home / एंटरटेनमेंट
deepika Padukone On Depression

दीपिका पादुकोण ने मेगन मार्कल को बताया लोगों को विश्वास नहीं हुआ था कि उन्हें डिप्रेशन हो सकता है

पठान और प्रोजेक्ट के जैसी फिल्मों में व्यस्त दीपिका पादुकोण की अंतरराष्ट्रीय पहचान दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। एक्ट्रेस को लोग न सिर्फ ग्लोबल फैशन इवेंट्स पर स्पॉट कर पाते हैं, बल्कि वो हर इंटरनैशनल प्लैटफॉर्म पर मेंटल हेल्थ पर बात करते भी नजर आती हैं। कुछ समय पहले दीपिका को मेगन मार्कल, डचेस ऑफ ससेक्स के बहुचर्चित पॉडकास्ट आर्किटाइप्स में मेंटल हेल्थ पर बात करने के लिए बुलाया गया था और ये पॉडकास्ट अब रिलीज किया गया है।

शो पर दीपिका ने अपने डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ को लेकर लोगों की सोच पर बातचीत की है। दीपिका ने शो पर ये भी बताया है कि लोगों के सामने ये कहना कि उन्हें डिप्रेशन है कैसा था और लोगों ने इस पर कैसी प्रतिक्रिया दी थी।

दीपिका ने बताया कि जब उन्होंने अपने डिप्रेशन के बारे में बात करनी शुरू की तो कुछ लोगों को लगा कि वो ऐसा किसी मूवी या किसी फार्मा कंपनि को प्रमोट करने के लिए कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन पर कुछ आर्टिकल्स भी लिखे गए जिसमें ये लिखा गया था कि उन्हें इसके लिए पे किया गया है और जल्दी ही वो किसी दवा के ऐड में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने कहा भी कि आप जो भी अच्छा करें, इसके साथ कुछ लोगों को शक जरूर होता है।

साभार- इंस्टाग्राम

मेगन मार्कल के शो पर एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि क्यों उन्हें लगा कि उन्हें लोगों को अपने डिप्रेशन के बारे में बताना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा, 2015 में जब मैं मेंटल इलनेस से उबर गई थी, जितना इसका सामना करना मुश्किल था, उतना ही मैं आभार मानती हूं कि मुझे ये अनुभव हुआ। इसके बाद से ही मेरे लाइफ में मेरा पास मकसद है। अब ये सिर्फ इस बात पर नहीं है कि मैं कितना कमाती हूं। अब ये इस पर है कि जब मैं ये जगह छोड़ती हूं, जब मैं दुनिया से जाउंगी तो यहां क्या छोड़कर जाउंगी और मैंने कितने लोगों की लाइफ को सकारात्मक तरीके से छुआ है। 

याद दिला दें दीपिका पादुकोण ने खुद कहा है कि उनकी लाइफ में डिप्रेशन ने उस वक्त दस्तक दी थी जब वो कई सफल फिल्में कर चुकी थी और उनकी लाइफ में उनके फ्यूचर हस्बैंड रणवीर सिंह आ चुके थे। 

मेगन मार्कल के शो पर अब तक टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स, सिंगर मारिया कैरे, मिंडी कैलिंग जैसे गेस्ट आ चुके हैं। बॉलीवुड से मेगन ने अपने शो पर बुलाने के लिए दीपिका को चुना था, जबकि उनकी दोस्ती प्रियंका चोपड़ा से भी है। शो के गेस्ट लिस्ट में जब से प्रियंका का नाम शामिल नहीं किया गया है तभी  से ऐसी चर्चाएं हैं कि प्रियंका और मेगन के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

13 Oct 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this