ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
kl rahul athiya shetty wedding date and venue details in hindi

इसी महीने अथिया शेट्टी बनने जा रही हैं KL राहुल की दुल्हनिया, जानिए शादी की डेट एंड वेन्यू

अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अथिया के अफेयर के चर्चे कुछ सालों से चल रहे थे। इस रिश्ते का ऐलान उन्होंने पिछले साल ही अपने फैन्स के लिए किया था। वैसे तो दोनों ही पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और यह पहली बार नहीं है जब दोनों की शादी की खबरें तेजी से फैल रही हैं। लेकिन इस बार लगता है कि शादी की डेट और वेन्यू सब पक्के हो गये हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी इसी साल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होगी। कपल से जुड़े एक सूत्र ने शादी के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि 21 जनवरी को दोनों का संगीत होगा और इसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे।

kl rahul athiya shetty wedding date and venue details in hindi

शादी में बस करीबी ही होंगे शामिल

हमें कपल की शादी से जुड़ी ये बात भी मालूम चली है कि अथिया की सबसे करीबी दोस्त जैसे एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन पहले से इसका हिस्सा होंगी। बाकी के गेस्ट संगीत के दिन ही शामिल होंगे। इसमें अथिया के दोस्तों के साथ-साथ भाई अहान और पेरेंट्स सुनील और माना शेट्टी के परफॉर्म करने की भी उम्मीद की जा रही है। ये एक बेहद क्लोज वेडिंग होगी। इस शादी में सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे। कहा ये भी जा रहा है कि इसमें इंडस्ट्री के ज्यादा लोग शामिल न होंगे।

रिलेशनशिप का चुके हैं खुलासा

बता दें कि अथिया और राहुल ने साल 2021 में ही  अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया था, जब क्रिकेटर ने एक्टर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अपनी और उनकी साथ में तस्वीरें शेयर की थीं। इतना ही नहीं वह अथिया के परिवार के साथ भी अच्छी बोन्ड शेयर करते हैं और वह अहान ही डेब्यू फिल्म तड़प के प्रीमियर पर भी पहुंचे थे और अथिया के परिवार के साथ पोज करते हुए दिखाई दिए थे।

ADVERTISEMENT
13 Jan 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT