ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
स्वतंत्रता दिवस पर नारे, Independence Day Slogans in Hindi, 15 August Slogan in Hindi

Independence Day Slogans in Hindi – स्वतंत्रता दिवस पर नारे

स्वतंत्रता दिवस (independence day) का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन यानि 15 अगस्त 1947 को भारत देश ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता पाई थी। इसे भारत देश हुए भारत वासियों का राष्ट्रीय त्योहार कहना गलत नहीं होगा। इस दिन हर भारतवासी बेहद भावुक होता है और अपने-अपने तरीके से देश की स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। भारत देश की आज़ादी के लिए कई वीर शहीद हुए। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता के नारे भी लगाए। आजादी के नारे हमेशा से ही दिल में देशभक्ति की अलख जगा देते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आये हैं स्वतंत्रता दिवस पर नारे (independence day slogans in hindi)। अब तक आपने स्वतंत्रता दिवस कोट्स व स्वतंत्रता दिवस शायरी तो बहुत शेयर की होगी। अब बारी है स्वतंत्रता दिवस पर नारे (swatantrata diwas par nare) शेयर करने की। 

स्वतंत्रता दिवस पर नारे – Independence Day Slogans in Hindi

इस साल हम अपनी आज़ादी का 73 वां साल मनाएंगे। ठीक इसी दिन 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने, दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। इस आज़ादी के लिए भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, सुखदेव, लाला लाजपत राय, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान का बलिदान दिया। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा जैसे नारे लगाकर इन शहीदों ने देश को आज़ाद कराया। इनकी याद में हम आपके लिए स्वतंत्रता दिवस पर नारे (Independence Day Slogans in Hindi) लेकर आये हैं।

Independence Day Slogans in Hindi

1- आजादी नही होती है इतनी आसान,
इस आजादी के लिये न जाने कितने महानायकों ने कुर्बान की है अपनी जान।
2- हम सबने ठाना है इस आजादी दिवस को ऐतिहासिक बनाना है।
3- ना भूलो तुम जलियांवाला बाग ना भूलो तुम चौरी-चौरा,
इस स्वतंत्रता दिवस पर याद करो उनको
जिन्होने देश के लिए न्योछावर कर दिया अपना जीवन पूरा।
4- चलो ऐसी कसमे खाए, पूरे विश्व में भारत की अपनी एक अलग पहचान बनाये।
5- भारत एक सोने की चिड़िया है और आजादी इसके पंख है।
6- आओ मिलकर झूमे गाये, साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस का यह त्योहार मनाये।
7- सारी दुनिया सो रही थी तब भारत में हुआ था नया सवेरा,
15 अगस्त का दिन था, वह जब आजाद हुआ था भारत मेरा।
8- चाहे हो कारगिल चाहे हो कश्मीर,
देश की सुरक्षा के लिये सीमा पर खड़े हैं हमारे वीर।
9- देश प्रेम की उग्र ज्वाला अब तक थमी नहीं है,
भारत माता में वीरों की कोई कमी नहीं है।
10- देश को आगे बढ़ाना है, आज स्वतंत्रता दिवस मनाना है।

आजादी के नारे – 15 August Slogan in Hindi

आज़ादी हर किसी को प्यारी होती है। आज़ादी का मतलब पूछना है तो पिंजरे में कैद उस पंछी से पूछो, जो खुले आकाश में उड़ने के लिए अपने पंख फड़फड़ाता है। देश में जब कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते लॉकडाउन लगा तो अपने घर में कैद कई लोगों को उस पंछी का दर्द समझ आया। चिड़ियाघर में जिस तरह पंछी और जानवर अलग-अलग पिंजरों में कैद होते हैं उसी तरह हम इंसान भी अपने-अपने घरों में महीनों कैद रहे। सही मायने में देश 15 अगस्त को आज़ाद हो गया था लेकिन आज़ादी की कीमत तब समझ आई, जब लॉकडाउन खत्म होने के बाद हम सभी अपने-अपने घरों से बाहर निकले। हमारी इसी आज़ादी के नाम हम लेकर आये हैं कुछ आजादी के नारे (15 August Slogan in Hindi)। 

15 August Slogan in Hindi

ADVERTISEMENT
1- जब करेंगे देश की भक्ति, तभी बनेगा भारत विश्व शक्ति।
2- भारत हमारी माता हम इनकी सन्तान है,
पूरे विश्व में हमारी अपनी पहचान है।
3- उन वीरों के बलिदानों को व्यर्थ न जाने देंगे,
कसम खाते हैं भारत मां पर आंच न आने देंगे।
4- देशभक्ति के तराने गाएं, आओ स्वतंत्रता दिवस मनाएं।
5- शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशान होंगा।
6- भारत है हमको जान से प्यारा,
पूरे विश्व में सबसे प्यारा देश हमारा।
7- देश के लिए ना जाने कितनो ने शीश कटाये है,
वो आजादी के मतवाले कभी मंगल पांडेय,
तो कभी भगत सिंह बनकर आये है।
8- ये तिरंगा और इसकी शान,
हमेशा याद दिलायेगा हमें उनका बलिदान।
9- है किसी में हिम्मत जो भारत से टकराएगा,
जान दे देंगे हम अपनी पर तिरंगा सदा लहराएगा।
10- जिस देश के उत्तर में है हिमालय और बिच में गंगा,
ऐ दुश्मन तू कभी भूल कर भी उस देश से न लेना पंगा।

स्वतंत्रता के नारे – Slogan in Hindi on Independence

स्वतंत्रता हर किसी का अधिकार होता है। हर कोई स्वतंत्र होना चाहता है, फिर चाहे वो उसकी पुरानी नौकरी हो, अपनी मर्ज़ी से ज़िंदगी जीने की चाह हो, खुद के फैसले लेने की स्वतंत्रता हो, जबरदस्ती के रिश्तों से हो या फिर लोगों से दूर कुछ पल खुद के लिए पाने की चाह हो। स्वतंत्रता हर किसी को चाहिए होती है। हमारे देश को भले ही 15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिल गई लेकिन हम सभी अब भी किसी न किसी वजह से कैद हैं। फिर चाहे वो वजह इमोशनली ही क्यों न हो। आइये इस स्वतंत्रता दिवस (independence day) पर हम स्वतंत्रता के नारे (Slogan in Hindi on Independence) लगाकर अपनी स्वतंत्रता का जश्न मानते हैं। 

Slogan in Hindi on Independence

1- 15 अगस्त पर अभिमान करो,
स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करो।
2- जो लोग दूसरों को आजादी नहीं देते
उन्हें खुद भी इसका हक नहीं होता।
3- स्वतंत्रता के बिना, जीवन का कोई मतलब नहीं है।
4- जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो
तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।
5- इस दिन कोई बच्चा आजाद तो कोई भगत सिंह बनकर निकलता है,
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर एक ह्रदय में
सिर्फ आजादी का स्वाभिमान देखने को मिलता है।
6- जब जब देश पर संकट आता है,
पूरा भारतवर्ष एक साथ जुट जाता है,
यही आजाद होने का मतलब सिखाता है।
7- हमारी स्वतन्त्रता में उनका बलिदान है,
ऐ भारत मां वो वीर तेरी और तू मेरी शान है।
8- चलो इस स्वतंत्रता दिवस पर अब ये कसम खाये,
मिलकर भारत को विकसित बनाये।
9- हम आजाद है इस आजादी को कभी मिटने नही देंगे,
तिरंगे की शान को कभी झुकने नही देंगे।
10- जब आकाश में हमारा तिरंगा लहराता है,
हमारे रोम-रोम में यह आजादी का अहसास कराता है।

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

18 Jul 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT