ADVERTISEMENT
home / Celebrity Make Up
festive season makeup

काजोल, रानी, सोनाक्षी व अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के लुक्स से लें फेस्टिव मूड के लिए मेकअप आइडिया

त्योहार के मौसम में अगर आप भी भीड़ में सबसे अलग और सबसे स्टनिंग दिखना चाहती हैं तो अपने आउटफिट के साथ -साथ अपना मेकअप लुक भी प्लान करें। इसके लिए आप बॉलीवुड के इन सेलेब्स के मेकअप लुक को मार्क कर सकती हैं, क्योंकि ये ट्रेंड में भी हैं और ऐसे भी हैं जो हमेशा ट्रेंड में बने रहते हैं। काजोल, रानी, सोनाक्षी, कंगना समेत सेलेब्स की तरह मेकअर रिक्रिएट आसान है।

पिंक लव

साभार- इंस्टाग्राम

अगर आप पिंक कलर में ब्राइट शेड का आउटफिट पहन रही हैं तो काजोल की तरह पिंक लिप्स, पिंक हाइलाइटेड चीक्स और ब्राउन या ब्लैक स्मज किए हुए आरलाइनर से अपने लुक को कंप्लीट करें।

मैट प्लस न्यूड

साभार- इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा ने रेड एथनिक आउटफिट के साथ अपनी बिंदी और नेल पेंट को तो बोल्ड रेड रखा हैस लेकिन उन्होंने अपने मेकअप को फ्रेश मैट टच दिया है। मैट बेस और मैट न्यूड लिप कलर के साथ एक्ट्रेस का ये लुक काफी रिफ्रेशिंग हैं। 

रेड लिप्स

साभार- इंस्टाग्राम

कंगना रनौत की तरह अपने एथनिक लुक को बोल्ड रेड लिप्स से कंप्लीट करें। अकेले बोल्ड रेड लिप्स के साथ ही आप अपने लुक को गॉर्जियस टच दे सकती हैं।

ADVERTISEMENT

ड्यूई एंड ग्लॉसी

साभार- इंस्टाग्राम

माधुरी दीक्षित के इस मेकअप लुक न लिप्स और न ही उनकी आंखें कुछ अलग से नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने लाइट और नैचुरल शेड्स से अपना मेकअप पूरा किया है, लेकिन इस लुक में उनका ड्यूई बेस मेकअप और ग्लॉसी लिप्स खास आकर्षित करने वाला है।

स्मोकी आईज

साभार- इंस्टाग्राम

रानी मुखर्जी की तरह साड़ी के साथ चोकर, जूड़ा और गजरा सभी स्टाइल कर रही हैं को अपने आई मेकअप को सटल अंदाज में रखें। इसके लिए आप दो टोन से अपर और लोअर आई लिड पर लाइनर सगाकर स्मज करते हुओ स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं। आप चाहे तो सिर्फ एक शेड से भी एक्ट्रेस की तरह स्मोकी आई लुक अपना सकती हैं।

विंग्ड आई

साभार- इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा की तरह अपने लुक को मिनिमल रखते हुए ही बोल्ड, रेट्रो लुक चाहती हैं तो एक्ट्रेस की तरह फ्लॉलेस बेस के साथ बोल्ड विंग्ड लाइनर से अपने लुक के कंप्लीट करें। इस तरह के बोल्ड आई मेकअप के साथ आप न्यूड शेड से चीक्स को हाइलाइट करें और लिप्स के लिए न्यूड लिप कलर यूज करें।

12 Oct 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT