ADVERTISEMENT
home / फैशन
इंडियन वियर पहनते हुए ये 6 गलतियां ‘कम’ दिखाती हैं आपकी लंबाई!

इंडियन वियर पहनते हुए ये 6 गलतियां ‘कम’ दिखाती हैं आपकी लंबाई!

खूबसूरत प्रिंट्स, कढ़ाई और वर्क इंडियन वियर की खासियत हैं। इंडियन वियर की यही खासियत इन्हें attractive और lovable बनाती है। जिसके चलते भारतीय परिधान दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं। वो कहते हैं न कि अति किसी भी चीज़ की अच्छी नहीं होती। यही बात कपड़ों पर भी लागू होती है। लेकिन कई बार आप इंडियन वियर पहनने से बचती हैं क्योंकि आपको लगता है कि इसमें आपकी हाईट कम लगती है। दरअसल कई बार इंडियन वियर कैरी करते समय आप कुछ गलतियां कर जाती हैं जो आपकी हाइट को छोटा दिखाती हैं…इन गलतियों को जानें और इन्हें दूर करें!

1. इस अंतर को समझना ज़रूरी है

mistakes-while-wearing-Indian-outfits-1 Image: Sonam Kapoor on Instagram आप खुद इस बात को समझती हैं कि बेहतर लुक के लिए कपड़ों की सही fitting कितनी ज़रूरी होती है। इसलिए हमें इसे नए सिरे से कहने की ज़रूरत नहीं। ये बात और है कि जब बात Indian wear की आती है तो हमें अपने loose fitted कुर्तीज़ और सलवार सबसे ज्यादा पसंद होती है। लेकिन यहां ज़रूरी है कि आप loose-fitted silhouette और गलत साइज़ में अंतर समझें। तो अब हर बार loose कुर्ती पहनते समय ध्यान दें कि उसके shoulder का साइज आपके लिए परफेक्ट हो।

2. इतने प्रिंट्स की ज़रूरत क्या है!

ये प्रिट्स ही तो हैं जो इंडियन आउटफिट को define करते हैं। लेकिन पूरी तरह भारतीयता के रंग में रंग जाने के लिए एक साथ कई प्रिंटेड कपड़े कैरी करने में न समझदारी है और न ही स्टाइल। अगर आपकी हाइट कम है तो बड़े प्रिंट्स पहनने से बचें। इसके बजाय Abstract या minimal vertical प्रिंट्स चुनें। ये आपके लुक को थोड़ा लंबा दिखाता है।

3. हां, दुपट्टा भी मैटर करता है!

mistakes-while-wearing-Indian-outfits-3 Image: Karisma Kapoor on Instagram दुपट्टा आपके लुक को बेतहर दिखाता है, लेकिन वहीं अगर ये आपकी बॉडी टाइप के अनुसार कैरी न किया जाए तो अच्छा खासा लुक खराब हो जाता है। तो अपनी हाइट और फिगर को ध्यान में रखते हुए हमेशा सही तरीके से दुपट्टा कैरी करें। आपको लंबा दिखाने में दुपट्टा important  रोल प्ले करता है। तो इसके लिए ज़रूरी है कि आप अपना फ्रंट कवर करते हुए दुपट्टा शॉल की तरह कैरी न करें। साइड दुपट्टा कैरी करना आपके लिए सही चॉइस है।

ADVERTISEMENT

4. सही ब्रा क्यों ज़रूरी है

ड्रेसिंग और आपका लुक इस बात पर depend करता है कि आपके inners की fitting कैसी है। तो आपकी ब्रा क साइज़ हमेशा सही होना चाहिए। क्योंकि आपका बाहरी लुक कैसा होगा ये काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता कि आपने अपने inner look को किस तरह संवारा है। फिर मैटर नहीं करता कि आप इंडियन वियर पहन रही हैं या वेस्टर्न वियर या फिर आपका body type क्या है। आपकी ब्रा की खराब फिटिंग आपके कुर्ते के silhouette खराब कर सकती है। जिससे आप लुक चौड़ा या छोटा दिख सकता है!!

5. सही hemline चुनें

mistakes-while-wearing-Indian-outfits-5 Image: Deepika Padukone on Instagram अपने लिए कोई भी कुर्ती या कुर्ता सेट खरीदते समय हमेशा सही Hemline का चुनाव करें। जो आपकी बॉडी-टाइप के लिए परफेक्ट हो। कम हाइट वाली girls को ऐसी हेमलाइन से बचना चाहिए जो ठीक knees पर या knees के ठीक नीचे तक हों। बल्कि हमेशा लॉन्गलेंथ कुर्ता चुनें। ये आपको लंबा दिखाता है।

6. ट्राउज़र की लेंथ हो सही

कुर्ते के साथ ही सही ट्राउज़र का चुनाव भी उतना ही ज़रूरी है। चौड़ी पैंट या ट्राउज़र आपको परफेक्ट लुक देते हैं। फिर जब बात कम हाइट वाली गर्ल्स की हो रही हो तो पैरों की लंबाई अधिक दिखाना और भी ज़रूरी हो जाता है। इसके लिए आप प्लाज़ो या पैरलल जैसे लोअर पनने से बचें। क्योंकि इनका लुक टेक्निकली ही ब्रॉड होता है। साथ ही आपको एंकल लेंथ या क्रॉप पेंट्स पहनने से भी बचना चाहिए। ये भी आपकी लंबाई को कम दिखाते हैं। यह स्टोरी Popxo हिन्दी के लिए Garima Singh ने लिखी है। यह भी पढ़ेंः इंडियन वियर को दें मॉडर्न लुक इन 7 तरीकों से यह भी पढ़ेंः इंडियन आउटफिट पहनते हुए कभी न करें ये 9 गलतियां

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT