ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
वर्क प्लेस पर इन 6 तरीकों से Women कर सकती हैं एक दूसरे की मदद

वर्क प्लेस पर इन 6 तरीकों से Women कर सकती हैं एक दूसरे की मदद

वर्क प्लेस में एक महिला का आगे बढ़ पाना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है और इस वजह से हम यहां कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप भी वर्क प्लेस पर एक दूसरे की मदद कर सकती हैं और एक दूसरे के लिए वर्क प्लेस को बेहतर बना सकती हैं। तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं।

एक दूसरे की मदद करें

वर्क प्लेस पर यह बहुत जरूरी है कि आप हमेशा एक दूसरे के लिए किसी न किसी तरह से एवेलेबल रहना चाहिए। यहां तक कि विद्या बालन ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह मिशन मंगल में काम कर रही थीं तो उनका एक्सपीरियंस बहुत ही अच्छा था क्योंकि वो सभी एक दूसरे को किसी न किसी तरह से सपोर्ट करने की कोशिश कर रहे थे। इस वजह से वर्क प्लेस पर इस तरह का माहौल बनाना बहुत जरूरी है।

फ्रेंडशिप करें

वर्क प्लेस एक प्रोफेशनल जगह है और इस वजह से माहौल भी प्रोफेशनल होता है लेकिन इसे बेहतर बनाया जा सकता है और इसके लिए दोस्ती करना जरूरी है। हम अपने दिन का अधिकतर वक्त साथ में काम करने में बिताते हैं, तो ऐसे में फीमेल कलीग से दोस्ती क्यों न की जाए। इससे न केवल सपोर्ट सिस्टम बिल्ड होता है बल्कि साथ ही काम भी फन बन जाता है।

एक दूसरे की बात सुनें

वर्क प्लेस में महिलाओं को एक दूसरे के आइडिया सुनने चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि महिलाओं के आइडिया सुने नहीं जाते हैं। इस वजह से महिला को कभी अपनी बात रखने से घबराना नहीं चाहिए। हालांकि, ऐसे में एक अन्य महिला दूसरे की मदद कर सकती है और उन्हें उनके आइडियो को शेयर करने में भी मदद कर सकती है। ऐसे में एक दूसरे को आगे बढ़ने के लिए आपको पुश करना चाहिए।

ADVERTISEMENT

महिलाओं को पैसों के बारे में बात करनी चाहिए

महिलाओं को हमेशा वर्क प्लेस पर पैसों और एस्पीरेशन के बारे में बात करनी चाहिए। यह महिलाओं के लिए बेस्ट एडवाइस है। पैसों और इंवेस्टमेंट के बारे में बात करने से उन्हें अपने फाइनेंस को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह सही फैसले के लिए एक छोटा कदम भी हो सकता है।

एक दूसरे की उपलब्धियां का जश्न मनाएं

महिलाओं को एक दूसरे की उपलब्धियों का जश्न मनाना चाहिए। हर कोई वर्क प्लेस में कंपेटेटिव हो सकता है लेकनि इसका मतलब ये नहीं है कि आप एक दूसरे का जश्न न मनाएं। दो को-वर्कर के बीच में कॉम्पिटिशन हेल्दी हो सकता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों साथ में इसका जश्न नहीं मना सकते हैं।

एक दूसरे को मेंटर करें

महिलाएं एक दूसरे के लिए मौजूद रह सकती हैं और एक दूसरे को मेंटर कर सकती हैं। इससे उन्हें अधिक मौके मिलेंगे और वो एक दूसरे के लिए काम पर अच्छा माहौल बना सकते हैं। इस वजह से महिलाओं को एक दूसरे को पुश करना चाहिए।

06 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT