ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
रेसिपी ऑफ द डे- सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार की इंडियन वेस्टर्न फ्यूजन डेजर्ट रोज कलाकंद टार्ट

रेसिपी ऑफ द डे- सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार की इंडियन वेस्टर्न फ्यूजन डेजर्ट रोज कलाकंद टार्ट

Chef Ranveer Brar

सर्विंग – 6 लोगों के लिए

तैयारी समय -30 मिनट

बनाने का समय – 60 मिनट

ADVERTISEMENT

सामग्री टार्ट के मीठे पेस्ट के लिए-

आटा – 562 ग्राम, आइसिंग शुगर 187 ग्राम, बटर 375 ग्राम, अंडे 3

कलाकंद भरावन के लिए

आटा 60 ग्राम, बादाम पाउडर 150 ग्राम, कास्टर शुगर 150 ग्राम, बटर 250 ग्राम, अंडे 3, ऑर्गेनिक रोज वाटर या कटी हुई ऑर्गेनिक गुलाब की पत्तियां 20 मिली, कटे हुए मेवा 50 ग्राम, कलाकंद 150 ग्राम

रेसिपी में इस्तेमाल के लिए आप Pureberrys Rose Syrup Rs 269 में  Amazon पर खरीद सकती हैं।

रोज क्रीम और कोकोनट स्नो के लिए  

रोज सिरप 15 मिली, फ्रेश क्रीम 100 ग्राम, रोज वाटर 20 मिली, कसा हुआ नारियल 20 ग्राम, मीठी सुपारी स्लाइस 10-12 

ADVERTISEMENT

विधि- स्वीट पेस्ट के लिए

क्रीम बटर और आइसिंग शुगर को एकसाथ मिलाकर फेंटें।

अब इसमें एक-एक करके अंडे डालें।

अंत में आटा मिलाकर फ्लैट बेल लें।

इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। 

ADVERTISEMENT

कलाकंद फिलिंग के लिए 

बटर, कलाकंद और कास्टर शुगर को मिलाकर हल्का और फ्लफी होने तक फेंटें।

एक अलग जगह आटा और बादाम पाउडर मिलाएं।

अब बटर मिश्रण में अंडे मिलाएं।

अब आटे और बादाम मिक्स को बटर मिक्स में इसमें रोज़ वाटर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

ADVERTISEMENT

अब स्वीट पेस्ट आटे को पतला बेलें और इसे टार्ट मोल्ड में रखें।

अब टार्ट मोल्ड को रोज ऑलमंड क्रीम से आधे से ज्यादा भर दें।

कटे हुए मेवा और सूखी गुलाब की पत्तियां इसके ऊपर रखकर 170 सेंटीग्रेड पर 25  से 30 मिनट तक बेक करें। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

इसके ट्रायंगल वेजेज़ काटकर रोज क्रीम और पिंक कोकोनट स्नो के साथ सजाएं। मीठी स्लाइस्ड सुपारी से गार्निश करके फेस्टिवल रेसिपी सर्व करें। 

ADVERTISEMENT

टार्ट बनाने के लिए आप Rolex Aluminium Cup Tart Mould के 6 पीस 328 रुपये में खरीद सकती हैं।

 इंडिया की टॉप 25 डिनर रेसिपीज

सभी फोटो – सौजन्य शेफ रणवीर बरार 

28 Sep 2017

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT