बिग बॉस के इतिहास में पहली बार कोई कंटेस्टेंट शो शुरू होने के 12 घंटे के अंदर ही घर से बेघर हो गया। बिग बॉस ओटीटी 2 की शनिवार को धमाकेदार शुरुआत हुई और ग्रैंड प्रीमियर खत्म होते ही शो के कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार सबके लिए सिरदर्द बन गए। उनकी गंदी हरकतें और नॉन-स्टॉप बकबक ऐसी थी कि बिग बॉस को घरवालों की आपसी सहमति से पुनीत को शो से बाहर करना पड़ा।
पुनीत के बाहर होते ही अब उनके फैंस शो को बायकॉट करने की कोशिश कर रहे हैं। शो से बाहर होने के बाद सुपरस्टार पुनीत भी इस शो को लेकर कुछ ना कुछ बयान दे रहे हैं। शो से बाहर निकलने के बाद भी पुनीत कुमार का भी बड़बोलापन जारी है। उन्होंने अब एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है- पुनीत कुमार सबका बाप था, है और रहेगा।

अब उन्होंने अपने फैन्स के लिए एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि वह जल्द ही लाइव आएंगे और सबकी पोल खोलेंगे। इस बार उन्होंने एमसी स्टेन को भी निशाने पर लिया है। पुनीत सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने फैन्स को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि उन्हें बिग बॉस की परवाह नहीं है. वह सुपरस्टार थे, सुपरस्टार हैं और हमेशा सुपरस्टार रहेंगे। उन्होंने फैंस ये भी बताया कि वो लाइव आकर कई खुलासे करेंगे।
इस वजह से पुनीत को किया गया शो से बाहर
#PuneetKumar ne Bigg Boss ki warning ko kiya ignore.
— JioCinema (@JioCinema) June 18, 2023
Find out if this was the reason for his shocking eviction in tonight's episode of #BBOTT2. Streaming free at 9pm only on #JioCinema.@beingsalmankhan
#BBOTT2onJioCinema #BiggBossOTT2 #PuneetSuperstar @PuneetSuper pic.twitter.com/QBePaT5SEE
पुनीत सुपरस्टार को उनके व्यवहार के कारण शो से बाहर कर दिया गया था। बिग बॉस ने उन्हें कई बार चेतावनी दी, लेकिन पुनीत ने अपना व्यवहार नहीं बदला। घर में उनके बर्ताव और बोली को देखकर बिग बॉस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार कोई कंटेस्टेंट चंद घंटों में बेघर हो गया है। अब देखना यह होगा कि पुनीत सुपरस्टार अपने लाइव सेशन में क्या खुलासा करते हैं।
Most of the housemates voted that they can't adjust or live with Lord Puneet Superstar in Bigg Boss OTT House. And Bigg Boss evicted Puneet Superstar on name of HMs.
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) June 18, 2023
New channel (JioCinema) but same old tricks followingpic.twitter.com/uWkF8YogF5
फैंस चाहते हैं पुनीत की शो में वापसी
सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में पुनीत सुपरस्टार की एंट्री के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड थे। हालांकि एक दिन के अंदर ही उनके शो से बाहर होने से फैंस काफी दुखी हैं। फैंस बिग बॉस के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। लोगों की राय है कि पुनीत सुपरस्टार को बाहर करने का फैसला पूरी तरह से गलत था और उनके साथ अन्याय हुआ।
Lord Puneet owns Bigg Boss and Salman bhoi 🛐#PuneetSuperstar #BiggBossOTT2 pic.twitter.com/jvq3yLbfpD
— Rakshita (@komedychalrahi) June 18, 2023
कौन हैं पुनीत सुपरस्टार?
दरअसल, पुनीत सुपरस्टार दिल्ली में रहने वाले टिक टॉक स्टार थे। इंडिया में टिक टॉक के बैन होने के बाद, वो अपना सारा कॉन्टेंट लेकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब शॉर्ट्स पर शिफ्ट हो गए। वो लोगों को एंटरटेन करने के लिए अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। कभी कीचड़ में नहाना, तो कभी अपने चेहरे पर मिर्ची पाउडर पोत लेना। उनके अच्छे खासे फॉलोवर्स भी हैं।
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स