ADVERTISEMENT
home / फूड एंड नाइटलाइफ
बचे हुए चावलों से आप भी बना सकते हैं ये 4 आसान रेसिपी, बच्चों को भी आएंगी पसंद

बचे हुए चावलों से आप भी बना सकते हैं ये 4 आसान रेसिपी, बच्चों को भी आएंगी पसंद

अक्सर ही चावल बनने पर थोड़े बहुत चावल बच जाते हैं, जो बाद में फ्रिज में रखे रह जाते हैं और इंतजार करते हैं कि हमें कब खाया जाएगा। हालांकि, यह लोगों को कभी समझ नहीं आता है कि इन बचे हुआ चावलों को किस चीज के साथ खाया जाए और इस वजह से हम यहां आपके लिए 4 फटाफट बन जाने वाली, फ्राइड राइस रेसिपी लेकर आए हैं, जो आपके टेस्ट बड्स को बहुत ही पसंद आने वाली हैं।

शेजवान फ्राइड राइस

सामग्री

  • 1/2 टेबलस्पून अदरक
  • 1.5 टेबलस्पून तेल
  • 1 मीडियम कटा हुआ प्याज
  • 1/2 टेबलस्पून लहसुन
  • 1 टेबलस्पून रेड चिली पेस्ट
  • 1/2 टेबलस्पून चीनी
  • 1.5 टेबलस्पून सॉय सॉस
  • नमक स्वादानुसार
  • कटी हुई सब्जियां
  • 1/2 टेबलस्पून विनेगर
  • कच्चे प्याज

बनाने की विधि

  • एक पैन में तेल गर्म कर लें और फिर इसमें अदरक और लहसुन मिलाएं।
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज डाल लें और इसके हल्के भूरे होने तक पका लें।
  • अब इसमें रेड चिली पेस्ट, शेजवान सॉस, विनेगर, सॉय सॉस और चीनी मिलाएं।
  • सब चीजों के मिक्स हो जाने के बाद कटी हुई सब्जियां डालें।
  • सब चीजों को अच्छे से सॉटे कर लें और फिर बचे हुए चावलों को मिलाएं।
  • सब्जियों के साथ चावल को अच्छे से पकाएं।
  • इसे अच्छे से मिक्स कर लें और स्प्रिंग अनियन के साथ सर्व करें।

एग फ्राइड राइस

सामग्री

ADVERTISEMENT
  • 1/2 टेबलस्पून अदरक
  • 2 अंडे
  • 1 टेबलस्पून रेड चिली पाउडर
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 1 टेबलस्पून लहसुन
  • 1 टेबलस्पून सॉय सॉस
  • 1/2 कप स्प्रिंग ऑनियन
  • नमक स्वादानुसार
  • कटी हुईं सब्जियां

बनाने की विधि

  • एक गर्म बर्तन में तेल, अदरक और लहसुन डालें।
  • अब इसमें स्प्रिंग ऑनियन डाल कर पका लें।
  • अब इसमें कटी हुई सब्जियां डालें और हाई फ्लेम पर 10 मिनट के लिए पकाएं।
  • अब इसमें 2 अंडे डालें और उन्हें सब्जियों के साथ मिला लें।
  • अब इसमें सॉय सॉस डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें चावलों को डालें और अच्छे से मिला लें।
  • इसे गर्मा-गर्म परोसें।

गार्लिक फ्राइड राइस

सामग्री

  • 1/2 कप स्प्रिंग ऑनियन
  • कटी हुई सब्जियां
  • 1.5 टेबलस्पून लहसुन
  • 1 टेबलस्पून रेड चिली पाउडर
  • 1 टेबलस्पून ऑयल
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 कटी हुई हरी मिर्च
  • 1/2 टेबलस्पून काली मिर्च
  • 1 टेबलस्पून सॉय सॉस

बनाने की विधि

  • पैन में तेल डाल कर इसे गर्म कर लें।
  • अब इसमें लहसुन डालें और इसके भूरे होने तक पकने दें। इसमें से कुछ अंत में गार्निश करने के लिए निकाल लें।
  • अब इसमें स्प्रिंग ऑनियन और सब्जियां मिला लें।
  • इन्हें धीमी आंच पर पका लें और फिर नमक मिला लें।
  • अब इसमें सॉय सॉस, रेड चिली पाउडर और काली मिर्च मिलाएं।
  • सब चीजों को मिला कर चावल डालें और अच्छे से मिला लें।
  • बस आपके गार्लिक राइस तैयार हैं और आप इन्हें गर्मा-गर्म सर्व करें।

नॉन-स्पाइसी फ्राइड राइस

सामग्री

ADVERTISEMENT
  • 1 टेबलस्पून लहसुन
  • 1/2 कप स्प्रिंग ऑनियन
  • कटी हुई सब्जियां
  • 1 टेबलस्पून लहसुन
  • 1 टेबलस्पून रेड चिली पाउडर
  • 1 टेबलस्पून ऑयल
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 टेबलस्पून काली मिर्च

बनाने की विधि

  • एक पैन में तेल गर्म कर लें।
  • अब इसमें अदरक, लहसुन, रेड ऑनियन, स्प्रिंग ऑनियन डालें। तब तक सॉटे करें जब तक प्याज हल्का भूरा ना हो जाए।
  • अब इसमें सब्जियां डालें और नमक डाल लें।
  • एक बार आपकी सब्जियां पक जाएं तो इसमें काली मिर्च और लाल मिर्च डालें।
  • अब चावल डालें और अच्छे से मिला लें।
  • गर्मा-गर्म परोसें।
01 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT