ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Malaika Arjun Marriage: दूसरी शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा ने किया बड़ा खुलासा करते हुए कहा, ‘हम तैयार हैं…’

Malaika Arjun Marriage: दूसरी शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा ने किया बड़ा खुलासा करते हुए कहा, ‘हम तैयार हैं…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। लेकिन अब फैन्स मलाइका और अर्जुन की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किये हैं। 

जी हां, मलाइका अरोड़ा ने जवाब दिया है कि वह शादी के लिए तैयार हैं। एक मीडिया इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने कहा है, ”हां हम शादी के बारे में सोचते हैं। कुछ लोग तो हमें स्वार्थी भी समझते हैं लेकिन ये एक दूसरे के प्रति प्यार है। मैं परंपराओं और इंस्टीट्यूशन में यकीन रखती हूं।’

पार्टनर की करी खूब तारीफ

अर्जुन कपूर की तारीफ करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह अपनी उम्र के हिसाब से काफी समझदार हैं। वही मन बहुत बड़ा है। वह बहुत ही केयरिंग इंसान हैं। वह बहुत ही शांत और मजबूत दिमाग के व्यक्ति हैं। वह खुले विचारों वाले होने के साथ-साथ बहुत केयरिंग भी हैं।’

कब करेंगी शादी ?

आगे उन्होंने कहा, ‘हम नहीं कह सकते कि शादी कब होगी? क्योंकि मेरा मानना ​​है कि लाइफ को लेकर ज्यादा प्लानिंग नहीं करनी चाहिए। लाइफ के बारे में बहुत अधिक प्लान बनाना जीवन के मजे को खराब कर देता है।’ 

ADVERTISEMENT

हाल ही में मलाइका अरोड़ा गुरु रंधावा के गाने ‘तेरा की ख्याल’ में नजर आई हैं। गाना रिलीज हो चुका है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने के प्रमोशन के दौरान उन्होंने शादी को लेकर खुलासा किया था। मलाइका अरोड़ा कई सालों के बाद किसी म्यूजिक एल्बम में नजर आई हैं। 

बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर को कई साल हो चुके हैं। अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं तो खुलेआम अपने इश्क पर चर्चा भी करते हैं। अब प्रमोशन के दौरान मलाइका ने अर्जुन कपूर संग शादी पर चुप्पी तोड़ी है। मलाइका अरोड़ा 49 साल की हैं और अर्जुन 37 साल के।

05 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT