ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Oscar 2023 Natu Natu song

 Oscars 2023: RRR के नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट ऑरिजिनल गाने का अवॉर्ड किया अपने नाम

RRR के गाने नाटू-नाटू ने इतिहास रचते हुए बेस्ट ऑरिजिनल गाने का 95वां अकेडमी अवॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें कि इस गाने को MM कीरावानी ने कंपोज किया है और गाने के लिरिक्स चंद्रबोस ने दिए हैं और वोकल राहुल सिप्लीगंज और काला भैरव ने दिए हैं। मार्च 2022 में रिलीज होने के बाद यह गाना काफी मशहूर हुआ और लोगों द्वारा केवल गाने को ही नहीं बल्कि इसकी कॉरियोग्राफी को भी काफी पसंद किया गया था। SS राजामौली की फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद इसे ग्लोबल तौर पर सराहा गया और इसके बाद से विदिशी ऑडियंस से भी इसे काफी प्यार मिला। अवॉर्ड मिलने के बाद एक्सेप्टेंस स्पीच में कीरावानी ने एक सेल्फ कंपोज गाना राजामौली और पूरे देश के सम्मान में गाया।

इस साल की शुरुआत में नाटू-नाटू ने सेम कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीता था। साथ ही गाने को क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड भी मिला था। इस गाने का मुकाबला टेल इट लाइक अ वुमन के अपलॉज, टॉप गन मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट मी अप और एव्रीथिंग एव्रीवेयर ऑल एट वंस के गाने दिस इस लाइफ के साथ था। इस गाने को ऑसकर के स्टेज पर राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव द्वारा परफॉर्म किया गया था। हालांकि, स्टेज पर राम चरण और जूनियर NTR ने परफॉर्म नहीं किया था। दीपिका पादुकोण ने परफॉर्मेंस को इंट्रोड्यूस किया था और सेरेमनी में इसे स्टेंडिंग ऑवेशन मिला था।

प्रेम रक्षित द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस दाने का हुक स्टेप काफी फेमस हुआ था और दुनियाभर में इसे काफी पसंद किया गया है। एक इंटरव्यू में कोरियोग्राफर ने बताया था कि उन्होंने इस गाने के लिए 118 स्टेप से अधिक स्टेप कंपोज किए थे। डायरेक्टर राजामौली को शुक्रियाअदा कहते हुए कोरियोग्राफर ने कहा, ”मैंने 1000 से अधिक गानों किए हैं लेकिन आजतक कोई भी गाना ऑस्कर में नहीं पहुंचा है। लेकिन RRR मूवी के कारण यह ऑस्कर में पहुंचा। अन्यथा मैं ऑस्कर में जाने का सोच भी नहीं सकता था। ऐसा इसलिए क्योंकि RRR वाकई बहुत ही अच्छी फिल्म है और जिस तरह से इसे प्रिजेंट किया गया है हर किसी ने इस फिल्म और फिल्म के गानों का आनंद लिया है। मैं राजामौली सर का धन्यवाद करता हूं। यह उनका विजन है और उनकी मेहनत है।”

यहां बता दें कि केवल नाटू-नाटू ही नहीं बल्कि गुनीत मोंगा की फिल्म द एलिफेंट विस्पर्स ने भी देश को प्राउड कराते हुए अपने नाम एक ऑस्कर किया है। बता दें कि यह एक शोर्ट फिल्म है।

ADVERTISEMENT
13 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT