस्काउंट और ऑफर की भरमार होती है। इसलिए कोई महंगा इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने का सबसे बढ़िया वक्त होता है धनतेरस। तो आइए जानते हैं कि इस मौके पर आप किस तरह के इलेक्ट्रॉनिक आइटम की शॉपिंग कर सकते हैं –
आजकल तो फ्रिज यानि कि रेफ्रिजरेटर हर घर में होता है। अगर आप इस साल अपने पुराने फ्रिज को बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो धनतेरस से बढ़िया आपको कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा। आजकल लोगों की ज़रूरतों को देखते हुए बाजार में कई मॉडर्न तरीके के फ्रिज आ गये हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक खरीद सकते हैं। इस समय तो आपको अच्छे ऑफर भी मिल जायेंगे।
अगर आप एक नया LED स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो दिवाली के बंपर ऑफर छोड़ने की गलती मत कीजिएगा। क्योंकि ये ऑफर बार-बार नहीं आते हैं। आप चाहें तो 40 इंच स्क्रीन साइज़, 4K रेज़ोल्यूशन और एचडीआर क्षमता से लैस सोनी कंपनी का बेस्ट स्मार्ट एलईडी टीवी ख़रीद सकते हैं।
अगर आपको और आपके घरवालों को पुराने गाने सुनने का शौक है तो धनतेरस पर सारेगामा कारवां खरीदने से बेहतर कुछ भी नहीं होगा। इसमें कई हजार पुराने गानों का कलेक्शन होता है, जो आपको उन सुनहरे पुराने दिनों में वापस ले जाएगा।
अब वह ज़माना गया, जब माइक्रोवेव का इस्तेमाल सिर्फ खाना गर्म करने के लिए किया जाता था। माइक्रोवेव अवन एक ऐसा मल्टी-टास्किंग अप्लायंस है, जिसमें आप कुकिंग, बेकिंग, री-हीटिंग, सबकुछ कर सकती हैं। जो डिश हम गैस पर आधे घंटे में तैयार करते हैं, माइक्रोवेव में उसे केवल कुछ मिनटों के अंदर में तैयार किया जा सकता है। इसे खरीदने के लिए धनतेरस से बेहतर दिन दूसरा नहीं हो सकता है।
चाय पीने का मन सभी का होता है लेकिन कई बार आलस की वजह से बनाने का मन नहीं करता है। अगर ऐसी बात है तो धनतेरस पर घर ले आएं कॉफी/चाय मेकर।
माना कि मोबाइल में कैमरा होता है और उससे फोटो भी काफी अच्छी आती है लेकिन कैमरे से फोटो खींचने का एक अलग ही मजा है। दिवाली के मौके पर खास छूट के चलते आपको एक से बढ़कर एक कैमरे भी कम दामों में आसानी से मिल जायेंगे। तो फिर देर किस बात की! इस धनतेरस पर कैमरा खरीदकर दें फैमिली को खास सरप्राइज।
अमेज़न इको एक तरह का गूगल है, जो आपके वॉइस कमांड पर काम करेगा। आजकल यह इलेक्ट्रॉनिक आइटम मार्केट में काफी ट्रेंड कर रहा है। इस 10-इंच एचडी डिस्प्ले वाले डिवाइस में आपको स्पीकर सिस्टम भी मिलता है। इसे एलेक्सा से भी जोड़ा जा सकता है। यह वीडियो दिखाने के साथ-साथ आपकी शॉपिंग लिस्ट की भी जानकारी दे सकता है। यकीन मानिए, इसका अनुभव आपको खुश कर देगा। यही नहीं, इसके साथ आप घर के कैमरों को भी कनेक्ट कर सकते हैं।
अगर आप खाने के शौकीन हैं, स्मार्ट और सेफ कुकिंग करना चाहते हैं तो आज के दौर में इंडक्शन बहुत प्रचलित होता जा रहा है। इसे आप कहीं भी, कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं, बस इसके लिए लाइट का कनेक्शन होना जरूरी है। अगर एलपीजी गैस न हो तो इंडक्शन चूल्हा बहुत ही उपयोगी है। इस इंडक्शन चूल्हा से न तो धुआं और न ही आग निकलती है। इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं हो सकता है और यह आपके पैसों की बचत भी करता है।
आजकल मार्केट और ऑनलाइन, हर आइटम के हजारों विकल्प मिल जाते हैं। लेकिन ये विकल्प कभी-कभी इतनी परेशानी बढ़ा देते हैं कि समझ ही नहीं आता कि आखिर खरीदें तो क्या खरीदें। यहां हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी आइटम की लिस्ट दे रहे हैं, जिन्हें आप धनतेरस के मौके पर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं –
देश में सोना निवेश का एक सुरक्षित तरीका माना जाता है और धनतेरस के दिन इसकी ख़रीद को एक अच्छा शगुन माना जाता है। अगर आप कोई जूलरी नहीं लेना चाहते हैं तो सोने का सिक्का ख़रीद सकते हैं। इसमें आपको मेकिंग चार्ज भी नहीं देना होगा और शुद्ध 24 कैरेट का सोना भी मिलेगा। भविष्य में आप इसी सोने के सिक्के से कोई जूलरी भी बनवा सकते हैं।
दुनिया आगे बढ़ रही है तो आप भी ख़ुद को टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट रहने का एक मौका दीजिए। अगर आपके पास अभी तक पुराना मोबाइल फोन है, जिसे आप काफी समय से बदलना चाह रहे हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। ऑनलाइन तो आप इसे बहुत अच्छे और सस्ते ऑफर पर भी ख़रीद सकते हैं।
माना कि धनतेरस पर बर्तन और सोना ही खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप कुछ और ख़रीद ही नहीं सकते हैं। आप चाहें तो घर के लिए डिज़ाइनर काउच या बिग बीन बैग भी ले सकते हैं, जिस पर बैठकर आपकी थकान मिट जाएगी और आप फुर्सत के पल भी बिता सकते हैं।
इन दिनों कॉपर बॉटल यानी तांबे की बोतल खरीदने का ट्रेंड बढ़ गया है। दरअसल अब लोग सेहत के प्रति सचेत होने लगे हैं। तांबा यानी कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है।
धनतेरस के शुभ मौके पर आप चाहें तो अपने घर के मंदिर के लिए भगवान की मूर्ति भी ख़रीद सकते हैं। दिवाली पर इनकी पूजा करके इन्हें अपने मंदिर में स्थापित करने से घर में सुख-शांति आती है और वास्तुदोष भी मिटता है। दिवाली की पूजा के लिए यूं तो आप हर साल गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति ख़रीदते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो यह पूजा सेट भी ख़रीद सकते हैं। इसमें आपको गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति के साथ यंत्र, पादुका, कौड़ी और अन्य चीजें भी मिल जाएंगी।
धनतेरस के मौके पर आप अपने घर के लिए ये सिल्वर कोटेड बोल सेट भी ख़रीद सकते हैं। ये देखने में जितने सुंदर हैं, उतने ही टिकाऊ भी हैं और इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है।
अगर आप सोने की जूलरी खरीदने के मूड में नहीं हैं तो इन ईयर रिंग्स से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। लड़कियों के पास चाहे जितने ईयर रिंग्स हों, उन्हें कम ही लगते हैं। ऐसे में आप अपने या अपने घर के किसी सदस्य के लिए स्वरोस्की के सिल्वर ईयर रिंग्स ले सकते हैं। इनके जूलरी आइटम्स ट्रेंडी होने के साथ-साथ काफी अच्छी क्वॉलिटी के भी होते हैं।
जैसा कि हम सब जानते हैं कि धनतरेस पर ख़रीददारी करना शुभ माना जाता है लेकिन इसी दिन कुछ चीजों को खरीदना बेहद अशुभ भी माना जाता है। बहुत लोगों को जानकारी नहीं होती है कि इन दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं। हमने आपको यह तो बता दिया कि इस दिन किन-किन चीजों की ख़रीददारी शुभ मानी जाती है तो अब आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे चीजें –
बहुत जगह ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन गाड़ी खरीदना शुभ होता है। लेकिन वहीं कई ऐसे विद्वान भी हैं जो मानते हैं कि इस दिन राहु काल रहता है और इस काल में वाहन खरीदना अच्छा नहीं होता। इस समय ख़रीदा गया वाहन स्वामी के लिए फलदाई साबित नहीं होता है।
इस दिन कांच का सामान खरीदने से भी बचना चाहिए। शीशे का संबंध राहु से होता है। इसीलिए बेहतर रहेगा कि इस दिन शीशे की ख़रीददारी न ही करें।
मान्यता चली आ रही है कि धनतेरस पर धारदार वस्तुएं खरीदना परिवार के लिए घातक साबित हो सकता है। इसीलिए इस दिन कैंची, चाकू, आरी और हथियार जैसी वस्तुओं की ख़रीददारी न करें।
हिंदू धर्म में काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है। इसीलिए धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें न ही खरीदें तो बेहतर रहेगा।
कहा जाता है कि एल्युमिनियम धातु पर राहु का प्रभाव ज्यादा होता है जिससे अन्य शुभ ग्रह प्रभावित होते हैं। साथ ही एल्युमिनियम का प्रयोग वास्तुशास्त्र, स्वास्थ्य और ज्योतिष की दृष्टि से भी बुरा माना जाता है।
धनतेरस के दिन तेल, रिफाइंड, घी इत्यादि तैलीय चीजों को भी घर में नहीं लाना चाहिए। ऐसा आज से नहीं बल्कि सदियों से चला आ रहा है।
इस दिन लोहे का सामान खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बेहतर रहेगा कि इस दिन लोहे का सामान न ही खरीदें।
(आपके लिए खुशखबरी! POPxo आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वह भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।