ADVERTISEMENT
home / फैशन
दीपिका पादुकोण ने ‘पेरिस फैशन वीक’ में अपने लुई विटन लुक से फैंस को किया हैरान, आप भी देखें PICS

दीपिका पादुकोण ने ‘पेरिस फैशन वीक’ में अपने लुई विटन लुक से फैंस को किया हैरान, आप भी देखें PICS

दीपिका पादुकोण के अलावा ऐसा कोई नहीं है, जिसे मिनी ड्रेस इतनी अधिक पसंद होंगी। साथ ही ऐसा भी कोई नहीं है, जो उनकी तरह मिनी ड्रेस को कैरी कर सके। मिनी ड्रेस शायद आज के वक्त में आपको ऐसा शब्द लगे जिसके बारे में फेस्टिविटीज के दौरान काफी कम सुना जाता है क्योंकि त्योहारों के दौरान हर कोई अच्छे से स्टाइल करना पसंद करता है। हालांकि, पठान फिल्म एक्ट्रेस जो हाल ही में पेरिस में थीं केवल कार्गो पैंट्स और मिनी ड्रेस के बारे में ही सोच रही थीं।

हमारी नजर में तो मिनी ड्रेस हमेशा ही जीतती है। आखिर हम इसकी लेंथ को कैसे पसंद नहीं कर सकते हैं? जी हां, फेशनिस्टा और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फ्रांस में अपने लुक्स का जलवा दिखाते हुए नजर आईं। पहले तो यह BoF का गाला ईवेंट था लेकिन बाद में यह लुई विटन का स्प्रिंग/समर 2023 फैशन था। साथ ही अब दीपिका भी लुई विटन की ग्लोबल एंबेस्डर हैं और ऐसे में उन्हें जो करना है वो करना ही है। इस वजह से पेरिस फैशन वीक में दीपिका पादुकोण बेहद शानदार लुई विटन लुक में दिखाई दीं।

Instagram

दरअसल, दीपिका ने लुई विटन के रिसॉर्ट कलेक्शन 2023 के लिए मिनी ड्रेस लुक कैरी किया। इस कलेक्शन में दीपिका पादुकोण कैलिफॉर्निया लेंडस्केप, डेजर्ट आदि को शोकेस करते हुए दिखाई दीं और उन्होंने अपने एसथेटिक को sci-fi सिनेमेटिक रखा है।

Instagram

दीपिका की इस स्लीवलेस ड्रेस को गर्म वूलन फेब्रिक से बनाया गया है। यही कारण है कि हमें उनकी यह ड्रेस तुरंत ही इतनी पसंद आ गई। साथ ही इसके टेक्सचर और हाइलाइट को सिल्वर और गोल्ड थ्रेडवर्क से किया गया है। क्लॉज नेक एंसेबल, जिसमें दो फ्रिल्ड टायर बने हुए हैं को दीपिका ने ब्लैक लेदर बूट्स के साथ कंप्लीट किया, जो घुटनों से ऊपर तक थे। इसके साथ उन्होंने Petite Malle V मिनी हैंडबेग कैरी किया, जिसे cowhide-leather ट्रिम और sheepskin-leather लाइनिंग से बनाया गया है और दीपिका का यह ऑवरओल लुक हमें बहुत पसंद आ रहा है।

ADVERTISEMENT

दीपिका ने अपने मेकअप को एक्ट्रेस ने मस्कारा, मरून लिपस्टिक और शिमरी आइशैडो के साथ कंप्लीट किया था। वहीं अपने बालों में एक्ट्रेस ने सेमी-गेल-आउट हेयरडू किया था।

Instagram

हमें तो दीपिका पादुकोण का यह लुक बहुत ही पसंद आ रहा है लेकिन उनके इस लुक के बारे में आपका क्या खयाल है?

06 Oct 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT