बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर के अफेयर के बारे में तो सभी जानते हैं, जो अपनी निजी जिंदगी के चलते हमेशा चर्चा में रहते हैं। वे पिछले कुछ सालों से साथ हैं। सोशल मीडिया पर भी यह कपल काफी ज्यादा एक्टिव रहता है और अपनी तस्वीरें साझा करता रहता है। हाल में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन का एक ऐसा फोटो साझा किया है, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने की अर्जुन कपूर की एक न्यूड फोटो शेयर की है, इसमें अर्जुन के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं है। हालांकि अर्जुन कपूर ने केवल एक छोटे से तकिये से अपने आप कवर करने की कोशिश की है।
मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन की मोनोक्रोमैटिक इमेज साझा की है। इस फोटो में अर्जुन सेमी न्यूड नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने एक छोटा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मेरा लेजी ब्वॉय।” अर्जुन कपूर ने भी इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया है। उनकी फोटो की अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
लीव-इन में रह रहे हैं मलाइका-अर्जुन
मलाइका और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पावर कपल हैं। बी-टाउन भी लगातार इस जोड़ी की चर्चा कर रहा है। जब से उन्होंने आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे को स्वीकार किया है, तब से वो साथ हैं। अक्सर इनकी शादी की भी काफी चर्चा देखी जाती है। हालाँकि वे पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी के बारे में नहीं सोचा है। मलाइका कहती रहती हैं कि हमारी बॉन्डिंग बहुत अलग है।
फैंस कर रहे हैं शादी का इंतजार
मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। लेकिन अब फैन्स मलाइका और अर्जुन की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर को कई साल हो चुके हैं। अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं तो खुलेआम अपने इश्क पर चर्चा भी करते हैं। अब प्रमोशन के दौरान मलाइका ने अर्जुन कपूर संग शादी पर चुप्पी तोड़ी है। मलाइका अरोड़ा 49 साल की हैं और अर्जुन 37 साल के।
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स