गर्भावस्था के दौरान बच्चा जब गर्भ में बढ़ता है, तो खिंचाव पड़ने से स्ट्रेच मार्क्स होना सामान्य है। प्रेग्नेंसी के समय व डिलीवरी के बाद तकरीबन सभी महिलाओं में यह प्रॉबल्म देखने को मिलती है। इससे निजात पाने के लिए वे घरेलू उपायों से लेकर तमाम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं। आज इस लेख में हम बात करेंगे कि शिया और कोकोआ बटर की मदद से कैसे जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है।
स्ट्रेच मार्क्स के लिए शिया और कोकोआ बटर फायदेमंद है, इसकी पुष्टि कई अलग-अलग शोध में की गई है। शिया बटर की बात करें तो एक शोध में साफतौर से बताया गया है कि इसमें हीलिंग प्रभाव होता है। ये त्वचा पर खिंचाव के कारण होने वाले निशानों को कम कर सकता है।
एक अन्य शोध के अनुसार शिया बटर केलॉइड फाइब्रोब्लास्ट को कम कर सकता है। केलॉइड फाइब्रोब्लास्ट से तात्पर्य है यह है कि त्वचा के किसी हिस्से पर स्कार टिश्यू का अनियमित उत्पादन होना। वहीं, कोकोआ बटर त्वचा की लोच को बढ़ाने के साथ नमी प्रदान करता है। इस तरह शिया बटर और कोकोआ बटर को स्ट्रेच मार्क्स के लिए लाभकारी माना जा सकता है। शायद यही वजह है कि बाजार में मौजूद स्ट्रेच मार्क्स ट्रीटमेंट प्रोडक्ट्स में इन दोनों सामग्रियों का उपयोग किया जाता है।
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए शिया और कोकोआ बटर का कई अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके बारे में नीचे जानकारी दे रहे हैं:
सामग्री:
इस्तेमाल करने का तरीका:
सामग्री:
इस्तेमाल करने का तरीका:
सामग्री:
इस्तेमाल करने का तरीका:
स्ट्रेच मार्क्स के घरेलू उपायों के बाद कुछ असरदार प्रोडक्ट्स की जानकारी दे रहे हैं। ये प्रोडक्ट्स स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने के लिए द मॉम्स को. का प्रोडक्ट स्ट्रेच मार्क्स नेचुरल बॉडी बटर का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है। इसे बनाने के लिए शिया बटर व कोको बटर के साथ रोजहिप ऑयल और सी-बकथ्रॉर्न ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। ये क्रीम त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ स्किन की इलास्टिसिटी में सुधार करती है। खास बात यह है कि इस बॉडी बटर में किसी तरह के केमिकल्स जैसे पैराबेंस, सिलिकॉन, सल्फेट और टॉक्सिन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
स्ट्रेच मार्क्स की समस्या के लिए तैयार किया गया यह खास ऑयल त्वचा को 24 घंटे नमी प्रदान करने के साथ कोलेजन को बढ़ावा देता है। इसके अलावा, यह काफी हद तक स्ट्रेच मार्क्स से बचाव में भी मदद करता है। इस ऑयल को खास नारियल तेल, जोजोबा ऑयल, रोजहिप ऑयल, सी बकथॉरन ऑयल, आलमंड ऑयल, ऑलिव ऑयल और व्हीट जर्म ऑयल से तैयार किया गया है।
इस लेख में आपने डिलीवरी के बाद होने वाले स्ट्रेच मार्क्स के लिए घरेलू उपायों के साथ असरदार प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल की। स्ट्रेच मार्क्स के लिए आप अपनी पसंदानुसार घर पर बॉडी बटर तैयार कर सकते हैं। चाहें तो लेख में बताए गए प्रोडक्ट्स का सहारा ले सकते हैं। आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपके फ्रेंड सर्कल में कोई प्रेग्नेंट है या स्ट्रेच मार्क्स से परेशान है, तो उनके साथ इस लेख को जरूर शेयर करें।