ADVERTISEMENT
home / xSEO
Rashtriya Ekta Diwas Slogan, Poster & Quotes - राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्लोगन - National Unity Day Slogan in Hindi

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पढ़िए राष्ट्रीय एकता दिवस नारे – Rashtriya Ekta Diwas Slogan, Poster & Quotes

राष्ट्रीय एकता दिवस या नेशनल यूनिटी डे हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत भारत सरकार ने 2014 में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की थी। तब से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। साथ ही उन्होंने भारत को स्वतंत्र बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस खास अवसर पर हम आपके लिए लेकर आये हैं राष्ट्रीय एकता पर स्लोगन (rashtriya ekta diwas slogan)। इन्हें पढ़कर आपके दिल में भी राष्ट्रीय एकता की अलख जग जाएगी।  

राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्लोगन – Rashtriya Ekta Diwas Slogan in Hindi

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अखंड भारत के सपने ने उन्हें देश का लौह पुरुष बना दिया। विविध राष्ट्र की एकता का जश्न मनाने और सदर पटेल के बलिदान को पूरा देश नमन करता है। 2018 में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन के साथ गुजरात में छुट्टी भी मनाई गई। देश को हमेशा के लिए एक करने के सपने और सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा किए गए प्रयासों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पढ़िए राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्लोगन (rashtriya ekta diwas par slogan)।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कोट्स

राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्लोगन - Rashtriya Ekta Diwas Slogan in Hindi

1- लोगो को दो एकता का ज्ञान, 

ADVERTISEMENT

उनके अंदर जगाओ नया सम्मान।

2- एकता में बहुत बल है

यह राष्ट्र की हर समस्या का हल है

3- राष्ट्रीय एकता के विषय में दो सबको ज्ञान,

ADVERTISEMENT

देशहित के लिए चलाओ अभियान…

4- बहुत मुश्किलों से हुआ है राष्ट्रीय एकता का निर्माण, 

इसके लिए ना जाने कितने क्रांतिकारियों ने दियें अपने प्राण।

5- ये पेड़ ये पत्ते ये शाखें भी हो जाएं परेशान, 

ADVERTISEMENT

अगर परिंदे भी हो जाएं हिन्दू और मुस्लमान।

6- राष्ट्रीय एकता में बल है अपार

चलो हाथ मिलाये बाटे प्यार

7- सच्चे मायनों में तभी होगी देशभक्ति,

ADVERTISEMENT

जब एक होकर हम दिखायें एकता की शक्ति…

8- राष्ट्रीय एकता का हमें समझना होगा अर्थ, 

यह है वह शक्ति जो देश में पैदा करती है सामर्थ्य।

9- मिटें सीमाएं देश की बने एक परिवार, 

ADVERTISEMENT

फिर देखो एकता का चमत्कार!

10- राष्ट्रीय एकता में जो ताकत है

वो अतुलनीय है व्यापक है

राष्ट्रीय एकता दिवस नारे – National Unity Day Slogan in Hindi

इस दिन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में किया था। मोदी जी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, साथ ही ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया गया ताकि देश और दुनिया के सामने सरदार पटेल की देश को एक करने की कोशिश सफल हो सके। इसी नेक इरादे के साथ आप भी पढ़ें राष्ट्रीय एकता दिवस नारे (National Unity Day Slogan in Hindi) और अपनों के साथ इसे शेयर करें।

ADVERTISEMENT
राष्ट्रीय एकता दिवस नारे - National Unity Day Slogan in Hindi

1- भिन्न-भिन्न भाषा,भिन्न-भिन्न वेश,

भारत हमारा एक देश

2- राष्ट्रीय एकता का बहुत बड़ा है प्रभाव,

इसे उत्पन्न होता देश में सदभाव…

ADVERTISEMENT

3- एकता में बल है और 

इससे देश का सुनहरा कल है।

4- धर्म जाति के अंतर को तोड़ो,

हाथ मिलाओ भारत को जोड़ो…

ADVERTISEMENT

5- हमें तोड़ने वाले खुद टूट जायेंगे,

यदि हम थोड़े शिक्षित हों जायेंगे

6- एकता के लिए संघर्ष करेंगे

तभी तो हम देश का उत्कर्ष करेंगे

ADVERTISEMENT

7- हाथ मिलाकर एक साथ चलेंगे

हम विश्व में एकता की मिसाल बनेंगे

8- कोई फ़ादर कोई काज़ी कोई है सन्यासी, 

एकसाथ जब खड़े हो हम तो सिर्फ हैं भारतवासी।

ADVERTISEMENT

9- तोड़ने वाला खुद टूट के बिखर जायेगा, 

जब राष्ट्र एकता के सूत्र में निखर जायेगा।

10- हमारे एकता में बसते हैं हमारे देश के प्राण,

आओ इसे अपनाकर करें नवयुग का निर्माण…

ADVERTISEMENT

राष्ट्रीय एकता दिवस पोस्टर – Rashtriya Ekta Diwas Poster in Hindi

किसी भी देश की नींव उसकी एकता और अखंडता में होती है। भारत कई वर्षों तक गुलाम रहा। इसका सबसे बड़ा कारण लोगों में एकता की कमी थी। साथ ही, अखंड भारत पर कई संस्कृतियों का शासन था। इसके कारण भारत देश में विभिन्न जातियों का विकास हुआ। शासन में परिवर्तन और विचारों में अंतर के कारण मतभेद पैदा हुए और ब्रिटिश शासन देश में इस कमी का फायदा उठाया गया और उन्होंने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई। इसी एक हथियार की बदौलत अंग्रेजों ने भारत पर 200 साल की गुलामी की। मगर अब और नहीं। देखिए राष्ट्रीय एकता दिवस पोस्टर (Rashtriya Ekta Diwas Poster)। 

Rashtriya Ekta Diwas Poster in Hindi
राष्ट्रीय एकता दिवस पोस्टर
National Unity Day Poster in Hindi
राष्ट्रीय एकता दिवस पोस्टर
Rashtriya Ekta Diwas Poster Image in Hindi

राष्ट्रीय एकता दिवस कोट्स – Quotes on Rashtriya Ekta in Hindi

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था, न्याय व्यवस्था, ये सब चीजें तभी सुचारू होंगी जब लोगों में एकता होगी और जिस दिन यह व्यवस्था सुचारू होगी, देश के विकास में कोई कठिनाई नहीं होगी। स्वार्थ एकता में सबसे बड़ी बाधा है, आज के समय में स्वार्थ सर्वोपरि हो गया है। आज जब देश स्वतंत्र है, आत्मनिर्भर है, तब वैचारिक मतभेद इसके विकास में बेड़ियां बन गए हैं। हमें इन सबको दूर कर राष्ट्रीय एकता पर फोकस करना होगा। इसके लिए पढ़िए यहां दिए गए कुछ राष्ट्रीय एकता दिवस कोट्स (quotes on rashtriya ekta in hindi)।

राष्ट्रीय एकता दिवस कोट्स - Quotes on Rashtriya Ekta in Hindi

1- देश की प्रगति का आधार है राष्ट्रीय एकता,

इसके बिना सब बेकार है…

ADVERTISEMENT

2- एकता ही देश की नियति

जिस देश में एकता नहीं वह फकीर है..

3- हमारा है एक ही नारा,

हिंदू, मुस्लिम में सदा रहे भाईचारा..

ADVERTISEMENT

4- जो एकता की शक्ति को नहीं समझ सकते,

वह जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ते…

5- तोड़ने वाला खुद बिखर जाएगा,

जब राष्ट्र की एकता चरम पर होगी…

ADVERTISEMENT

6- अनेकता में एकता है भारत की पहचान,

हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई हैं यहां की शान

7- हमारे देश की आत्मा हमारी एकता में रहती है,

आइए इसे अपनाएं और नए युग का निर्माण करें…

ADVERTISEMENT

8- देश की आजादी के लिए अनगिनत लड़ाई हई

लेकिन आजादी राष्ट्रीय एकता से ही हासिल हुई…

9- देश तभी महान बनेगा,

जब एकता हमारी पहचान बनेगी

ADVERTISEMENT

10- दुश्मन हमारा कुछ नहीं बिगाड़ेंगे,

जब हम सब भारतीय एक हो जायेंगे…

अगर आपको यहां दिए गए राष्ट्रीय एकता पर स्लोगन (rashtriya ekta diwas slogan) पसंद आये तो इन्हें अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ शेयर करना न भूलें। 

ये भी पढ़े – 

ADVERTISEMENT

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जुड़ी ये 10 अहम बातें
स्वतंत्रता दिवस पर नारे
Patriotic Songs in Hindi
Independence Day Quotes in Hindi
गणतंत्र दिवस पर शुभकामना संदेश
गणतंत्र दिवस बधाई संदेश

07 Oct 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT