ADVERTISEMENT
home / रिलेशनशिप
गर्लफ्रेंड के दूर होने पर ये 7 काम जरूर करता है हर लड़का

गर्लफ्रेंड के दूर होने पर ये 7 काम जरूर करता है हर लड़का

बेशक लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं, उनकी कंपनी को एंजॉय करते हैं। लेकिन उनकी लाइफ में ऐसा भी बहुत कुछ होता है जिसे वो उनके न होने पर भी बेहद एंजॉय करते हैं। आपके न होने पर उनके एंजॉय करने के पीछे आपको चीट करने का कोई मकसद नहीं होता, बस उस वक्त को बिताने का उनका तरीका होता है..तो आप भी जानिए क्या करता है वो जब आप यानी उसकी गर्लफ्रेंड नहीं होती…

1. वो प्ले स्टेशन पर बिना किसी डिस्टर्बेंस के गेम खेलना खूब एंजॉय करते हैं…

उनके लिए आपके साथ कोई फ्रेंडली मुकाबला खुशी देने वाला हो सकता है, लेकिन अक्सर वो प्लेस्टेशन या Xbox पर मैच खेलना ज्यादा पसंद करते हैं और जीतना चाहते हैं। ऐसे में उनके इर्द-गिर्द आपका होना उनका ध्यान बंटाता है।

2. अपने दोस्तों के साथ लाइव मैच देखने जाते हैं…

things-guys-like-doing-alone-2

क्रिकेट हो या फुटबॉल मैच, जब आप नहीं होतीं तो वो अपने दोस्तों के साथ लाइव मैच देखने जाते हैं और फिर सब अपने ही तरीके से इस मैच को देखते हैं। जिस टीम को सपोर्ट करते हैं उस टीम की अच्छी परफॉर्मेंस पर एक-दूसरे को हग करके सेलीब्रेट करते हैं और कई बार उनकी लेंग्वेज वैसी हो जाती जिसे वो आपके सामने कभी नहीं बोलते!!

ADVERTISEMENT

3. कमरे में अकेले बैठकर अपने पसंदीदा शो देखते हैं…

ऐसा तो आपके साथ भी होता होगा जब आप खुद अपनी कंपनी एंजॉय करना चाहती होंगी। उनके साथ भी ऐसा ही होता है कि वो जब अपने पसंदीदा शो को अकेले देख रहे होते हैं तो आपका ख्याल भी उन्हें डिस्टर्ब नहीं कर पाता। ऐसे में अगर आप कॉल करें और वो ढंग से रिप्लाई न करे तो परेशान न हों।

4. दोस्तों के साथ ट्रिप पर…

things-guys-like-doing-alone-4

जब आप साथ होती हैं तो वो अपने ज्यादातर प्लान में आपको शामिल रखते हैं। लेकिन जब आप साथ नहीं होती हैं तो वो अपने दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करते हैं। इसके पीछे वजह होती है दोस्तों के साथ की अपनी क्लोज़नेस को बनाए रखना। क्योंकि वो तो आपसे अपनी पर्सनल बातें शेयर कर सकते हैं लेकिन उसके दोस्त आपके सामने कंफर्टेबल हो पाएं ऐसा तो नहीं है।

5. जरा संवर लेते हैं…

जिस तरह आप अपने प्राइवेट स्पेस में वैक्स, थ्रेड और फेशियल जैसे काम निपटाती हैं। ठीक वैसे ही वो अपने इस प्राइवेट स्पेस में अपनी ग्रूमिंग पर ध्यान देते हैं। हालांकि वो इतना सब नहीं करते हैं, लेकिन शेव और अपने हेयर स्टाइल पर खासा ध्यान देते हैं।

ADVERTISEMENT

6. कमऑन! ये तो तुम भी करती हो…

Things-guys-like-doing-alone-6

हो सकता है आप अपने एक्स को स्टॉक (ताकाझांकी) न करती हों, लेकिन उसके बारे में अपनी दोस्तों के साथ गॉसिप तो ज़रूर करती हैं..ठीक ऐसा ही ये भी करते हैं। हालांकि ये अपनी एक्स को स्टॉक भी करते हैं। साथ ही उनकी कुछ ऐसी गॉसिप भी करते हैं जो वो नहीं चाहते कि आप उसके बारे में जानें!!

7. दोस्तों के साथ वो क्रेज़ी नाइट्स…

अरे! नाराज़ क्यों होती हैं, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपके साथ वाली क्रेज़ी नाइट्स को वो एंजॉय नहीं करते हैं..लेकिन दोस्तों के साथ वाली नाइट्स थोड़ी अलग होती हैं। आप भी तो अपनी फ्रेंड्स के साथ फन करती हैं..जैसे आपका वो फन उसके साथ किए गए फन से थोड़ा अलग होता है, ठीक वैसे ही वो भी अपने दोस्तों के साथ कंप्लीटली क्रेज़ी नाइट्स बिताते हैं।  

GIFs: tumblr 

ADVERTISEMENT

 

इन्हें भी देखें –

12 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT