ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Kareena Saif

करीना ने बताया सैफ को आता है खाना बनाना, कुकिंग के पहले कपल साथ में चेक करता है रेसिपी 

करीना कपूर और सैफ अली खान अपने फ्री समय में साथ में घर पर रहना पसंद करते हैं या इन पलों को वो घर पर ही अपने दोस्तों के साथ खाते पीते एंजॉय करना पसंद करते हैं। हाल ही में एक इवेंट में एक्ट्रेस ने अपने वीकेंड्स के बारे में बात करते हुए बताया कि सैफ कितने अच्छे कुक हैं और खुद एक्ट्रेस को कितनी कुकिंग आती है।

अपने वीकेंड के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि हम कोशिश करते हैं कि उस दिन काम न करें। हम वीकेंड पर घर पर ही रहना पसंद करते हैं। तैमूर चाहता है कि वो दोस्तों से मिलने जाए जो कि ये बताता है कि वो तेजी से बड़ा हो रहा है। हमलोग खाना बनाना, साथ में खेलना, यूनो खेलना पसंद करते हैं। हम थोड़ा कडल करना और साथ रहना भी एंजॉय करते हैं।

साभार- इंस्टाग्राम

इसी बातचीत में करीना ने सैफ की तारीफ करते हुए बताया कि वो बहुत अच्छे कुक हैं। सैफ बहुत अच्छे कुक हैं। वो सबकुछ बना लेते हैं। उन्हें हर तरह की कुजीन आती है जैसे इटैलियन में पिज्जा और पास्ता। हम साथ में किसी भी रेसिपी को देखते हैं और फिर उसे कुक करने की कोशिश करते हैं। आगे एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो और सैफ होम बर्ड हैं। करीना ने कहा, हम दोनों होम बर्ड हैं, हमें रेस्तरॉ जाने से अच्छा घर पर ही दोस्तों को बुलाना अच्छा लगता है। मुझे तो पानी उबालना भी नहीं आता। मेरे पास एक पति है और एक कुक है जो इस घर में खाना बनाते हैं।

खाने की बात करें तो भले ही करीना ये मानती हैं कि उन्हें पानी उबालना भी नहीं आता, लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा ये माना है कि उन्हें खाना खाना बहुत पसंद है। 

ADVERTISEMENT

काम की बात करें तो करीना सुजॉय घोष की वेब सीरीज द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स में काम कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस रिया कपूर के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म द क्रू में भी तब्बू और कृति सेनन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी लीड रोल में नज़र आएंगे।

22 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT