ADVERTISEMENT
home / फैशन
शादी के दिन दुल्हन के लिबास में कैसी दिखेंगी परिणीति चोपड़ा इन 5 तस्वीरों से अंदाज़ा लगा सकते हैं

शादी के दिन दुल्हन के लिबास में कैसी दिखेंगी परिणीति चोपड़ा इन 5 तस्वीरों से अंदाज़ा लगा सकते हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं और इस वजह से सबकी निगाहें परिणीति के वेडिंग लुक पर टिकी हुई हैं। आप भी यह सोच रहे होंगे कि आखिर परिणीति ने अपनी शादी के लिए किस तरह का लहंगा सोचा होगा और उसमें वह कैसी दिखेंगी। इस वजह से हम यहां आपके लिए परिणीति चोपड़ा के कुछ ऐसे लुक्स लेकर आए हैं जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह अपनी शादी में किस अंदाज में नजर आ सकती हैं। 

वैसे तो परिणीति चोपड़ा सभी लुक्स में बेहद शानदार लगती हैं लेकिन जब बात देसी अवतार की आती है तो वह हर किसी को मात दे देती हैं। साथ ही अपनी शादी के लिए उन्होंने किसी खूबसूरत पेस्टल कलर के लहंगे का ही चुनाव किया होगा। इस तस्वीर में परिणीति ब्लैक कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं और हमारा मानना है कि वह शादी के लहंगे में भी कुछ इसी अंजाद में दिखाई देंगी। 

हो सकता है कि वह अपनी शादी के लिए रेड ब्राइडल लहंगा या फिर पिंक ब्राइडल लहंगे का चुनाव करें। यदि वह रेड या पिंक कलर का लंहगा चुनती हैं तो वह कुछ ऐसी दिखाई देंगी।

परिणीति का यह लहंगा लुक भी बेहद खूबसूरत है। उनके लहंगे पर गोल्डन कलर का वर्क हो रखा है और उनके व्हाइट ब्लाउज पर भी कढ़ाई वर्क हो रखा है। परिणीति ने अपने लुक को खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है। 

ADVERTISEMENT

परिणीति इस येलो लहंगे में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लहंगे के साथ हेवी ज्वेलरी भी कैरी नहीं की है। केवल उन्होंने कानों में झुमके पहने हुए हैं और अपने बालों को खुला रखते हुए अपने लुक को कंप्लीट किया है। 

परिणीति इस गोल्डन रेड लहंगे में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने गोल्डन रेड लहंगे को नेकपीस के साथ पेयर किया है। वहीं उन्होंने अपने बालों में उन्होंने जूड़ा बनाया हुआ है और काफी भारी मांग टीका पहना हुआ है। 

गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding) 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी करने वाले हैं।

22 Sep 2023
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT