कहा जाता है कि सुंदरता चेहरे से नहीं बल्कि आंखें के नजरिए से देखी जाती है लेकिन असली सुंदरता तो केवल मन की नजरों से ही देखी जा सकती है। जी हां, हम यहां अंदरूनी खूबसूरती की बात कर रहे हैं, जिसकी मिसाल प्राचीन वक्त से दी जा रही है। हालांकि, हम आज मुगल साम्राज्य की बात कर रहे हैं। दरअसल, मुगलकाल के बारे में हमेशा ही किसी न किसी कारण बात होती रहती है और इसे लेकर बहस भी चलती रहती है। इस वजह से जरूरी है कि आप मुगल साम्राज्य के राजा-महारानियों के बारे में इन अनसुने किस्सों के बताते हैं।
आज हम आपके लिए हिस्ट्री ऑफ क्वीन के बारे में बताने वाले हैं जहां हम ऐसी महिलाओं की बात करेंगे जिनकी खूबसूरती के लोग आज भी कायल हैं। तो चलिए इनके बारे में डिटेल में बात करते हैं।
1. सलीमा सुल्तान बेगम

ये मुगल साम्राज्य और अकबर की सबसे खूबसूरत बेगम में से एक थीं। सलीमा सुल्तान बेगम तैमूरी राजवंश से आती हैं। उनका जन्म 23 फरवरी 1539 को हुआ था और इनके पिता का नाम नूरुद्दीन था। हालांकि, सलीमा जो थीं वो अकबर की दूसरी पत्नी थीं। अकबर से पहले सलीमा सुल्तान बेगम का निकाह बैरम खां से हुआ था। सलीमा बेगम नेचर में बहुत ही अच्छी थीं और सच्चाई पर चलने वाली थीं। उन्होंने अकबर का काफी सपोर्ट किया और मुश्किल परिस्थितियों में उन्हें संभाला था। सलीमा बेगम की मृत्यु 15 दिसंबर 1612 में हुई थी।
2. खानजादा बेगम

इसमें खानजादा बेगम का नाम आता है। खानजादा बेगम, उमर शेख मिर्जा और उनकी पहली पत्नी कुतलुग निगार खानम की सबसे बड़ी बेटी थीं। बता दें बाबर खानजादा का एक छोटा भाई भी था। खानजादा, एक ऐसी शहजादी थी जिन्होंने अपना जीवन बलिदान के नाम कर दिया था और आघात का सामना किया था।
3. नूरजहां

अब हम मुगल साम्राज्य के इतिहास की बात कर रहे हैं तो इसमें नूरजहां को कैसे भूल सकते हैं क्योंकि वह मुगल बादशाह जहांगीर की पत्नी थीं। उन्होंने शासन में अहम भूमिका निभाई थी। वह बेहद खूबसूरत, बुद्धिमान, शील और विवेक वाली महिसा थीं। नूरजहां को साहित्य, कविता और ललित कलाएं भेहद पसंद थीं।
4. दिलरास बानो बेगम

जब हम खूबसूरत महिलाओं की बात कर रहे हैं तो इसमें दिलरास बानो बेगम को कैसे भूल सकते हैं क्योंकि ये मुगल बादशाह औरंगजेब की पहली पत्नी थीं। दिलरास बानो का संबंध सफवी राजवंश से था और उनके माता-पिता का नाम बेगम दिलरास मिर्जा बदीउद्दीन सफवी और नौरस बानो बेगम था।
Image Source – @freepik