ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 12 जुलाई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 12 जुलाई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – करियर में उतार- चढ़ाव परेशान कर सकता है

करियर में चल रहा उतार- चढ़ाव परेशान कर सकता है। अधिक मेहनत के बाद भी लाभ मिलना मुश्किल लग सकता है। किसी खास से मुलाकात फायदेमंद होगी। राजनीति में व्यस्तता बढ़ सकती है। माता- पिता का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

वृषभ – व्यवसाय में लाभ मिल सकता है

ADVERTISEMENT

आज व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। छात्रों को उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। चल- अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। छात्रों का पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा का योग है।

मिथुन – कार्यस्थल पर अधिकारी से तनाव बढ़ सकता है

आज कार्यस्थल पर अधिकारी से तनाव बढ़ सकता है। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। लेन- देन में सावधानी बरतें।

कर्क – आंखों में जलन या दर्द से परेशान हो सकते हैं

ADVERTISEMENT

आप आंखों में जलन या दर्द से परेशान हो सकते हैं। पार्टनर का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। विवादास्पद मामले में समझौता करना फायदेमंद रहेगा। व्यवसाय में राजनीति का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

सिंह – पारिवारिक विवाद दूर होंगे

पारिवारिक विवाद दूर होंगे। आपस में मस्ती का माहौल रहेगा। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आत्मविश्वास और धन में वृद्धि होगी। व्यावसायिक साझेदारी में तनाव दूर होगा। विरोधी परास्त होंगे। अटके काम पूरे होंगे।

कन्या – छात्रों की सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है

ADVERTISEMENT

छात्रों की सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। काम के प्रति आपकी सोच व कार्यशैली से आपको एक नई पहचान मिलेगी। नई व्यावसायिक योजनाओं में कामयाबी मिलेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें – इस राशि के लोग होते हैं हद से भी ज्यादा आलसी, कहीं आप भी इनमें से एक तो नहीं

तुला – घर के रख- रखाव में खर्चा बढ़ सकता है

घर के रख- रखाव में खर्चा बढ़ सकता है। किसी कीमती वस्तु के खराब होने या टूटने की आशंका है। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। कार्यस्थल में चापलूसों से सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – शारीरिक और मानसिक थकान से मुक्ति मिलेगी

आज शारीरिक और मानसिक थकान से मुक्ति मिलेगी। दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर हो सकते हैं। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख- समृद्धि बनी रहेगी। व्यावसायिक यात्रा की संभावना है।

धनु – पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं

पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। विवाद से दूर रहें। माता की सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहें हैं। व्यवसाय में अपने नजदीकियों से ही धोखा मिलने की आशंका है। छात्रों को उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने में कामयाबी मिल सकती है।

ADVERTISEMENT

मकर- पारिवारिक चिंता से मन परेशान रहेगा

पारिवारिक चिंता से मन परेशान रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। निजी काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ सकती है। अटके काम पूरे होने से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ – नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है

नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। कार्यस्थल में पदोन्नति होने की संभावना है। व्यावसायिक योजना में कामयाबी मिलेगी। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। माता की सेहत का ख्याल रखें।

ADVERTISEMENT

मीन- भाई- बहन से रिश्ते मधुर रहेंगे

आप रिश्तों को महत्व देंगे। भाई- बहन से रिश्ते मधुर रहेंगे। सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। उच्च अधिकारियों से मुलाकात पदोन्नति में सहायक हो सकती है। समय के साथ आपकी विचारधारा बदल सकती है।

ये भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ADVERTISEMENT
09 Jul 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT