ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर

ये जरूरी नहीं हैं कि पहली मुलाकात में आप अपने लव पार्टनर के बारे में सब कुछ जान जाएं। कुछ लोग तो साथ रहने के बाद भी अपने पार्टनर की पसंद और नापसंद के बारे में भी नहीं जान पाते हैं। कई बार लोग जैसे होते हैं वो अपने आपको वैसा दिखाना नहीं चाहते, लेकिन असल जिंदगी में उनका स्वभाव कुछ और ही होता है। लेकिन एक बेहतर रिलेशनशिप के लिए पार्टनर के नेचर के बारे में जानना बेहद जरूरी है। तो राशि के अनुसार जानिए अपने लव पार्टनर की आदतों और नेचर के बारे में –

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

इस राशि के पार्टनर आजाद ख्याल के होते हैं। ये लोग प्यार के मामले में बेहद उत्साही होते हैं। साथ ही आप अपने साथी पर हावी होने की कोशिश करते हैं। इनको अपनी आजादी में किसी भी व्यक्ति की दखलअंदाजी पसंद नहीं आती, चाहे वह इनका प्रेमी ही क्यों न हो।

Taurus

वृषभ ( 20 अप्रैल – 20 मई)

इस राशि के पार्टनर के लोगों के लिए ब्यूटी यानि कि सुदंरता ज्यादा मैटर करती है। वहीं दूसरी आप अपने पार्टनर के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे पार्टनर प्यार के मामले में बेहद भरोसेमंद और अच्छे साथी साबित होते हैं। ये जिसे प्यार करते हैं उस पर पूरा अधिकार चाहते हैं। इनसे प्यार से कुछ भी करवाना आसान है लेकिन इनकी इच्‍छा के बिना जबरदस्ती इनसे कुछ भी करवाना मुश्किल होता है।

Gemini

मिथुन (21 मई – 21 जून)

इस राशि के पार्टनर बेहद बुद्धिमान और क्रिएटिव होते हैं। अपनी मीठी-मीठी बातों से किसी को भी पल में अपना दीवाना बना लेते हैं। ऐसे लोगों को किसी नियमों में बंधकर चलना पसंद नहीं होता। इन्हें बदलाव पसंद है, हर चीज को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। इन्हें कभी अकेले रहना पसंद नहीं आता। हमेशा नए लोगों से मिलना, दोस्त बनाना इन्हें अच्छा लगता है।

ADVERTISEMENT

Cancer

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

इस राशि के पार्टनर कल्पनाशील होते हैं। ये सपनों के राजकुमार या राजकुमारी को हकीकत मान कर जीते हैं। ये अक्सर प्यार के मामले में लकी होते हैं। इन्हें हमेशा से अटेंशन चाहिए होता है, नहीं तो ये मिनट-मिनट में रूठने वालों में से एक हैं। ये अपने प्रेमी और उसके परिवार के लिए कुछ भी कर सकते हैं। बहुत भावुक और संवेदनशील होने की वजह से ये दयालु होते हैं और आसमान में कम उड़ते हैं।

leo

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

इस राशि के पार्टनर कभी भी अपने से बेहतर पार्टनर नहीं चाहते हैं बशर्ते वो सुंदर जरूर हो, इससे ज्यादा कुछ नहीं। इन्हें अपनी गलतियां छुपाने की आदत होती है। किसी से इन्हें आपनी तारीफ करवाना बहुत अच्छा लगता है। कभी-कभी ये अपने प्रेमी के साथ तानाशाह जैसा बर्ताव कर सकते हैं। वैसे प्यार में वफादार होते हैं। अपने आत्मविश्वास के दम पर समाज में अपनी एक पहचान बनाते हैं, जल्दी किसी के सामने सर नहीं झुकाते।

Virgo

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

इस राशि के पार्टनर जब किसी चीज से पूरी तरह संतुष्ट हो जाते हैं तभी कोई फैसला लेते हैं। इन्हें अपने पार्टनर से बहुत उम्मीदें होती हैं। इसी कारण इन्हें जीवनसाथी देर से मिलते हैं और शादी में काफी समय लगता है। ये जिन्हें सच्चे दिल से प्यार करते हैं उनका बहुत ध्यान रखते हैं और उनके लिए एक खुशनुमा जगह बनाने की कोशिश करते हैं। इस राशि के लोग अपनी फिटनेस का खासतौर पर ख्याल रखते हैं।

Libra

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

इस राशि के पार्टनर अपने साथी का ख्याल रखते हैं और उन्हें पूरी तरह से संतुष्ट रखने की हर सम्भव कोशिश करते हैं। ये कभी भी किसी का जान-बुझकर दिल नहीं दुखाना चाहते हैं। इन्हें सेक्सी पार्टनर पसंद आते हैं। ये लोग ज्यादातर हमेशा अच्छे पहनावे, ज्यादा हाईट वाले लोग पसंद आते हैं। ये बेहद ही कम उम्र में अपोजिट सेक्स के प्रति रुचि रखने लगते हैं। बहुत जल्दी बहकावे में भी आ जाते हैं।

ADVERTISEMENT

Scorpio

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

इस राशि के पार्टनर अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर गुजर जाने का जज्बा रखते हैं। ये हर काम में अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करते हैं और साथ ही अपने पार्टनर से भी अच्छा करने की उम्मीद रखते हैं। ये लोग अपनी किसी भी इच्छा को पूरा करने के लिए चालाकी से काम करते हैं। इन्हें अपने गुस्से पर काबू नहीं रहता है लेकिन मन के साफ होते हैं। खेल में विशेष तौर पर इनकी रुचि होती है।

Sagittarius

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

इस राशि के लोग अपने पार्टनर बदलते रहते हैं, ये किसी एक तक सीमित नहीं रह पाते। इन्हें मैच्योर लोग ज्यादा पसंद आते हैं यानि कि अपनी उम्र से बड़े पार्टनर। ऐसे लोग ज्यादातर मजाकिया बहुत होते हैं। ये आजाद ख्याल और ट्रेवल के शौकीन होते हैं। एक ही जगह पर रहते-रहते जल्द ही ऊब जाते हैं।

Capricorn

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

इस राशि के पार्टनर के लिए प्यार सिर्फ एक जरूरत होती है। ये थोड़े टेढ़े नेचर के होते हैं। इन्हें अपने से कम उम्र के लोगों में ज्यादा दिलचस्पी होती है। इन्हें हमेशा इस बात की चिंता रहती है कि ये किसी गलत इंसान के चक्कर में तो नहीं पड़ गए। इन्हें अपना मिस्टर/ मिस राइट मिलने काफी समय लगता है। इन राशि के लोगों का दिल जीत पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन ये होते बहुत समझदार और वफादार होते हैं।

Aquarius

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

इस राशि के पार्टनर प्यार के मामले में थोड़ा शर्मीले होते हैं। ये प्यार के बदले प्यार और दुश्मनी के बदले दुश्मनी देने वाले लोगों में से एक होते हैं। थोड़े संकोची स्वभाव होने की वजह से खुल कर अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते। ये चाहते हैं कि लोग इनकी इज्जत करें, सम्मान करें। ये दयालु होते हैं और दूसरों की सहायता करना इन्हें पसंद होता है।

ADVERTISEMENT

Pisces

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

इस राशि के पार्टनर कुछ ज्यादा ही भावुक और साथ समय- समय पर बदल जाने वाले होते हैं। इन्हें महंगी चीजें बहुत पसंद होती हैं। ये अपनी स्थिति से ज्यादा खर्च करते हैं। कला में रुचि होने के कारण ये क्रिएटिव होते हैं। इनसे इंसान पहचानने में हमेशा चूक हो जाती है। प्यार के मामले में ये धोखा भी दे सकते हैं लेकिन हर बार नहीं।

यह भी पढ़ें –

02 Apr 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT