ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Karan Deol Sangeet

संगीत सेरेमनी में मैचिंग आउटफिट में दिखे करण देओल और दृषा आचार्य, देखें इनके फंक्शन की तस्वीरें 

देओल परिवार में इस समय पूरी तरह से खुशियों का माहौल है। सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की रस्में एक के बाद एक धूमधाम से मनाई जा रही हैं और सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन बनने वाली दृषा आचार्य के संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो खूब सर्कुलेट हो रहे हैं।

Sunny Deol Son Karan Deol And Drisha Acharya Sangeet Ceremony Pics
साभार- इंस्टाग्राम

संगीत सेरेमनी में वुड बी कपल ब्लू कलर के मैचिंग आउटफिट में एक दूसरे को कॉम्प्लिमेट करते नजर आ रहे हैं। दृषा ने एक ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ हेवी वर्क वाला काले रंग का लहंगा पहना हुआ था और करण ने भी मैचिंग भारी कढ़ाई वाली शेरवानी स्टाइल की थी। 

फंक्शन में देओल परिवार जहां पूरे स्टाइल से पहुंचा था, वहीं बॉलीवुड से आए सेलेब्स ने भी अपने लुक्स से वेडिंग गेस्ट फैशन गोल्स सेट कर रहे थे। देखिए इनके फंक्शन की कुछ तस्वीरें-

फंक्शन में दूल्हे के चाचा बॉबी देओल और उनकी पत्नी ने अपने लुक से लाइमलाइट खींच ली और दोनों बहुत स्टनिंग दिख रहे थे।

ADVERTISEMENT
Sunny Deol Son Karan Deol And Drisha Acharya Sangeet Ceremony Pics
साभार- इंस्टाग्राम

संगीत सेरेमनी में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। आदिपुरुष फेम कृति सेनन अपनी बहन नुपुर सेनन और पेरेंट्स के साथ सेरेमनी में पहुंचे थे। रणवीर सिंह भी अपनी बहन रितिका भवनानी के साथ समारोह में पहुंचे थे।

Sunny Deol Son Karan Deol And Drisha Acharya Sangeet Ceremony Pics
Sunny Deol Son Karan Deol And Drisha Acharya Sangeet Ceremony Pics
साभार- इंस्टाग्राम

सलमान खान की कजिन सिस्टर एलीजेह अग्निहोत्री भी संगीत सेरेमनी में सिल्वर साड़ी में पहुंची थी। देओल परिवार के सभी सदस्य इस मौके पर मैजूद रहे।

Sunny Deol Son Karan Deol And Drisha Acharya Sangeet Ceremony Pics
साभार- इंस्टाग्राम

फंक्शन में रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी भी अपने बेस्ट ग्लैमरस अंदाज में नज़र आई।

Sunny Deol Son Karan Deol And Drisha Acharya Sangeet Ceremony Pics
साभार- इंस्टाग्राम

करण देओल और दृषा आचार्य पिछले 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दृषा आचार्य प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बिमल रॉय की पोती हैं। करण देओल और दृषा ने पिछले साल दिसंबर में धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह पर सगाई की थी। ऐसे में दोनों 6 साल की डेटिंग के बाद आखिरकार 18 जून को शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

ADVERTISEMENT
17 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT