ADVERTISEMENT
home / Festive
अगर आप भी पहन रही हैं कांजीवरम साड़ी तो शहनाज गिल के इस लुक से ले सकती हैं इंस्पीरेशन

अगर आप भी पहन रही हैं कांजीवरम साड़ी तो शहनाज गिल के इस लुक से ले सकती हैं इंस्पीरेशन

यूं तो बाजार में आपको सिल्क साड़ी की कई वैराइटी मिल जायेंगी। लेकिन कांजीवरम सिल्क साड़ी की बात ही कुछ और है। कांजीवरम सिल्‍क साड़ी में आप खूबसूरत और एलिगेंट दोनों ही लगेंगी। फेस्टिव सीजन आ रहा है और आप भी अगर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह परफेक्ट कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनने की सोच रहे हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक खास लुक है। 

जी हां, एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं. इस इवेंट में शहनाज गिल खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं थीं। शहनाज कांजीवरम साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। अगर आप भी कांजीवरम साड़ी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो शहनाज गिल से इंस्पीरेशन ले सकती हैं।

शाइनी और ग्लॉसी मिंट कलर की कांजीवरम साड़ी शहनाज गिल पर काफी खूबसूरत लग रही है। कांजीवरम साड़ी के साथ शहनाज गिल ने मैचिंग टेम्पल ज्वैलरी एक्सेसराइज की है।

कांजीवरम साड़ी लुक के साथ शहनाज ने मेकअप काफी एलिगेंट कैरी किया है। उन्होंने बोल्ड आई मेकअप के साथ पिंक कलर न्यूड लिप्स्टिक का कॉम्बिनेशन रखा है जो उन्हें काफी खूबसूरत लुक दे रहा है।
इन Tips की मदद से करें सिल्क की साड़ी का रखरखाव, लंबे समय तक वैसी की वैसी ही बनी रहेगी

ADVERTISEMENT

साड़ी के साथ हेयर स्टाइल की बात करें तो बालों को बन में बांधा हुआ है, जिसपर लगे सफेद गजरे ने शहनाज गिल की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

पंजाबी कुडी शहनाज गिल का ट्रेडिशनल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आप भी चाहें तो करवाचौथ, दिवाली या फिर किसी वेडिंग इवेंट पर ये सेम लुक क्रिएट कर सकती हैं।
काजोल, रानी, सोनाक्षी व अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के लुक्स से लें फेस्टिव मूड के लिए मेकअप आइडिया

13 Oct 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT