ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू-नाटू पर मस्ती में डांस करते दिखी पद्मिनी कोल्हापुरे और नीतू कपूर, देखें Video
बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और नीतू कपूर अपने एक रील को लेकर सुर्खियों में है। दोनों एक्ट्रेस ने साथ में फिल्म आरआरआर के वर्ल्ड फेमस और ऑस्कर विनिंग सान्ग नाटू-नाटू पर थिरकते हुए रील बनाई है। इस रील की सबसे बड़ी खासियत ये है कि दोनों एक्ट्रेस इस गाने के हुक स्टेप को करते दिख रही हैं और नीतू कपूर की एनर्जी लोगों को खासा पसंद आ रही है।
पद्मिनी कोल्हापुरे और नीतू कपूर का ये वीडियो किसी स्मॉल डे गेट टुगेदर का है जिसमें दोनों एक्ट्रेस के डांस के समय वहां मौजूद लेडीज चीयर कर रही हैं। वीडियो में जहां पद्मिनी कोल्हापुरे ने ब्लैक ट्राउजर और ब्लू टॉप पहना हुआ है, वहीं नीतू कपूर ने पर्पल ट्राउज के साथ व्हाइट टॉप और ब्लैक जैकेट स्टाइल किया है। वीडियो को शेयर करते हुए पद्मिनी ने लिखा है, “अपने फेवरेट नीतू कपूर के साथ ट्रिप करते हुए, धीरे-धारे वहां तक पहुंच जाउंगी।”
फैन्स को जितना इस वीडियो को देखने में मजा आ रहा है, वहीं वीडियो में रणबीर कपूर की मॉम और आलिया भट्ट की सासु मां की एनर्जी सबको बहुत इम्प्रेस कर रही है। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में खासतौर से नीतू कपूर की तारीफ की है। कमेंट सेक्शन में किसी ने उन्हें प्रो कहा है, तो किसी ने एनर्जेटिक कहा है। एक यूजर ने ये भी लिखा है कि विश्वास करना मुश्किल है कि वो 64 साल की हैं।
जहां तक गाने नाटू-नाटू सॉन्ग की बात है तो हिट तेलुगु भाषा की फिल्म आरआरआर का यह गीत ऑस्कर जीतने वाला पहला भारतीय फिल्म गीत बनकर इतिहास रच चुका है। इस ब्लॉकबस्टर ट्रैक ने लेडी गागा और रिहाना जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता। इसकी आकर्षक, फास्ट टेम्पो और नृत्यकला ने दुनिया भर के दर्शकों को मोहित कर लिया है।
Oscars 2023: RRR के नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट ऑरिजिनल गाने का अवॉर्ड किया अपने नाम
RRR टीम राजामौली, राम चरण और JR NTR ने ऑस्कर 2023 का हिस्सा बनने के लिए लाखों में दी फीस
Oscars 2023: दीपिका पादुकोण बनी प्रजेंटर, 95वें ऑस्कर में अवॉर्ड देते दिखेंगी एक्ट्रेस