दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल यानी कान्स फिल्म फेस्टिवल शुरू हो चुका है। इस साल 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है। यह महोत्सव 16 मई से 27 मई तक चलेगा। कान्स में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का यह पहला साल था। इसके लिए उन्होंने खासतौर पर फोवरी ब्रांड का व्हाइट गाउन चुना हुआ नजर आया। मानुषी ने व्हाइट गाउन और मिनिमल मेकअप के साथ ग्रीन डायमंड नेकपीस कैरी किया था, जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी।
रेड कार्पेट पर उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि ये कोई आम गाउन नहीं है। इसे हाथों से बुना गया है। ड्रेस के बारे में बताया है कि इस गाउन को असल में कैसे बनाया गया और इसमें किन चीजों का इस्तेमाल किया गया।
दरअसल, मानुषी ने कान्स में जो व्हाइट गाउन पहना था, वह इटैलियन सिल्क और ट्यूल की 100 परतों से बना था। यह गाउन पूरी तरह से हैंडमेड है। इस ड्रेस को बहुत ही डिलीजेंट डिजाइन किया गया था। इस गाउन को बनाने में डिजाइनर को 800 घंटे लगे।

अगर बात करें एक्ट्रेस के मेकअप की तो उन्होंने इस लुक के साथ बेहद मिनिमल मेकअप कैरी किया था। वहीं इस व्हाइट कलर के गाउन के साथ ग्रीन डायमंड का नेकपीस भी पहना था, जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था।

मानुषी का ये डेब्यू लुक फैंस को इतना पसंद आया था कि अभी भी एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का सबब बनी हुई हैं।
- Fact Check: क्या सच में अर्चना पूरन सिंह और अमिताभ बच्चना का था अफेयर? जानिए पूरी सच्चाई
- इन 5 Celebs ने अपने काफिले में ऐड की नई कारें, किसी को मिली गिफ्ट तो किसी ने खुद खरीदी नई कार
- आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक ये 5 डीवाअपनी डाइट में प्रोटीन करती हैं शामिल, जानिए तरीका
- महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं ये साइबर सिक्योरिटी TIPS, सही जानकारी से कर सकती हैं अपना बचाव
- सुष्मिता सेन से जुड़े वो 7 वाकये जो बताते हैं कि वो फीमेल एक्ट्रेस को हमेशा इंस्पायर करती हैं