ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Dream Girl 2 : आयुष्मान ने किया मजेदार खुलासा, बताया ‘जब गर्लफ्रेंड का फोन उनके पापा उठाते थे तो मैं लड़की..’

Dream Girl 2 : आयुष्मान ने किया मजेदार खुलासा, बताया ‘जब गर्लफ्रेंड का फोन उनके पापा उठाते थे तो मैं लड़की..’

बॉलीवुड के मोस्ट चहेते एक्टर आयुष्मान खुराना फिल्मों और एक्टिंग में अपने अलग-अलग तरह के रोल के लिए जाने जाते हैं। चाहे कॉमेडी हो, रोमांस हो, सीरियस रोल या फिर इमोशनल, हर किरदार वो बहुत ही सरलता से निभा लेते हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। फिलहाल वह अपनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर चर्चा में हैं।

हाल ही में इस फिल्म के गाने और ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म में आयुष्मान एक बार फिर पूजा के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। आपने ड्रीम गर्ल फिल्म में आयुष्मान को लड़की की आवाज में बात करते देखा था लेकिन अब इस बार आप सबकी चहेती ‘पूजा’ यानि कि आयुष्मान लड़की बनकर सबको अपने इशारों पर नचाते नजर आयेंगे। इन दिनों आयुष्मान ‘ड्रीम गर्ल 2’ फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। 

एक्सपीरियंस आया काम

आयुष्मान खुराना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बारे में कई बातें बताई हैं। आयुष्मान ने कहा कि इस फिल्म में मेरे रेडियो जॉकी और थिएटर के कार्यकाल ने वास्तव में मेरी बहुत मदद की। जब मैं रेडियो स्टेशन पर काम कर रहा था तो मैं एक महिला की आवाज में कई बार शरारती कॉल भी करता था। इसके अलावा आयुष्मान ने एक और मजेदार बात बताई। उन्होंने कहा कि जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर फोन करते थे तो अगर फोन उसके पिता उठाते थे तो मैं उसकी फीमेल फ्रेंड की आवाज में उनसे बात करता था। 

दिल का टेलीफोन 2.0 गाना हुआ रिलीज

हाल ही में बीते दिन ड्रीम गर्ल 2 का गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज हो गया है। इस गाने में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मस्ती कर रहे हैं, वहीं पूजा का डांस भी देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENT

बता दें, इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक लड़की के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह लोगों का मनोरंजन करते हैं और फोन पर पूजा की आवाज लेकर लोगों से चैट करता है और पैसे कमाते हैं। फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 

11 Aug 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT