बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। यही नहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं।
26 जून को अर्जुन कपूरअपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे को खास बनाने के लिए मलाइका ने एक लेट नाइट पार्टी का आयोजन किया। इस बर्थडे पार्टी में उनके दोस्त, बहन अंशुला कपूर और उनके बॉयफ्रेंड समेत कई लोग शामिल हुए थे। अर्जुन की पार्टी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मलाइका खुलकर डांस करती नजर आ रही हैं।
जी हां, अर्जुन की बर्थडे पार्टी में मलाइका वाइट और रेड बॉडी कॉन ड्रेस में नजर आईं। इस पार्टी की जान भी मलाइका ही रहीं, जो अपने ही सुपरहिट गाने ‘छैंया छैंया…’ पर गजब के अंदाज में थिरकती हुई नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Wow.. #MalaikaArora dancing in Birthday Party of BF #ArjunKapoor pic.twitter.com/XZfcSVuuxd
— Payal The Yogi (@payalhot01) June 26, 2023
वीडियो में मलाइका अपने पॉपुलर गाने छैया-छैया पर डांस करती नजर आ रही हैं। 49 साल की मलाइका के इस डांस मूव ने वाकई पार्टी में आग लगा दी। वीडियो सामने आने आते ही फैंस मलाइका के डांस मूव्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कब करेंगे शादी ?

बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर को कई साल हो चुके हैं। अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं तो खुलेआम अपने इश्क पर चर्चा भी करते हैं। अब प्रमोशन के दौरान मलाइका ने अर्जुन कपूर संग शादी पर चुप्पी तोड़ी है। मलाइका अरोड़ा 49 साल की हैं और अर्जुन 38 साल के। फैंस काफी समय से अर्जुन और मलायका की शादी का इंतजार कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अर्जुन से शादी के बारे में कहा था, ‘हम नहीं कह सकते कि शादी कब होगी? क्योंकि मेरा मानना है कि लाइफ को लेकर ज्यादा प्लानिंग नहीं करनी चाहिए। लाइफ के बारे में बहुत अधिक प्लान बनाना जीवन के मजे को खराब कर देता है।’
बात वर्कफ्रंट की
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ ‘लेडी किलर’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में भी काम कर रहे हैं। वहीं हाल ही में मलाइका अरोड़ा गुरु रंधावा के गाने ‘तेरा की ख्याल’ में नजर आई थीं, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स