ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
15 अगस्त के मौके पर आपके दिल को छू जाएंगे ये देशभक्ति गीत – Patriotic Songs in Hindi

15 अगस्त के मौके पर आपके दिल को छू जाएंगे ये देशभक्ति गीत – Patriotic Songs in Hindi

15 अगस्त 2020 को भारत अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन सभी देशवासी देश भक्ति की भावना से भरे होते हैं। देश के लिए बलिदान करने की इसी भावना को हमारी बॉलीवुड फिल्मों में बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है। देश प्रेम की भावना से ओत- प्रोत इन फिल्मों में राष्ट्रभक्ति जगाते कई ऐसे खूबसूरत गीत हैं, जिन्हें गीतकारों ने बेहद खूबसूरती से शब्दों में पिरोया है। इन गीतों को सुनकर लोगों की आंखें भर आती हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ देश भक्ति गीत लिस्ट (Desh Bhakti Song) लेकर आए हैं, जिन्हें सुनकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीत – Patriotic Songs For Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर में ज़ोर-शोर से जश्न मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस (swatantrata diwas) को देश का हर नागरिक अपने-अपने तरीके से मनाता है। इस मौके पर वे कार्यक्रम स्थल को सजाते हैं, राष्ट्रीय झंडा फहराते हैं और राष्ट्रीय गीत या देशभक्ति के गीत गाते हैं और अपनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। 15 अगस्त के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय छुट्टी घोषित होने के कारण कई स्कूल-कॉलेज और ऑफिस बंद भी होते हैं, मगर इससे लोगों में देशभक्ति का जज़्बा कम नहीं होता है। वे अपने मोहल्लों और सोसाइटी में झंडा फहराते हैं और देश भक्ति गाना बजाकर एक भारतीय होने के सुखद एहसास पर गर्व करते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड के देशभक्ति गाने – Bollywood Patriotic Songs in Hindi

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री देश के हर तीज-त्योहार और खास अवसरों के लिए अलग-अलग तरह के गाने बनाने के लिए मशहूर है। स्वतंत्रता सेनानियों, आज़ादी और देश की सेना को लेकर भी बॉलीवुड में कई गाने बनाए जा चुके हैं। ये गाने न सिर्फ सुनने या गुनगुनाने में अच्छे लगते हैं, बल्कि हर देशवासी के मन में भारत और सेना के प्रति सम्मान की भावना को भी बढ़ा देते हैं। आप भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने स्कूल-कॉलेस, ऑफिस या सोसाइटी में आयोजित होने वाले फंक्शंस के लिए बॉलीवुड के देशभक्ति गीत की लिस्ट तैयार कर सकते हैं। आपकी मदद के लिए हमने भी एक लिस्ट तैयार की है। डालिए बॉलीवुड के इन खास देश भक्ति सांग पर एक नज़र।

  1. जग्गा जितेया – उरी (2019)
  2. ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू – राज़ी (2018)
  3. तू भूला जिसे – एयरलिफ्ट (2016)
  4. ये जो देश है तेरा – स्वदेश (2011)
  5. ऐसा देश है मेरा – वीर ज़ारा (2004)
  6. देश रंगीला – फ़ना (2006)
  7. कुछ करिये – चक दे (2007)
  8. ए वतन, ए वतन… हमको तेरी कसम – शहीद (1965)
  9. दिल दिया है जान भी देंगे – कर्मा (1986)
  10. ये देश है वीर जवानों का – नया दौर
  11. ऐ मेरे वतन के लोगों – अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों (2004)
  12. आई लव माई इंडिया – परदेस (1997)
  13. मेरा रंग दे बसंती चोला – द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
  14. कंधों से मिलते हैं कंधे – लक्ष्य (2004)
  15. संदेशे आते हैं – बॉर्डर (1997)

1. जग्गा जितेया

फिल्म: उरी (2019)

ये गाना विक्की कौशल और यामी गौतम की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का है। ये फिल्म अभी पिछले ही दिनों रिलीज़ हुई है। इस फिल्म का ये गाना ‘जग्गा जितिया’ काफी जोशीला है। किसी के भी अंदर देश के लिए जोश जगा सकता है।

ADVERTISEMENT

Uri Film Review : अगर आतंकवादी हमलों से आपका भी खून खौलता है तो ज़रूर देखें फिल्म ‘उरी’

2. ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू

फिल्म: राज़ी (2018)

2018 में आई आलिया भट्ट की फिल्म राज़ी का ये गाना बहुत मशहूर है। इस गाने के बोल गुलज़ार ने लिखे हैं और सुनिधि चौहान ने इसे अपनी सुरीली आवाज दी है। फिल्म की कहानी 1971 भारत पाक युद्ध के दौरान की है, जब ‘सहमत’ नाम की लड़की को भारत की तरफ से जासूसी के लिये पाकिस्तान भेजा जाता है।

3. तू भूला जिसे

फिल्म: एयरलिफ्ट (2016)

फिल्म एयरलिफ्ट में अक्षय कुमार और निम्रत कौर अहम भूमिका निभाई हैं।  यह फिल्म 2016 में आई थी इसका ये गीत ‘तू भूला जिसे’ अमाल मलिक ने गया है।  एयरलिफ्ट 1990 के गल्फ वॉर के समय की कहानी है, जब कुवैत से 1,70,000 हिंदुस्तानियों को बचाकर भारत लाया गया था।

4. ये जो देश है तेरा

फिल्म: स्वदेश (2011)

साल 2004 में शाह रुख खान की फिल्म स्वदेश का ये गीत सुखविंदर सिंह ने गाया है। फिल्म में मुख्य भूमिका शाहरुख खान, गायत्री जोशी, किशोरी बिलाल निभाई थीं।

ADVERTISEMENT

5. ऐसा देश है मेरा

फिल्म: वीर ज़ारा (2004)

फिल्म वीर ज़ारा 2004 में बनी एक प्रेम कहानी है। इस फिल्म में शाह रुख खान और प्रीती ज़िंटा ने अहम भूमिका निभाई हैं। ‘ऐसा देश है मेरा’ गीत शाह रुख तब गाते हैं जब प्रीती ज़िंटा पाकिस्तान से पहली बार भारत आती हैं और शाहरुख़ उन्हें बताते हैं कि भारत को क्यों इतना खास माना जाता है।  

6. देश रंगीला

फिल्म: फ़ना (2006)

फ़ना फिल्म का ये गीत तो सबको याद होगा ही। यह फिल्म में 2006 आई थी और इसके मुख्य कलाकार आमिर खान और काजोल थे। इस फिल्म में काजोल इस गाने पर स्टेज परफॉर्मेंस करती हैं।

7. कुछ करिये

फिल्म: चक दे (2007)

यह फिल्म 2007 में आई थी, इस फिल्म में शाह रुख खान ने अहम भूमिका निभाई थी। ‘चक दे इंडिया’ गाना सुखविंदर सिंह और सलीम मर्चेंट ने गाया है। फिल्म में शाह रुख खान हॉकी टीम के कोच होते हैं और वो टीम को सिखाते हैं कि पहले हम सब एक भारतीय हैं फिर कुछ और। उन्हें बताते हैं कि देश के लिए खेलना है न कि खुद के लिए। ये गाना शाह रुख टीम के अंदर देशभक्ति का जज्बा भरने के लिए गाते हैं।

8. ए वतन, ए वतन… हमको तेरी कसम

फिल्म: शहीद (1965)

ये गाना तो बच्चा-बच्चा जानता है। हम सबने इस गाने को स्कूल में जरूर गाया होगा। ये ‘शहीद’ फिल्म का गीत है जो 1965 में बनी थी। यह फिल्म शहीद भगत सिंह की जीवनी पर आधारित थी।   

ADVERTISEMENT

9. दिल दिया है जान भी देंगे

फिल्म: कर्मा (1986)

साल 1986 में दिलीप कुमार की कर्मा का ये गाना आज भी नया लगता है। इसे मोहम्मह अजीज और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था।

10. ये देश है वीर जवानों का

फिल्म: नया दौर

 

ये गाना साल 1957 में आई दिलीप कुमार की फिल्म नया दौर का है। गाने को मोहम्मद रफी और बलबीर ने गाया था। इस गाने को सुनने के बाद हर किसी के अंदर एक नया जोश पैदा हो जाता है आप भी सुनें ये सुनहरा गीत।  

11. ऐ मेरे वतन के लोगों

फिल्म: अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों (2004)

ये गाना 2004 में आई फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ का है। यह फिल्म और खासतौर पर फिल्म का यह गाना हर किसी के अंदर देशभक्ति जगा देता है।

ADVERTISEMENT

 

12. आई लव माई इंडिया

फिल्म: परदेस (1997)

लंदन देखा, पेरिस देखा और देखा जापान, सारे जग में कहीं नहीं है दूसरा हिन्दुस्तान …. सच में भारत जैसा दूसरा कोई देश नहीं है। हमारा देश भी इस गीत की तरह ही खूबसूरत है, जिसमें बहुत सी सुहानी लय, सुर और धुनें हैं।

13. मेरा रंग दे बसंती चोला

फिल्म: द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)

इस फिल्म में जब भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी पर लटकाने के लिए ले जाया जाता है, तब अजय देवगन यानी भगत सिंह यह गाना गाते हैं। जोश से भर देने वाला यह गाना किसी के भी अंदर देशभक्ति को जगा सकता है।

14. कंधों से मिलते हैं कंधे

फिल्म: लक्ष्य (2004)

ऋतिक रोशन की फिल्म का यह गाना जहां हमें दुश्मनों से मुकाबला करने की हिमम्त देता है तो वहीं इसके बोल हमारे अंदर छुपे देशप्रेम को छू लेते हैं। इस गाने में कई सिंगर्स ने अपनी आवाज़ दी है। इसको लिखा जावेद अख्तर ने था, जबकि कंपोज़ शंकर एहसान लॉय ने किया था। 

15. संदेशे आते हैं

फिल्म: बॉर्डर (1997)

देशवासियों को गौरवान्वित करता यह गाना आज भी सबके बीच जोश बरकरार रखे हुए है। आज भी इस गाने को सुनकर आंखें नम हो जाती हैं। यह हमें सोचने पर मजबूर करता है कि कैसे हमारे सैनिक अपना घर- परिवार छोड़कर सरहद पर खड़े रहते हैं। आज भी इस गाने के बिना देशभक्ति के गानों की लिस्ट पूरी नहीं होती।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें:

ऐसी ड्रेसेज़ पहनें 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के खास मौके पर

यह 10 बातें जानकर आपको हिंदुस्तानी होने पर होगा और भी गर्व

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट तिरंगी रेसिपीज़.

ADVERTISEMENT

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

25 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT